[15/12, 8:56 AM] Abdul jabbar Ayodhya: अब्दुल जब्बार
धमौरा तिराहे से 654 बोरी मिलावटी यूरिया बरामद
केस दर्ज
भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना क्षेत्र के धमौरा तिराहे पर कृषि उपनिदेशक ने मिलावटी यूरिया पकड़ी गई हैं।मिलावटी यूरिया के दोनों तस्कर बाराबंकी जनपद के निवासी हैं।जिनके विरुद्ध पटरंगा थाना में कृषि विभाग द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है।
जानकारी के अनुसार पटरंगा थाना क्षेत्र के धमौरा तिराहे पर बाराबंकी जनपद के कोटवा सड़क निवासी विकास गुप्ता व दिवियांशु गुप्ता अपनी खाद की दुकान चला रहे थे।लेकिन क्षेत्र के किसानों को यह नही मालूम था कि यह खाद जो हम सभी अपने खेतों में डाल रहे है यह मिलावटी हैं।मुखबिर की सूचना पर कृषि विभाग के उपनिदेशक संजय पांडेय ने अपनी टीम के साथ जब अचानक छापा मारा तो वहां पर हड़कंप मच गया।अधिकारियों ने गोदाम की तलाशी ली तो उसमें से 268 बोरी खाद सिली बरामद हुई व 364 बोरी खाद खुली बोरियों में मिली है साथ ही खुशबू दार सल्फर व खुश्बू दार जिंक कैल्शियम मिला है जिसकी जांच की गई तो पूरी खाद में मिलावट थी।उपनिदेशक की संजय पांडेय की तहरीर पर पटरंगा थाना में डीलर विकास गुप्ता व दिवियांशु गुप्ता निवासी कोटवा सड़क जनपद बाराबंकी के विरुद्ध धारा 264/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
[15/12, 8:56 AM] Abdul jabbar Ayodhya: अब्दुल जब्बार
गला घोटकर हुई थी युवती नीलू की हत्या
भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना क्षेत्र के गेरौंढ़ा गांव की चर्चित नीलू हत्याकांड में मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नीलू की हत्या गला घोटकर होने की पुष्टि हुई है।
पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कार्बन कॉपी में गला घोट कर हत्या किए जाने की तो पुष्टि हो गई है।लेकिन अन्य चीजें अभी स्पष्ट नहीं है क्योंकि पोस्टमार्टम की कार्बन कापी अपठनीय है एसओ विवेक सिंह ने बताया कि घटना से जुड़े हर पहलू को ध्यान में रखकर हमारी तफ्तीश जारी हैं।उन्होंने बताया कि नामजद आरोपी को पकड़ने के लिए टीम लगातार प्रयास कर रही है।लेकिन घटना के तीसरे दिन तक पुलिस के हाथ ऐसा कोई सुराग नहीं लगा जिसके बलबूते वह नामजद हत्यारोपी तक पहुँच सके।
[15/12, 11:08 AM] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट*
*रुदौली रेलवे स्टेशन पर स्टॉल का हुआ उद्घाटन*
भेलसर(अयोध्या)रुदौली रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं निरंतर बढ़ रही है यात्रियों के खानपान की सहूलियत के लिए कैटरिंग स्टॉल का उद्घाटन रुदौली स्टेशन के अधीक्षक विश्राम यादव ने फीता काटकर किया।
इस दौरान मौजूद यात्रियों व आसपास के लोगों को संबोधित करते हुए स्टेशन अधीक्षक विश्राम यादव ने कहा कि विभिन्न शहरों को यहां रुदौली से लोग यात्रा शुरू करते हैं।प्लेटफार्म पर यात्रियों के लिए खाने पीने की कोई सुविधा नहीं थी इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।अब कैटरिंग स्टाल खुल जाने से लोगों को सहूलियत मिलेगी।एसएस ने कहा कि सीवान के रहने वाले कैटरिंग कांट्रेक्टर शुकेश प्रसाद ने यहां कैटरिंग स्टॉल खुलवा कर रुदौली के लोगों के लिए सुखद कार्य किया है।इस मौके पर एसआई आरपीएफ शिवानंद यादव,सिंगनल स्पेक्टर सहज राम यादव,सुकेश प्रसाद कैटरिंग कांट्रेक्टर मोहम्मद तुफैल,उमेश कुमार व मोहम्मद मुस्लिम आदि मौजूद रहे।

More Stories
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित अपराध समीक्षा गोष्ठी*
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*शालिनी सिंह बनी उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोसल मीडिया विभाग की अध्यक्ष*