June 19, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या19जून25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की किछ महत्वपूर्ण खबरें....

अयोध्या19जून25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की किछ महत्वपूर्ण खबरें….

अयोध्या19जून25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की किछ महत्वपूर्ण खबरें….

 

अयोध्या।
सरयू नदी में स्नान करते समय नया घाट पर किशोर डूबा, हुई मौत, अंबेडकरनगर जिले के भीटी निवासी विपिन गुप्ता अपने परिवार के साथ अयोध्या दर्शन करने आए थे, सुबह भोर में सरयू घाट पर नहाते समय उनका 10 वर्षीय पुत्र अर्पित गुप्ता डूबने लगा, पुलिस की मदद से किशोर को श्री राम चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने किशोर को देखने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जिला अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर वीरेंद्र वर्मा ने किशोर को देखने के बाद मृत घोषित कर दिया,बॉडी को मर्चरी में रखवाने के बाद पुलिस को सूचना दे दी है।
[6/19, 8:08 AM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
किशोरी के खुद को आग लगाने का मामला। आत्महत्या के प्रयास में गंभीर रूप से झुलसी किशोरी की मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में इलाज के दौरान मौत। किशोरी की मौत के बाद घर में मचा कोहराम,2 दिन पहले घर से लापता हुई थी किशोरी, पुलिस ने झांसी से किया था किशोरी को बरामद।लोक लाज के डर से किशोरी ने लगा ली थी ज्वलनशील पदार्थ डाल कर खुद को आग, आज इलाज के दौरान किशोरी की हुई मौत, थाना राम जन्म भूमि क्षेत्र का मामला।
[6/19, 8:10 AM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
हिस्ट्रीशीटर अपराधी मयंक सिंह ने गांव के ही ग्राम प्रधान के परिवार के आदित्य सिंह पर अपने चार दोस्तों के साथ किया हमला।लाठी डंडे से की पिटाई। गांव के बाहर एक नाले के पास हुआ हमला। हिस्ट्री सीटर अपराधी मयंक सिंह समेत 4 अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा। पूराकलंदर थाने में दर्ज हुआ मुकदमा। पूराकलंदर के नरियावा गांव के ग्राम प्रधान सरोज सिंह के पोते आदित्य सिंह पर हमले का आरोप। पुलिस ने मयंक सिंह को किया गिरफ्तार। पूराकलंदर थाने का हिस्ट्री सीटर बदमाश है मयंक सिंह। पूर्व में अयोध्या समेत सुल्तानपुर के कई आपराधिक मामलों में भी शामिल रहा है मयंक सिंह। पुलिस के मुताबिक मयंक सिंह पर होगी गुंडा एक्ट की कार्रवाई। किए जाएंगे जिला बदर।
[6/19, 8:16 AM] +91 94155 29848: *राजस्व विभाग ने भू माफियों पर दर्ज कराया केस।*

*दुल्लापुर के तालाब की भूमि पर कर दिया प्लाटिंग।*

*रुदौली उपजिला अधिकारी अशोक कुमार सैनी के आदेश पर दर्ज हुआ केस।*

*भू माफिया संजय यादव और मोहम्मद दाऊद के ऊपर मवई थाना में हल्का लेखपाल ओमप्रकाश यादव ने दर्ज कराया केस।*
[6/19, 8:24 AM] +91 94155 29848: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट*

*सोसाइटी द्वारा हुआ भव्य भंडारे का आयोजन*

भेलसर(अयोध्या)समर्पण उत्थान सोसायटी के तत्वाधान में गत वर्षो की भाति इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन ऋतु में सुंदरकांड पाठ के उपरांत भंडारे का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने दीप प्रज्वलित एवं भंडारा प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरण कर किया और कहा कि संस्था हमेशा समाज सेवा के कार्यों में तत्पर रहती है जो की बहुत ही सराहनीय है संस्था के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया उपस्थित संस्था के अध्यक्ष श्रवण कुमार गुप्ता ने कहा हमारी संस्था लगातार बिगत कई वर्षों से सामाजिक कार्य करती आ रही है संस्था के जितने भी सदस्य हैं वे निष्ठा पूर्वक तन मन धन से सामाजिक कार्यों में सहभागिता करते हैं तभी सभी कार्यक्रम भव्य और सफल हो पाते हैं हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कढ़ी चावल भंडारा प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर सोसायटी के कोषाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ,उपाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा ,उप प्रबंधक डॉ विकास श्रीवास्तव, उप संगठन मंत्री डॉ0 मिश्रीलाल, संयोजक राम सिंह, प्रवक्ता धर्मेंद्र मिश्रा, ,वरिष्ठ सदस्य विवेक गुप्ता, अमर मिश्रा, हनुमान सिंह, आशीष शर्मा, संजय अग्रवाल, हिमांशु गर्ग, प्रमोद शर्मा, विजय तिवारी, अशोक कुमार, शिवकुमार लोधी, मुकेश पांडे, वेद तिवारी, अनिल विश्वकर्मा, पवन लोधी, रमेश यादव ,राममिलन, स्वामीनाथ पाल ,डॉ अर्जुन सिंह, डॉ प्रमोद कुमार ,अजय पाल , सुनील कुमार, आलोक मिश्रा, नितेश सिंह, योगेंद्र शर्मा ,मो0 आलम, त्रिभुवन निषाद, अमर राजपूत, अमित राजपूत, ओम प्रकाश, मनोज कुमार शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, पंकज मौर्या ,प्रेम यादव, शीतला प्रसाद, आशीर्वाद गुप्त, गंगा द्विवेदी, आदित्य पाठक, सभासद रामलाल यादव, रामराज लोधी, बुधराम लोधी, रामसनेही लोधी, कुलदीप सोनकर ,आशीष वैश्य, प्रदीप यादव, इंजीनियर सरफराज नसरुल्लाह, पवन लोधी, राजेश यादव, सुनील कुमार, संजय गुप्ता, संजय शर्मा, श्याम जी गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
[6/19, 8:27 AM] +91 94155 29848: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट*

*अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ : आशीष शर्मा*

*सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को सिद्धि तक लाई है मोदी सरकार:आशीष शर्मा*

*भाजपा नेता ने मोदी सरकार के ग्यारह वर्ष पूर्ण होने पर शक्ति केंद्रों पर चौपाल लगाकर गिनाई सरकार की उपलब्धियां*

भेलसर(अयोध्या)केंद्र सरकार के ग्यारह वर्ष पूर्ण होने पर नरेन्द्र मोदी के ग्यारह साल बेमिसाल कार्यक्रम के अंतर्गत रूदौली विधानसभा के शक्ति केंद्र अमहटा व भेलसर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस सभा में कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा द्वारा उपस्थित जनसमूह को देश के अंतिम पायदान तक पहुंच रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे लोगो को बताया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार ने महिलाओं का सम्मान देते हुए लोकसभा व विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के साथ साथ घर घर शौचालय दिये। यही नहीं मोदी सरकार द्वारा पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा, पिछले पांच साल से गरीबों का मुफ्त राशन, युवाओं को स्वरोजगार, महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर सहित सेवा, सुशासन तथा गरीब कल्याण का कार्य प्रमुखता से करते हुए समाज के अंतिम पायदान तक सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया। आशीष शर्मा ने सभी को देश को विकसित एवं मजबूत बनाने की अपील करते हुए देश में पुनः भाजपा सरकार बनाने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशोरी लाल भारती, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमहटा विष्णु प्रताप सिंह, नीरज द्विवेदी पवन मिश्रा रवि देव मिश्र, सोहन लाल रावत अरविंद कुमार मनोज शुक्ला, अंकित गुप्ता हेतू लाल लोधी राम अवध सहित पंचायत सेक्रेटरी अमहटा नरेंद्र वर्मा व भेलसर अशरफ खान भारी संख्या में ग्राम वासी मौजूद रहे।
[6/19, 8:27 AM] +91 94155 29848: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व रियाज़ अन्सारी*

*रुदौली भेलसर मार्ग पर तहसील मोड़ पर स्पीड ब्रेकर बनवाये जाने की माँग*

भेलसर(अयोध्या)बार एसोसिएशन रुदौली के अध्यक्ष व महामंत्री रविन्द्र तिवारी ने संयुक्त रूप से उपजिलाधिकारी रुदौली को पत्र लिखकर भेलसर रूदौली मार्ग पर तहसील परिसर के मोड़ पर स्पीड ब्रेकर बनाने जाने की माँग की है।
बार अध्यक्ष गोरखनाथ तिवारी व महामंत्री रविन्द्र तिवारी ने संयुक्त रूप से पत्र में लिखा है कि रुदौली भेलसर मार्ग से तहसील परिसर में प्रवेश हेतु रास्ता बना है जिससे वादकारी, अधिवक्तागण एवं तहसील कालोनी में रहने वाले कर्मचारीगण भी आते जाते हैं भेलसर रुदौली मार्ग पर तीव्र से वाहन चलते है।इसके अलावा मोड़ के निकट ही टैक्सी स्टैंड भी है जिससे आए दिन दुर्घटना होती रहती है तहसील मोड़ के निकट स्पीड ब्रेकर बन जाने से दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सैनी ने बताया कि मांगपत्र पर कार्यवाही के लिए संबंधित को भेज दिया गया है।
[6/19, 8:31 AM] +91 94155 29848: सूचना।

20 जून को राम मंदिर में मीडिया आमंत्रित।

अयोध्या।
आदरणीय पत्रकार -बंधु जय श्री राम , राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण का दर्शन सभी पत्रकार बंधु एक साथ कर सकें, आप सब की यह इच्छा स्वीकार कर ली गई है , आगामी 20 जून 2025 शुक्रवार को दोपहर 1.00 बजे आप अशर्फी भवन मार्ग , यूनियन बैंक के सामने गली में , अंतर्राष्ट्रीय मीडिया सेण्टर रामकोट में एकत्र होने की कृपा करें, अपना मोबाइल,कैमरा ,वीडियो कैमरा ,इसी स्थान पर सुरक्षित रख दें ,, दोपहर 2:00 बजे रंग महल बैरियर से आप सभी का जन्म भूमि मंदिर परिसर में प्रवेश होगा , पत्रकार के रूप में आपका परिचय पत्र और आपका आधार कार्ड आपके साथ अवश्य रहना चाहिए , ट्रस्ट की ओर से परिसर के अंदर फोटो और वीडियो कैमरा की सुविधा उपलब्ध रहेगी , वह फोटो खींचते रहेंगे , वीडियो ग्राफी करते रहेंगे , आपको वह सब उपलब्ध कराया जाएगा , आप अधिक से अधिक एक घंटा परिसर में रह सकेंगे अर्थात 3:00 बजे से बाहर वापस आना होगा । यदि पत्रकार वार्ता करना चाहेंगे तो प्रेस क्लब भवन में ही पत्रकार वार्ता होगी , चाय जलपान की व्यवस्था भी प्रेस क्लब भवन में ही ट्रस्ट की ओर से की जाएगी , आप अपने से जुड़े लखनऊ और पास पड़ोस के पत्रकारों को आमंत्रित करना चाहें तो कर सकते हैं , अयोध्या में निवास भोजन आदि की व्यवस्था बाहर से आने वाले पत्रकारों को स्वयं करनी होगी,,,, निवेदक चम्पत राय ( महामन्त्री श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ),,,

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.