April 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या17जून24*शराब के नशे में धुत बड़े भाई ने छोटे भाई पर कुदाल से किया हमला

अब्दुल जब्बार

अयोध्या17जून24*शराब के नशे में धुत बड़े भाई ने छोटे भाई पर कुदाल से किया हमला

गम्भीर रूप से घायल छोटे भाई को परिजन लेकर पहुंचे सीएचसी रूदौली पहुंचते ही उसकी हुई मौत

भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना क्षेत्र के एक गांव में शराब के नशे में धुत बड़े भाई ने अपने छोटे भाई पर कुदाल से हमला कर दिया।हमले में गम्भीर रूप से घायल छोटे भाई को सीएचसी रूदौली ले जाया गया जहाँ घायल की हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे ही उसकी की मौत हो गई।
यह घटना जुनेदपुर गांव में रविवार को घटी जहां मुरारीलाल पुत्र गोलीदीन शराब के नशे में अपने घर पहुंचा तो छोटे भाई रामरूप उर्फ कुस्सू ने बड़े भाई से कहा कि शराब पीकर आए हो।इसी बात को लेकर बड़े भाई और छोटे भाई में तकरार होने लगी।बताया जाता है कि पहले छोटे भाई ने बड़े भाई को डण्डे से मार दिया।इस पर बड़े भाई मुरारीलाल ने छोटे भाई रामरूप उर्फ कुस्सू पर कुदाल से हमला कर दिया।हमले में रामरूप गम्भीर रुप से घायल हो गया जिसे परिजन तत्काल सीएचसी रूदौली लेकर गए।जहां पर 30 वर्षीय रामरूप की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष पटरंगा ओम प्रकाश व सीओ रूदौली आशीष निगम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। मामले में सीओ आशीष निगम ने गहनता से जांच की और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए दिया गया।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष पटरंगा ओमप्रकाश ने बताया कि मृतक के छोटे भाई की पत्नी की तहरीर पर मुरारी लाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित कर तलाश शुरू कर दी गई है शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Taza Khabar

*भागलपुर में केस उठाने की धमकी, रंगदारी और जान से मारने की साजिश का आरोप* भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता भागलपुर बिहार के भागलपुर जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपने ही मोहल्ले के कुछ लोगों पर केस वापस लेने का दबाव बनाने, रंगदारी मांगने और जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया है पीड़ित ने इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।आवेदन के अनुसार, पीड़ित पवन कुमार यादव, जो विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परवती मोहल्ले के निवासी हैं, ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों किशन कुमार, रंजीत कुमार, अनिल कुमार, अभिषेक कुमार, रागिनी देवी और किरण देवी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की, घर में लूटपाट की और रंगदारी की मांग की इस मामले में पहले से ही न्यायालय में एक मुकदमा लंबित है, जिसे उठाने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है।पीड़ित का आरोप है कि आरोपित लोग लाठी और तलवार के साथ उनके घर पर पहुंचकर गाली-गलौज करते हैं और केस वापस नहीं लेने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हैं साथ ही एक लाख रुपये की रंगदारी की मांग भी की जा रही है घटना का कुछ हिस्सा सीसीटीवी कैमरे में कैद होने का भी दावा किया गया है आवेदन में यह भी कहा गया है कि 28 मार्च 2026 को आरोपितों ने फिर से घर पर आकर धमकी दी और जान से मारने की साजिश रचने की बात कही। इससे पीड़ित और उनके परिवार में दहशत का माहौल है पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है।
1 min read