अयोध्या19अगस्त24*नगर निगम की महिला कर्मचारियों ने महापौर को बांधा रक्षा सूत्र।
अयोध्या । उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ की माताओ व बहनों ने आज महापौर को रक्षा सूत्र बांधा। साथ ही उनसे से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान अयोध्या नगर निगम के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने सफाई कर्मचारी महिलाओं और बहनों से रक्षा सूत्र बधवाकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया। साथ ही सभी को रक्षाबंधन पर्व की बधाइयां दी। इस मौके पर बहन उषा, सकून देवी, रीता, रेखा ,सुशीला देवी सहित अन्य महिला कर्मचारी उपस्थिति रही। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के महानगर अध्यक्ष विनय बाघमार, मंगल भारती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पप्पू भारती, अयोध्या जोन अध्यक्ष आशिक अली, ईश्वर चंद, दिलीप कुमार, श्याम जी, पवन कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम को काफी सराहा। उन लोगों ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि अयोध्या के महापौर ने सफाई कर्मी महिलाओं से रक्षा सूत्र बंधाया और सभी को उपहार भी दिए। उपस्थित नगर निगम की महिला कर्मचारियों ने मेयर साहब की इस कार्य को काफी सराहा है।

More Stories
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*बोर्ड परीक्षा केदो का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम एसपी*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*कौशाम्बी पहुंचे अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब मजदूरों के जीविका से कर रही है खिलवाड़*