अयोध्या16सितम्बर25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[16/09, 6:32 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: अयोध्या।
*कल 17 सितंबर को महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट अयोध्या पर पहली बार आयोजित होगा यात्री सेवा दिवस,*
सभी हवाई अड्डों पर यह दिवस मनाया जाता है, लेकिन अयोध्या एयरपोर्ट के लिए यह खास अवसर है।
यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और बाधा रहित सेवाएं उपलब्ध कराना मुख्य उद्देश्य।
एयरपोर्ट परिसर में आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।
चित्रकला प्रतियोगिता– स्कूल के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य शिविर– यात्रियों और स्टाफ के लिए हेल्थ चेकअप कैम्प लगाया जाएगा।
“ एक पेड़ मां के नाम” अभियान– पौधरोपण के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।
पारंपरिक स्वागत– आने-जाने वाले यात्रियों का माथे पर तिलक लगाकर सम्मान पूर्वक अभिनंदन होगा।
[16/09, 6:32 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ✍️
*फायर करने वाला रात में ही गिरफ्तार*
अयोध्या।
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के बिलारी मोड़ पर हुई फायरिंग मामला ।पुलिस को मिली कामयाबी। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत हुआ खुलासा। बिलारी निवासी मुकेश विश्वकर्मा की तहरीर पर जान से मारने की कोशिश की धाराओं में हुआ मुकदमा दर्ज। फायर करने वाला अनिरुद्ध वर्मा को पुलिस ने किया गिरफ्तार। फायर करने वाला बदमाश पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के मोतिगरपुर का रहने वाला ।अनिरुद्ध वर्मा की लाइसेंसी पिस्टल और कार को भी पुलिस ने लिया कब्जे में।
[16/09, 6:32 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या
ड्रोन व चोरी की अफवाह में ग्रामीणों द्वारा पानी के टंकी पर काम करने वाले व्यक्ति की पिटाई। पानी की टंकी कर्मचारी की तहरीर पर दो दर्जन अज्ञात ग्रामीणों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज । खण्डासा थाना क्षेत्र के बेहटा गौहनिया गाँव की घटना, पुलिस की ग्रामीणों से अपील। चोर समझकर न करें किसी की पिटाई। आशंका होने पर तुरंत पुलिस अथवा 112 पर करें फोन। अफवाहों से रहे सावधान ।
[16/09, 6:32 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या
ड्रोन व चोरी की अफवाह में ग्रामीणों द्वारा पानी के टंकी पर काम करने वाले व्यक्ति की पिटाई। पानी की टंकी कर्मचारी की तहरीर पर दो दर्जन अज्ञात ग्रामीणों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज । खण्डासा थाना क्षेत्र के बेहटा गौहनिया गाँव की घटना, पुलिस की ग्रामीणों से अपील। चोर समझकर न करें किसी की पिटाई। आशंका होने पर तुरंत पुलिस अथवा 112 पर करें फोन। अफवाहों से रहे सावधान ।
[16/09, 8:25 pm] Vasudev Yadav: अयोध्या।
8 अक्टूबर को वित्त मंत्री सीतारमण रहेगी अयोध्या के दौरे पर।
वित्त मंत्री सीतारमण दक्षिण भारत के लोगों को समर्पित बृहस्पति कुंड का करेंगी उद्घाटन।
दक्षिण भारतीय महापुरुषों की मूर्तियां बृहस्पतिक कुंड में की जा रही है स्थापित।
जिलाधिकारी अयोध्या कमिश्नर अयोध्या के साथ जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने वोल्फ कार्ड के जरिए बृहस्पति कुंड के आसपास की खाली जगह पर भी किया निरीक्षण।
8 अक्टूबर को अयोध्या में किया जाएगा भव्य कार्यक्रम।
बृहस्पति कुंड के उद्घाटन के साथ नब्य अयोध्या की बदलती तस्वीर प्रदर्शित करेगी रामनगरी।
टेढ़ी बाजार चौराहे पर भी किया जाएगा सौंदर्य करण।
कमिश्नर अयोध्या राजेश कुमार का बयान।
8 अक्टूबर को बृहस्पति कुंड में साउथ के महापुरुषों की मूर्तियां स्थापित की गई है उसका होगा लोकार्पण।
दक्षिण भारतीय महापुरुषों की मूर्तियों के उद्घाटन को लेकर कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन।
कार्यक्रम के लिए तलाशी जा रही है जगह,बृहस्पति कुंड पर चल रहे कार्यों की प्रगति को गया है देखा।
वित्त मंत्री सीतारमण का है 8 अक्टूबर को संभावित कार्यक्रम,उनके साथ मुख्यमंत्री भी रहेंगे मौजूद।
गोल्फ कार्ट के जरिए अधिकारियों ने भ्रमण कर स्थानीय लोगों से की अपील ।
अयोध्या को स्वस्थ और सुंदर बनाए रखने को की गई अपील।
बाहर से आने वाले मेहमानों को अयोध्या की संस्कृति की मिले झलक।
इसका किया जाए प्रयास सड़कों पर दुकानों के द्वारा किए गए आक्रमण को स्वत हटाने की की गई अपील।
अभी भी अयोध्या में साफ सफाई की है आवश्यकता साफ सफाई को किया जाएगा इंप्रूव।
छोटे-मोटे निर्माण कार्य जो चल रहे हैं उनका समय पर पूरा करते हुए व्यवस्थित करने का दिया गया है निर्देश।
टेढ़ी बाजार चौराहे को व्यवस्थित करने की है आवश्यकता।
टेढी बाजार पर स्थित पुलिस बैरियर को बनाया जाएगा प्रॉपर्ली अच्छी तरह
[16/09, 8:25 pm] Vasudev Yadav: ब्रेकिंग
अयोध्या।
खतरे का सबब बना उदया चौराहे के पास बने फ्लाईओवर पर लगा लाइट का खंबा। खंबा नीचे से टूटकर फ्लाईओवर के ऊपर बनी रेलिंग पर लटका। टूटा खंबा किसी बड़े खतरे को दे रहा है दावत। किसी भी तरफ खंभा गिरने से हो सकती है बड़ी दुर्घटना। स्थानीय लोगों ने टूटे खंबे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल। समस्या को दूर करने के लिए जिला प्रशासन से लगाई गुहार।
[16/09, 8:39 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: स्थानीय पुलिस के लिए कामधेनु बना मुंबई का जुआ मटका
एक दर्जन से अधिक गांव जुआ के चपेट मे घर बन रहा कलेश का कारण
रुदौली।मुंबई का बहुँचचित कल्याण मटका धीरे धीरे आधा दर्जन गांव मे अपना पैर पसार चुका है। जो ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन चुका है।एक जमाना पहले लोग मुंबई मे सट्टा / मटका का खेल खेला करते थे। लेकिन नौकरी करने वाले कुछ रसूखदार मटका को मुंबई से लाकर गांव मे पटक दिया। स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से यह खेल तेज़ी से पैर पसार चुका है। मामला रुदौली
तहसील क्षेत्र के सीवन, बाजिदपुर, गरौडा, बहोरिक पुर, सराय अहमद, इचौलिया, सुलेमान पुर, खुर्दहा दिवाली आदि गांव से जुडा बताया जाता है।यह खेल युवा पीढ़ी व उनके परिवार के लिए एक मुसीबत बन चुका है और साथ ही पुलिस के लिए कामधेनु माना जा रहा है।जिसके चलते शिकायत को नज़र अंदाज़ करने का आरोप शिकायतकर्ता का आरोप है।
बताया जाता है कि मुंबई का मशहूर कल्याण सट्टा / मटका का लिंक / जानकारी क्षेत्र के रसूखदार कसीम उर्फ़ लारा के द्वारा लेनदेन किया जाता है।जो लम्बी पहुंच के बताये जाते है जानकारों की माने तो इस सट्टे का खेल को पूर्णयता व्हाट्सप्प द्वारा खेलना बताया जाता है। इसकी पहली बाजार कल्याण सट्टा मटका के नाम से सुबह 11 बजे, दूसरी सात बजे मेन बाजार रात्रि दस बजे उसके बाद रात्रि बारह बजकर दस मिनट पर खुलती है। साथ ही लोगों ने नाम न छापने पर बताया कि जुआ / मटका खेल का लिंक क्षेत्र मे फैलाने व लोगों को खेल मे सम्लित करने के लिए आधा दर्जन लोग जैसे नजीर, साकिब, रोहित दीपक मिश्रा, मरगूब व फुरकान आदि द्वारा लोगों के मोबाइल पर उपलब्ध कराने का आरोप है।जुआ / मटका का यह खेल सोमवार से लेकर शनिवार के बीच खेला जाता है तथा रविवार को मुंबई मटका ऑफिस बंद होने के कारण क्षेत्र मे बंद रहता है। चर्चा है कि उपरोक्त आरोपियों की मोबाइल को जप्त कर अगर इन लोगों के व्हाट्सप्प पर कभी भी देखा जा सकता है।शाहबेलाम ने मामले की तहरीर स्थानीय पुलिस प्रशासन से की थी।और नामजद तहरीर कसीम ऊर्फ लारा के खिलाफ दी थी।इसे दुर्भाग्य समझा जाय या फिर पैसों की खनक शिकायत चार माह से अधिक बीत चुका है लेकिन आज तक कोई झाकने तक नहीं गया। मामला देखते ही देखते ठंडे बस्ते मे चला गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि थानाध्यक्ष से लेकर क्षेत्रीय डीएसपी की भूमिका निराशा जनक है।सूत्रों की माने तो वसूली की जिम्मेदारी एक दीवान के जिम्मे है जो पिछले तीन चार वर्षों से इसी हलके मे जमे बताए जाते है।उपरोक्त दीवान पर कई अन्य जगह से वसूली करने का मामला उजागर हुआ शोशल मिडिया से लेकर कुछ समाचार पत्र मे खबरों का प्रकाशन भी हुआ था। लेकिन थाने के कमाऊ पुत्र समझें जाने वाले दीवान को हटाने की हिम्मत कोई नहीं जुटा सका। फिरहाल उक्त मामले मे पुलिस बिभाग का कोई भी कर्मचारी मुँह खोलने को तैयार नहीं है थानाध्यक्ष से लेकर डीएसपी तक खुद को जानकारी न होना बताते है।

More Stories
मथुरा 4 मार्च 26 *09 उपद्रवियो का शांति भंग मे चालान*
मथुरा 4 मार्च 26* क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा होली पर्व पर वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पैदल गश्त*
लखनऊ 3 मार्च 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….