February 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या17दिसम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

अयोध्या17दिसम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

[17/12, 3:44 PM] Abdul jabbar Ayodhya: शोक समाचार

 

अयोध्या।
एबीपी न्यूज़ के जिला संवाददाता पुनीत मिश्रा की मां सुभद्रा देवी का निधन।काफी दिनों से चल रही थी बीमार। शहर के शक्ति नगर कॉलोनी आवास पर ली अंतिम सांस। अंतिम संस्कार आज दोपहर 12:00 बजे। अयोध्या घाट पर सरयू रेलवे पुल के पास होगा अंतिम संस्कार।
[17/12, 3:44 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग

एसएसपी शैलेश पांडे की प्रेसवार्ता

अयोध्या।
कार का शीशा तोड़कर चोरी करने वाले अंतरराजिये गिरोह का पर्दाफाश। चार शातिर चोर गिरफ्तार।चोरी गए 10 लाख के जेवर व 33000 रुपये नगद बरामद। एक अवैध तमंचा कारतूस भी बरामद।प्रयागराज से अयोध्या आया था एक परिवार।सरयू पुल पर खड़ी खड़ी थी।परिवार गया था घूमने। कार का शीशा तोड़कर 10 लाख के जेवर व नकदी पर हाथ किया था हाथ साफ। पकड़े गए चोर बिहार के सीतामढ़ी यूपी के बलरामपुर बस्ती के रहने वाले।अयोध्या कोतवाली पुलिस ने कांशी राम कालोनी के पास से किया गिरफ्तार।
[17/12, 9:57 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *सीएम योगी की घोषणाएं*

*हम बुजुर्गों को सम्मान दे रहे हैं,उन्हें कुर्सी से नही गिराते,कुछ लोग तो उन्हें घर से निकाल देते हैं*

*इसीलिए आज बुजुर्गों को पेंशन 500 से बढ़ाकर 1000 कर रहे हैं*

*दिव्यांग पेंशन 500 से बढ़कर 1000 होगी…*

*कुष्ठरोगी पेंशन 3 हजार प्रतिमाह कर रहे हैं*

*महिला रोगियो के असाध्य रोगों पर इलाज के लिए 5 लाख की अतिरिक्त राशि देंगे*
[17/12, 9:57 PM] Abdul jabbar Ayodhya: अखिलेश-शिवपाल की मुलाकात पर बोले दिनेश शर्मा

सपा-बसपा मिलकर BJP को नहीं हरा पाईं

अब चाचा-भतीजा मिलकर क्या कर लेंगे

दोनों की मुलाकात से BJP को फर्क नहीं पड़ता

शिवपाल यादव कभी BJP की B-टीम नहीं थे-
[17/12, 9:57 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *कल सुबह 9 बजे प्रधानमंत्री ने उत्तरप्रदेश उत्तराखंड के सांसदों को लोककल्याण मार्ग आवास पर चाय पर बुलाया,चुनावी प्रदेश उत्तरप्रदेश/उत्तराखंड के सांसद गण से करेंगे चाय पर चुनावी चर्चा*

बनारस की जन विश्वास यात्रा की शुरुआत अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी करेंगी

*पहले गृह मंत्री अमित शाह को करनी थी शुरुआत*

अब 20 की जगह 19 को ही होगी बनारस में यात्रा की शुरुआत
[17/12, 9:57 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
भाजपा शासित प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के बाद अब भाजपा शासित महानगर के महापौर भी करेंगे अयोध्या में दर्शन पूजन। कल 18 दिसंबर को दोपहर 12:00 बजे पहुंचेंगे पंचशील होटल। वाराणसी से पहुंचेंगे पंचशील होटल। हनुमानगढ़ी सरयू व रामलला का करेंगे दर्शन पूजन। 4:00 बजे अपने अपने महानगरों के लिए होंगे रवाना। लगभग 50 महापौर अपने परिवार सहित पहुंचेंगे अयोध्या।
[17/12, 9:57 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *प्रेस नोट* दिनांक 17.12.2021

*थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या पुलिस ने कार का शीशा तोडकर चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का किया पर्दाफाश 04 अभियुक्त गिरफ्तार।*
दिनांक 12.12.2021 को श्री अरुण कुमार श्रीवास्तव पुत्र स्व. वी.बी.एल. नि. 106सी अशोक नगर कैण्ट प्रयागराज उत्तर प्रदेश जो सरयू पुल पर घूमने के लिए आये थे रात्रि 20.00 बजे उनकी कार का शीशा तोडकर नकद रुपये तथा जेवरात चोरी किये जाने के सम्बध में उनकी सूचना पर मु.अ.स. 592/2021 धारा 379/427 भादवि पंजीकृत होकर विवेचना की जा रही थी । घटना के अनावरण के लिए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय अयोध्या द्वारा निर्देशित किया गया इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी अयोध्या के निकट पर्वेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक अयोध्या श्री देवेन्द्र पाण्ड़ेय तथा स्वाट टीम प्रभारी श्री रतन शर्मा की टीम द्वारा आज दिनांक 17.12.2021 को काशी राम कालोनी के पास से मुखबिर खास की सूचना पर अभि.गण 1.रहीमुल अंसारी पुत्र इब्राहिम अंसारी नि. नांचा थाना बेला जनपद सीतामढी बिहार 2.उपेन्द्र सोनी पुत्र मिश्रीलाल नि. ठठेरिया थाना हरैया जनपद बलरामपुर 3.रोहित पाण्डेय पुत्र मृदुल पाण्डेय नि. बडहर थाना हरैया जनपद बस्ती 4.शिखर मिश्रा पुत्र विजय कुमार मिश्रा नि. फरेन्दा जागिर थाना हरैया जनपद बस्ती को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चोरी गये जेवरात ( कीमती करीब 10,00,000/ का ) व 33,000/ रुपये नगद व एक अदद तमंचा 315 बोर व 2 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व घटना मे प्रयुक्त आई-20 कार बरामद किया गया।

*गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण का नाम / पता-*
1.रहीमुल अंसारी पुत्र इब्राहिम अंसारी नि. नांचा थाना बेला जनपद सीतामढी बिहार
2.उपेन्द्र सोनी पुत्र मिश्रीलाल नि. ठठेरिया थाना हरैया जनपद बलरामपुर
3.रोहित पाण्डेय पुत्र मृदुल पाण्डेय नि. बडहर थाना हरैया जनपद बस्ती
4.शिखर मिश्रा पुत्र विजय कुमार मिश्रा नि. फरेन्दा जागिर थाना हरैया जनपद बस्ती

*बरामदगी का विवरणः-*
एक अदद मंगलसूत्र 2. तीन अदद हार 3. एक अदद ब्रेसलेट 4.तीन अदद सिक्का 5.एक जोडी कान की बाली 6.तीन जोडी कान का टप्स 7.पांच अदद अंगूठी 8.एक अदद चैन 9.एक अदद लाकेट (जेवर कीमती करीब मु. 10,00,000) व नगदी मु. 33,000 रुपये 10.एक अदद अवैध तमंचा देशी 315 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर कारतूस 11.एक अदद आई-20 कार

*गिर0/बरामद करने वाली संयुक्त पुलिस टीम थाना को0 अयोध्या-*
प्रभारी निरीक्षक श्री देवेन्द्र पाण्डेय थाना को.अयोध्या जनपद अयोध्या।
उ.नि. धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा (चौकी प्रभारी नयाघाट) थाना को.अयोध्या जनपद अयोध्या ।
उ.नि. राजेश रामदेव यादव थाना को.अयोध्या जनपद अयोध्या ।
उ.नि. अभिमन्यु शुक्ला थाना कैण्ट जनपद अयोध्या ।
प्रभारी स्वाट टीम श्री रतन शर्मा जनपद अयोध्या ।
हे.का. अजय (स्वाट टीम) जनपद अयोध्या ।
का. विनय (स्वाट टीम) जनपद अयोध्या ।
का. अजीत (स्वाट टीम) जनपद अयोध्या ।
का. शिवम (स्वाट टीम) जनपद अयोध्या ।
का. कल्लु (स्वाट टीम) जनपद अयोध्या ।
11.का. सौरभ चन्द्रभान (स्वाट टीम) जनपद अयोध्या ।
12.का. विजय (स्वाट टीम) जनपद अयोध्या ।
13.का. प्रशान्त (स्वाट टीम) जनपद अयोध्या ।

*अनावरित अभियोग/आपराधिक इतिहास-*
1.मु.अ.स. 592/2021 धारा 379/427/411 भादवि थाना को.अयोध्या जनपद अयोध्या
2.मु.अ.स. 600/2021 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना को.अयोध्या जनपद अयोध्या
3. मु.अ.स. 447/2021 धारा 379/411 भादवि थाना कैंट जनपद अयोध्या।?
[17/12, 9:57 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक़ ,यूपी समेत 5 राज्यों में फरवरी में हो सकते है चुनाव । उत्तर प्रदेश में 6 से 8 चरण में हों सकते है चुनाव । अगले महीने चुनाव की तारीखों का ऐलान सम्भावित ।*
[17/12, 9:57 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग

 

 

अयोध्या
कंबल वितरण कार्यक्रम में समाजसेवी राजन पांडे का उपस्थित 25 हजार जनता को संबोधन। पुत्र अंकित पांडे को जिला पंचायत जिताने के लिए दिया धन्यवाद।2022 विधानसभा चुनाव में मिल्कीपुर से सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद को जिताने की अपील। नवसृजित नगर पंचायत कुमारगंज के मतदाताओं से आगामी नगर पंचायत चुनाव में बेईमानों से दूर रहने की अपील। अयोध्या जनपद के कुमारगंज कस्बे में सुप्रसिद्ध राजन पांडे द्वारा आज था विशाल कंबल वितरण समारोह।
[17/12, 9:57 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने पांचो जनपद के जिला अधिकारियों को दिए निर्देश। किसी भी व्यक्ति की ठंड से नहीं होनी चाहिए मौत। सभी डीएम अपने-अपने जिलों में ठंड से निपटने के लिए करें पुख्ता इंतजाम। निराश्रित व्यक्तियों को ठंड से बचाने के लिए स्थाई रैन बसेरों के साथ-साथ अस्थाई रैन बसेरों का भी करे निर्माण। मूलभूत सुविधाएं बेड बिस्तर कंबल शौचालय भोजन आदि का करें व्यवस्था। कमिश्नर ने समाजसेवियों से भी की अपील।जरूरतमंदों की करें मदद।
[17/12, 9:57 PM] Abdul jabbar Ayodhya: लखनऊ में 2 DCP के ट्रांसफर

DCP ट्रैफिक रहे रईस अख्तर को हटाया गया

रईस अख्तर बने DCP मुख्यालय

सुभाष चन्द्र शाक्य को बनाया गया DCP ट्रैफिक
[17/12, 9:57 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
अयोध्या पहुंचे पूर्व मंत्री व बीएसपी नेता राजकिशोर सिंह का बयान।चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के रामलला के दर्शन पर बोले राज किशोर सिंह। कहा सबसे पहले अयोध्या में सतीश मिश्रा ने किया था कार्यक्रम।अन्य पार्टियों को लगा कि बहुजन समाज पार्टी के सेनापति सतीश चंद्र मिश्रा आयोध्या पहुंच गए हैं बाकी क्यों पीछे रह गए। उसी देखा दखी में और लोग भी पहुंचे अयोध्या। जो राम विरोधी थे जो अयोध्या विरोधी थे वह भी अयोध्या पहुंच रहे।बहानेबाजी से या किसी के पीछे चल कर सत्ता हासिल नहीं की जा सकती। बहुजन समाज पार्टी करेगी सत्ता हासिल।उसके पास वोट है उसके पास जनमत है। उसने काम किया है।बीएसपी के हर कार्यकाल में कानून व्यवस्था चूरूस्त दुरुस्त रही है।बीएसपी जैसा कार्यकाल किसी ने नहीं देखा होगा। सड़क हादसे में एक समर्थक के घायल होने पर अयोध्या जिला अस्पताल पहुंचे थे राज किशोर सिंह।
[17/12, 9:57 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *मुख्यमंत्री द्वारा निर्देशित खाद्दान्न वितरण अभी तक है स्थगित*

0 12 को बँटने वाले राशन की अभी तक नहीं हो पाई आपूर्ति

सोहावल अयोध्या

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा निर्देशित पिछली 12 तारीख़ को ही वितरित होने वाले खाद्दान्न की आपूर्ति अभी तक नहीं हो पाई है। जिसके वजह से आम जनता में निराशाजनक स्थिति बनी हुई है। ज्ञात हो कि शुरू में पार्टी के नेताओं द्वारा कुछ पैकटों को बाँटकर फ़ोटो-सेशन तो करवा लिया गया पर उसके बाद से से राशन की आपूर्ति स्थगित है। जिला आपूर्ति अधिकारी अनुभव सिंह से जब इस विषय में जानकारी माँगी गयी तो उन्होंने बताया कि इस बार कार्ड धारकों को गेंहूँ,चावल,चना, तेल,नमक पाँच चीजें वितरित की जानी है। तेल की गाड़ी अभी झाँसी पहुँची है। संभवता कल तक ज़िले में पहुँच जायेगी। जिसके बाद आपूर्ति शुरू की जायेगी।
[17/12, 9:57 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *गेहूं सिंचाई के समय नहर से पानी नदारद*

सोहावल *(अयोध्या)* : अगेती प्रजाति की गेहूं की बुआई करने वाले किसानों के गेहूं को बोए हुए एक माह बीत चुका है तथा उसके सिंचाई का समय आ चुका है लेकिन शारदा सहायक नहर ब्रांच फैजाबाद में पानी की आपूर्ति न किए जाने से किसान अपने गेहूं की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं । पिरखौली प्रधान प्रतिनिधि कप्तान तिवारी के अनुसार जिन किसानों ने पिछैती धान की बुआई की थी उनके धान कटकर गेहूं की बुआई करने के लिए खेतों की पलेवा करने का समय आ गया है वे किसान भी नहर में पानी न आने से पूरी तरह मायूस हैं । कप्तान तिवारी के अनुसार नहर में पानी न होने से गन्ना किसान भी अपने गन्ना की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं । कप्तान तिवारी ने नहर विभाग के अभियंताओं से शीघ्र ही नहर में पानी छोड़ने की मांग की है ।
[17/12, 9:57 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *एसओजी व रौनाही पुलिस की तत्परता से आठ मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार*

० चोरी की बीस मोटरसाइकिल बरामद

सोहावल अयोध्या – एक सप्ताह के लगातार अथक प्रयासों के चलते जिले की एसओजी टीम व थाना अध्यक्ष रौनाही की मेहनत कामयाब हुई। उस पर करते हुए आठ मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार करते हुए इनके चंगुल से 20 मोटरसाइकिल बरामद।
थानाध्यक्ष रौनाही शमशेर बहादुर सिंह ने बताया गिरफ्तार अपराधियों में बबलू उर्फ संदीप थाना पुराकलंदर, रोहित शर्मा, निवासी सिरसंडा,रवि कुमार हेला ग्राम ग्राम समेत पूरा कलंदर, बिपिन रावत ग्राम सनेथू, निखिल रावत निवासी बिहारीपुर पूरा कलंदर,गौतम निवासी गौरा बभनान,करन रावत, निवासी बिहारीपुर, तथा श्रवण यादव निवासी लाला पुरवा,सनेथू थाना पूरा कलंदर को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से चोरी की बीस मोटरसाइकिल,एक देसी तमंचा व दो आदत जिंदा कारतूस 12 बोर तथा दो चाकू बरामद किया।गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रमुख रूप से थाना अध्यक्ष रौनाही शमशेर बहादुर सिंह उपनिरीक्षक अमित सिंह उप निरीक्षक अश्वनी सिंह उप निरीक्षक राजेश यादव चौकी प्रभारी फतेहगंज, हेड कांस्टेबल इंद्रेश यादवथाना रौनाही हेड कांस्टेबल आनंद सिंह थाना रौनाही हेड कांस्टेबल,अजय सिंह स्वाट टीम,कांस्टेबल रामप्रवेश यादव कांस्टेबल सुनील कांस्टेबल सत्य प्रकाश कांस्टेबल श्यामसुंदर कांस्टेबल अतुल तोमर कांस्टेबल शंकर वर्मा कांस्टेबल ज्ञान प्रकाश यादव कांस्टेबल अजीत गुप्ता कांस्टेबल शिवम यादव कांस्टेबल 9 कांस्टेबल चंद्रभान यादव व कांस्टेबल सौरभ सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
[17/12, 9:57 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *आपके सहयोग से हज़ारों जरूरतमंदो में होगा कम्बल वितरण बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेगी सिविल जज श्रीमती रिचा वर्मा*

*आप सादर आमन्त्रित हैं* ?

दि आयुष्मान फाउंडेशन की टीम पिछले कई वर्षों से लगातार गरीबों में कम्बल व गर्म कपड़ों का वितरण कर रही हैं | जैसा कि ठंड का मौसम आ चुका है और कुछ ही दिनों में ये अपने ऊर्ध्व ( चरम ) पर होगी ! जिसमें गरीबों को फाउंडेशन की तरफ से कम्बल व गर्म कपड़े दे कर राहत पहुँचाने का कार्यक्रम कल 18 दिसम्बर 2021 दिन शनिवार को होना सुनिश्चित हुआ हैं | आपके छोटे – बड़े सहयोग से हज़ारों गरीबों व जरूरतमंदों तक कम्बल पहुँचने की योजना हैं | आपसे निवेदन है कि ईश्वर ने आपको जिस लायक किया हैं उसके अनुसार 50, 100, 200, 500, 1000, 2000, 5000, 10000…….₹ का सहयोग कर पूण्य के भागीदार बनें ??

ऑनलाइन सहयोग करें———–

पेटीएम – 7860764364
गूगल पे – 7860764364
फोन पे – 7860764364
व्हाट्सएप पे – 7860764364

आप सीधे फाउंडेशन के खाते में भी सहयोग कर सकते हैं-

बैंक ऑफ बड़ौदा ( चालू खाता )
खाता धारक – दि आयुष्मान फाउंडेशन
खाता संख्या – 00700200014082
आई एफ सी – BARB0SUCHIT ( BARB के बाद जीरो हैं )

आपके सहयोग का आकांक्षी ??

हमसे जुड़ने और सहयोग करने के लिये हमें कॉल करें – 7860764364, 8896342011, 9198067111

निवेदक – दि आयुष्मान फाउंडेशन
[17/12, 9:57 PM] Abdul jabbar Ayodhya: प्रेसनोट

 

बीएसए एवं लेखा कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध 28 दिसंबर से शिक्षक देंगे धरना

शिक्षक समस्याओं को लेकर उ. प्र. प्राथमिक शिक्षक संघ आंदोलन की राह पर।

अयोध्या-सिविल लाइन स्थित एक होटल में ब्लॉक इकाइयों की बैठक जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसका संचालन जिला मंत्री चक्रवर्ती सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने कहा विभागीय कार्यालयों मे भ्रष्टाचार का बोलबाला है,सुविधा शुल्क की चाह में शिक्षकों के न्यायोचित समस्याओं निराकरण में जानबूझकर विलंब और हीला हवाली की जा रही है।ऐसा लगता है बाबूओं पर अधिकारियों का नियंत्रण नहीं रह गया है। जिला मंत्री चक्रवर्ती सिंह ने कहा शिक्षकों के समस्याओं के समाधान होने तक जिला संगठन ने आर पार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र भारती ने कहा लगातार चेतावनी देने के बाद भी विभागीय कार्यालयों की कार्यप्रणाली में सुधार ना होने पर मजबूरन आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ा। बैठक में आए ब्लॉक पदाधिकारियों में शिक्षकों के जायद समस्याओं के निस्तारण में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से लेकर वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय तथा जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर जबरदस्त आक्रोश दिखाई पड़ा। चयन वेतनमान, नवीन तैनाती पाए वेतन आदेश, अवशेष देयको का भुगतान, उपार्जित एवं प्रतिकर अवकाश, शिक्षणेत्तर कार्य न लिए जाने, अवकाश अवधि में प्रशिक्षण न कराए जाने, ऑनलाइन एवं प्रपत्र 9 की विसंगतियों को दूर किए जाने, एकल शिक्षिकाओं को सीसीएल, निलंबित शिक्षकों की बहाली तथा ए आर पी के विद्यालय भ्रमण की समय सारणी उपलब्ध कराए जाने समेत अन्य शिक्षक समस्याओं के समाधान की मागों पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, संतोष द्विवेदी, अभिषेक यादव,संचराज वर्मा, तहसीन बानो, संतोष यादव, शैलेंद्र वर्मा, मो. आरिफ, अरविंद पाठक, अनिल सिंह, महेंद्र यादव, अविनाश पांडे, सत्येंद्र गुप्ता, प्राणेश रावत, उधव श्याम तिवारी, संजय सिंह, सत्येंद्रपाल सिंह, प्रहलाद गौतम आदि मौजूद रहे।
[17/12, 9:57 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *कानपुर ब्रेकिंग*

बार एसोसिएशन के चुनाव के दौरान हुई हवाई फायरिंग फायरिंग में एक अधिवक्ता को लगी गोली अधिवक्ता को गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती शताब्दी गेट के बाहर चुनाव निरस्त होने के बाद अधिवक्ता कर रहे थे लाइसेंसी से हवाई फायरिंग इसी दौरान अधिवक्ता गौतम को लगी गोली कई थानों की फोर्स और आला अधिकारी पहुंचे उर्सला अस्पताल
[17/12, 11:43 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *ब्रेकिंग प्रयागराज*

*यूपी बोर्ड सत्र 2021-22 से जुड़ी बड़ी ख़बर*

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 51,74,583 परीक्षार्थी पंजीकृत,

हाईस्कूल में 27,83,742 विद्यार्थियों ने किया आवेदन,

इंटरमीडिएट में 23,91,841 विद्यार्थियों ने किया आवेदन,

15 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किया गया,

पंजीकृत परीक्षार्थी 2022 की बोर्ड परीक्षा में होंगें शामिल।
[17/12, 11:43 PM] Abdul jabbar Ayodhya: बसपा पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू निषाद पार्टी में हुए शामिल

 

राकेश सिंह
लखनऊ/अयोध्या
लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में शुक्रवार को निषाद पार्टी औऱ भाजपा द्वारा आयोजित ‘‘सरकार बनाओ अधिकार पाओ’’ रैली में पहुंच कर पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू ने निषाद पार्टी का थामा दामन। पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू को गठबंधन के खाते से होने वाले विधानसभा चुनाव मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही है।
निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद द्वारा पूर्व विधायक को सम्मान पूर्वक पार्टी में शामिल कराया गया। इस दौरान श्री सिंह ने
निषाद पार्टी के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की सेवा और समाज सेवा के लिए वह और उनकेेे परिवार के सदस्य पहलेे भी कार्य करते रहें हैं,और हमेशा समर्पित रहेंगे। निषाद पार्टी और बीजेपी की संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ये राम भक्तों की सभा है, निषाद राज को प्रणाम करता हूं, यूपी के विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, 2022 में बीजेपी की ही सरकार बनेगी।
संयुक्त रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार मेंं आम जनों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है देेश की सीमा सुरक्षित हुई है। हर वर्ग के लोग आज भाजपा के साथ हैं। निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि आज की रैली आगे का भविष्य तय करेगी और पूर्ण बहुमत से प्रदेश में भाजपा गठबंधन की सरकार बनेगी।
[17/12, 11:43 PM] Abdul jabbar Ayodhya: कानपुर ब्रेकिंग-

*बार एसोसिएशन चुनाव के दौरान हुई हवाई फायरिंग में अधिवक्ता को लगी गोली*
अधिवक्ता को गंभीर हालत में उर्सला हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती।विवाद के कारणचुनाव निरस्त होने के बाद शताब्दी गेट के बाहर अधिवक्ता कर रहे थे लाइसेंसी असलहों से हवाई फायरिंग। उसी दौरान अधिवक्ता गौतम को लगी गोली। कई थानों की पुलिस फोर्स और आला अधिकारी पहुंचे उर्सला हॉस्पिटल।