[19/12, 11:19 pm] Abdul jabbar Ayodhya: अब्दुल जब्बार
वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय
भेलसर(अयोध्या)रुदौली पुलिस ने समय पर पेशी पर न जाने वाले एक वारंटी अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायलय भेजा। जानकारी के अनुसार नयागंज चौकी प्रभारी अश्विनी प्रताप सिंह,का0 हेमंत यादव व अमित माथुर के साथ न्यायालय में चल रहे मुकदमे में पेशी पर हाज़िर न होने वाले एक अभियुक्त रियाज पुत्र अब्दुल रहीम निवासी पूरे रसूल बख्श कोतवाली रुदौली को उसके घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया।
[19/12, 11:19 pm] Abdul jabbar Ayodhya: अब्दुल जब्बार
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का गांवों में हुआ आयोजन
भेलसर(अयोध्या)रुदौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा खैरी मे मोहम्मद अहमद प्रधान ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सर्वजीत सिंह रहे।
आप को बता दे कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य यह है कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को सरकार की संचालित योजनाओं से जोड़ना और उसे उससे लाभान्वित करना है।
श्री सर्व जीत सिंह ने लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने आज केंद्र सरकार और देश के लोगो के बीच एक सीधा सम्बन्ध एक भावनात्मक जुड़ाव स्थापित किया है उन्होंने ये भी कहा कि हमारी सरकार कोई माई बाप सरकार नहीं है बल्कि एक माताओ, पिताओं की सेवा करने वाली सरकार है।इस सरकार मे वी. आई. पी. वह लोग है जो निर्धन है. इस कार्यक्रम मे
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा (वीबीएसवाई) के लाभार्थियों से बातचीत की।सरकार की प्रमुख योजनाओं को सभी तक पहुंचाने के लिए देश भर में विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे।
सर्वजीत सिंह ने जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रत्येक गांव में ‘मोदी की गारंटी’ वाहन को लेकर देखे जा रहे उल्लेखनीय उत्साह का उल्लेख किया और उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान 1.5 लाख से अधिक लाभार्थियों ने अपने अनुभव दर्ज कराए हैं। इस कार्यक्रम मे उन्होंने पक्का मकान,नल जल कनेक्शन,शौचालय,निःशुल्क इलाज,निःशुल्क राशन,गैस कनेक्शन,बिजली कनेक्शन,बैंक खाता खुलवाने,पीएम किसान सम्मान निधि,पीएम फसल बीमा योजना,पीएम स्वनिधि योजना और प्रधानमंत्री स्वामित्व संपत्ति कार्ड के तहत मिलने वाले लाभ आदि का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देश भर के गांवों में करोड़ों परिवारों को किसी सरकारी कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाए बिना सरकार की किसी न किसी योजना का लाभ मिला है।उन्होंने रेखांकित किया कि सरकार ने लाभार्थियों की पहचान की और फिर उन तक लाभ पहुंचाने के लिए कदम उठाए।उन्होंने कहा, “इसलिए लोग कहते हैं, मोदी की गारंटी का मतलब पूरी होने की गारंटी है।वही कांन्फ्रेंस के जरिये प्रधानमंत्री ने कहा,“विकसित भारत संकल्प यात्रा उन लोगों तक पहुंचने का एक बड़ा माध्यम बन गई है जो अब तक सरकारी योजनाओं से नहीं जुड़ पाए हैं।”उन्होंने बताया कि वीबीएसवाई की यात्रा एक महीने से भी कम समय में 40 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों और कई शहरों तक पहुंच चुकी है।इस कार्यक्रम मे शिव गोविन्द पांडेय सांसद प्रतिनिधि,मो. अहमद प्रधान,अंकुर सिंह युवा भाजपा नेता,विकास सिंह,संतोष सिंह प्रधान प्रतिनिधि,शिव बहादुर सिंह,सरवन सिंह,बी. के. पांडेय,लल्लू सिंह,परवेज अली,दीपू कौशल,सफीर अहमद,समीर,शादाब क्लॉथ,राम मनोहर,मो. इरफ़ान,भुल्लू यादव,बादल सिंह,राम पाल सिंह,भुवाल सिंह,नबील अहमद,अमरनाथ यादव प्रधान,बबलू यादव प्रधान,महमूद, मो. अलीम,सगीर अहमद,कल्लू वर्मा आदि सही हजारों लोग उपस्थित रहे।
[19/12, 11:19 pm] Abdul jabbar Ayodhya: अब्दुल जब्बार
दो मोटरसाइकिल सवार आमने सामने से भिडे
मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल
भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग बसौढ़ी पौधशाला के समीप दो मोटरसाइकिल सवार आमने सामने से भिड़ गए।जिससे मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने घायलों को सीएचसी मवई भेजवाया।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह दस बजे राष्ट्रीय राजमार्ग बसौढ़ी पौधशाला कट पर रवि कुमार निवासी चकपुरवा मजरे अशरफपुर गंगरेला थाना पटरंगा व जगराम वर्मा निवासी जैनाबाद थाना पटरंगा दोनों की बाइक आमने सामने से भिड़ गई।हादसे में दोंनो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुचे हाइवे चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने दोनों घायलों को सीएचसी मवई भेजवाया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों के परिजन निजी अस्पताल ले गए।
हाईवे चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल भिजवा दिया गया है वहीं दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया गया है।तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
कानपुर नगर 10 अक्टूबर 26*मकान के बेसमेंट में लगी आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू
नई दिल्ली 10 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
हरिद्वार 10 अक्टूबर 26*धर्मनगरी हरिद्वार में सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल: