अब्दुल जब्बार
अयोध्या18फरवरी24*हाजी अमानत अली पब्लिक कालेज में विदाई समारोह का आयोजन सम्पन्न
भेलसर(अयोध्या)हाजी अमानत अली पब्लिक कालेज में बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन चौधरी मो0 हुसैन इरशाद जैदी मक्की मियां ने फीता काटकर किया।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर असद उस्मानी ने किया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रुदौली की प्रधानाचार्य आफरीन फातिमा रही। कॉलेज के संस्थापक हाजी अमानत अली ने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।वहीं छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपनी इच्छानुसार अपने भविष्य के लक्ष्य को हासिल करने की सलाह दी।कॉलेज के प्रबंधक हाजी मुजफ्फर अली उस्मानी एवं चेयरमैन मोहम्मद अजहर अली उस्मानी ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।उक्त अवसर पर मोहम्मद शारिक,पंडित श्री चंद शर्मा,मो0,अतीक खां,सिद्धमान सिंह एवं सभासद प्रदीप यादव ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।कॉलेज के प्रधानाचार्य डीके सिंह सहित सभी अध्यापक और अध्यापिकाओ एवं छात्र-छात्राओं को इस आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

More Stories
लखनऊ 11 फ़रवरी 26*सीएम ने आज लखनऊ में शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।
उन्नाव11 फ़रवरी 26*उन्नाव: सड़क हादसे में युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर फैक्ट्री गेट पर हंगामा*
जोधपुर 11 फ़रवरी 26*राजस्थान मे भर्ती परीक्षाओ मे OBC आरक्षण के साथ हो रहा निरंतर खिलवाड बेहद चिंताजनक है।