July 8, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या16अगस्त24*अयोध्या में स्वतंत्रता दिवस पर शान से फहराया गया झंडा,अमर शहीदों को किया गया याद

अयोध्या16अगस्त24*अयोध्या में स्वतंत्रता दिवस पर शान से फहराया गया झंडा,अमर शहीदों को किया गया याद

अयोध्या16अगस्त24*अयोध्या में स्वतंत्रता दिवस पर शान से फहराया गया झंडा,अमर शहीदों को किया गया याद

फोटो, अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समाज सेवी संस्थान के अध्यक्ष सुरेश यादव द्वारा यशोपति पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान का आयोजन हुआ। इसके उपरांत यहां के प्रबंधक सुग्रीव यादव द्वारा माला पहनाकर उनका स्वागत सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज सेवी सुरेश यादव ने कहा कि स्वतंत्रता हम लोगों को बड़े संघर्षों के बाद मिली है। इसके लिए बहुत से जवान शहीद हुए। हम सभी को मिलजुल कर देश का विकास करना चाहिए। इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया और सभी को समाजसेवी सुरेश यादव ने पुरस्कृत भी किया। इसके साथ ही अयोध्या जानकी घाट बड़ा स्थान मंदिर पर पुरोहित समाज के अध्यक्ष दुर्गेश पांडे ने ध्वजारोड़कर अमर शहीदों को याद किया तो वहीं दूसरी ओर चक्र तीर्थ मोहल्ले में श्री अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश महाराज द्वारा ध्वजारोहण किया गया और सभी लोगो में मिष्ठान का वितरण किया गया। इसके अलावा अयोध्या के सभी विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। तिहुरा माझा के प्रधान रामकरण यादव और प्रतिनिधि रविंद्र यादव द्वारा सचिवालय भवन पर ध्वजारोहणकर मिष्ठान का वितरण किया गया। सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं पर भी ध्वजारोहन किया गया। अमर शहीदों को याद किया गया। इतना ही नहीं स्कूली छात्रों द्वारा प्रातः काल क्षेत्र में प्रभात फेरिया भी निकल गई तो वहीं दूसरी ओरअयोध्या के साधु संतों ने तिरंगा यात्रा निकाला। इस दौरान साधु संतों ने भारत माता के जयकारे लगाए। अमर शहीदों को याद किया देर शाम राम जन्मभूमि परिसर में तैनात सुरक्षा बल के जवानों ने भी तिरंगा यात्रा निकाला। नगर निगम की ओर से 101 मीटर लंबा तिरंगा झंडा यात्रा साकेत डिग्री कॉलेज से लेकर नया घाट तक निकल गया। जिसमें मेयर गिरीश पति त्रिपाठी आदि काफी संख्या में नगर निगम के कर्मचारी और भाजपा नेता आदि शामिल रहे।

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.