अयोध्या18दिसम्बर23*शहर के सरस्वती पुरम् कालोनी से अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त चार महिलाओं तथा 4 पुरूषों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में कौशलपुरी कालोनी की रहने वाली एक 63 वर्षीय महिला भी शामिल है। जो पूर्व में भी इन्हीं आरोपों में जेल जा चुकी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को डॉयल 112 पर सरस्वती पुरम् कालोनी में अनैतिक देह व्यापार होने के सूचना मिली। जिस पर जांच में सही पाए जाने पर सरस्वती पुरम् कालोनी के एक मकान से 4 महिलाओं तथा चार पुरूषों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में 63 साल की एक महिला भी शामिल है। वह कौशलपुरी कालोनी फेज टू की रहने वाली है। ग्राहकों से फोन से सम्पर्क होने के बाद सरस्वती पुरम् स्थित मकान में देह व्यापार होता था। उक्त महिला साल 2020 में अनैतिक देह व्यापार के आरोप में जेल भी जा चुकी है।
सीओ शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि मौके से 4 महिला व 4 पुरूषों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। सभी का अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा 3/4/5/6/7 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर सभी को जेल भेज दिया गया है।
[ब्रेकिंग
अयोध्या।
अयोध्या में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का मामला, एसएसपी राजकरण नैयर का बयान, सूचना पर पुलिस ने मारा था छापा, कुछ लोग हुए हैं गिरफ्तार, मामले की चल रही है छानबीन,कुछ लोग और भी है रडार पर, थाना कैंट के कौशलपुरी कॉलोनी में पकड़े गए थे महिला और पुरुष, उनके निशान देही पर कोतवाली नगर के सरस्वती पुरी कॉलोनी में हुई रैकेट की गिरफ्तारी।

More Stories
मथुरा 4 मार्च 26 *09 उपद्रवियो का शांति भंग मे चालान*
मथुरा 4 मार्च 26* क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा होली पर्व पर वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पैदल गश्त*
लखनऊ 3 मार्च 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….