July 21, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या14सितम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

अयोध्या14सितम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

[14/09, 8:45 AM] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

 

 

अयोध्या।
वर्चुअल रामलीला के विरोध में संतों की बड़ी बैठक होगी आज। राम नगरी के कई संत महंत है फिल्मी हस्तियों के प्रस्तावित रामलीला मंचन से है आक्रोशित। सुबह 10 बजे संतो की एक बैठक रामघाट के बड़ा भक्तमाल मंदिर में। संतो की मांग फिल्मी हस्तियों की जगह धार्मिक , आध्यात्मिक परंपरा वाली रामलीला का हो राम नगरी मे आयोजन। बीजेपी सरकार के लिए फिल्मी हस्तियों की रामलीला बन सकती गले की फांस। अयोध्या में प्रस्तावित रामलीला का अस्तित्व खतरे में। रामलीला के लिए भूमि पूजन को लेकर कानून मंत्री बृजेश पाठक का आज दोपहर अयोध्या में है कार्यक्रम।
[14/09, 8:45 AM] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
दिल्ली राज्य के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह अयोध्या में निकालेंगे तिरंगा संकल्प यात्रा। गुलाब बाड़ी मैदान से दिन में 12:00 बजे चौक अंगूरी बाग नियावां रिकाबगंज होते हुए सिविल लाइन के गांधी पार्क तक जाएगी तिरंगा संकल्प यात्रा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के संयोजन में प्रदेश के हजारों कार्यकर्ताओं की हो सकती है यात्रा में उपस्थिति। जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था को लेकर किए कड़े इंतजाम
[14/09, 10:17 AM] Basudev Yadaw Ayodhya: अयोध्या।

अयोध्या में शुरू हुवा फिर सिने स्टारों द्वारा वर्चुवल राम लीला का विरोध

आज है लक्ष्मण किला मन्दिर परिसर में राम लीला का भूमि पूजन, इससे पूर्व विरोध हो गया है शुरू।

सीएम योगी को अयोध्या के सन्तों ने भेजा शिकायती पत्र, इस राम लीला पर लगे रोक

इस लीला को अयोध्या की राम लीला कहना ही गलत है, जब कोई अयोध्या का कलाकर है ही नही तो फिर कैसे अयोध्या की राम लीला कहा जा रहा है।

स्थानीय कलाकारों से राम लीला करवाने की अपील

अयोध्या के महन्त पवन कुमारदास शास्त्री, महन्त अवधेश कुमारदास, आदि महंतो ने की है शिकायत।
[14/09, 12:16 PM] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
अयोध्या में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की प्रेस कांफ्रेंस। आम आदमी पार्टी को अयोध्या के संतों ने भी आशीर्वाद। रामलला के चरणों में आशीर्वाद मिला कि दिल्ली में भी सरकार चलाने का मौका मिल रहा है।पूरे देश में अरविंद केजरीवाल एक कैसे मात्र मुख्यमंत्री है जो भगवान राम की प्रेरणा लेकर सरकार चला रहे हैं। पूरी दुनिया में रामराज्य की बात होती है लेकिन राम के नाम पर बात करने वाली अंत में क्या करती है। यह सभी जानते हैं कि दिल्ली सरकार है जो भगवान राम से प्रेरणा लेकर आदर्श पर रामराज के सिद्धांतों पर सरकार चला रही है और राजनीति कर रहे हैं।उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिये हमने रामलला के सामने अर्जी पेश की है। तिरंगा यात्रा लेकर राम नगरी में लोगों के बीच जाएंगे और तिरंगा यात्रा जो आगरा से शुरू हुई थी नोयडा चली और आज अयोध्या में है। इसका मकसद है आजादी के 75वी साल में तिरंगे की ओर देखकर तिरंगे के नीचे रहने वाले अच्छी शिक्षा महिला सुरक्षा रोजगार के लिए व्यवस्था करेंगे। ऐसी सरकार बने यह संकल्प लेंगे चलेंगे। उत्तर प्रदेश की जनता ने साडे 4 साल पहले योगी सरकार बनाई थी भाजपा ने वादा किया था भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलवा देंगे गुंडाराज से मुक्ति दिलवा देंगे। नौजवानों को नौकरी देंगे। योगी जी ने सपने दिखाए गए किसानों की आय दोगुना कर देंगे। सपने दिखाए थे ऐसी कानून व्यवस्था लाएंगे जो महिलाओं की सुरक्षा करेगी। साडे 4 साल बड़े बड़े वादे किए थे। साडे 4 साल में यूपी की जनता सभी क्षेत्रों में ठगा महसूस कर रही है। गुंडाराज को बढ़ावा दिया।खुशी अपने परिवार के साथ जेल में हैं।हाथरस में एक बच्ची से दरिंदगी हुई। दरिंदगी करने वालों के साथ सरकार खड़ी हुई। भाजपा गुंडों के साथ खड़ी रही।बलात्कार करने वालों के साथ खड़ी रही। मीडिया वालों के आंख में धूल झोंक कर रात को चोरी छुपे अंतिम संस्कार करवा दिया। कोरोना के दौरान बंद स्कूलों में कस्तूरबा गांधी विद्यालय के नाम पर 9 करोड़ रुपये ठगी की गई। सरकार 8 लाख का वेंटीलेटर 22 लाख में लिया गया। लोगों ने राम मंदिर के नाम पर चंदा दिया यह सरकार और भाजपा उस चंदे को खा गए।ये न आम के ना राम के हैं। रोजगार के लिए यूपी में सिर मुंडवा कर महिलाओं की पहली बार उत्तर प्रदेश में देखा गया। किसान फसल की दाम मांग रहा है तो सरकार उनको गुंडा और मवाली कह रही है यह महिला की सुरक्षा की बात करते हैं लखीमपुर खीरी में देखा बलरामपुर में देखा। अखबार में 3 साल 8 साल बच्चों के बलात्कार की खबरों से भरे होते हैं। जब हम उत्तर प्रदेश के स्कूल दिखने गए तो हमें स्कूल नहीं देखने दिया गया।बिजली सबसे ज्यादा महंगी उत्तर प्रदेश में मिल रही है। तिरंगा यात्रा में राष्ट्रवाद भी है हिंदुत्व भी है। सब कुछ है। आज तिरंगा यात्रा लेकर निकले हैं।सरकार वताये कहां है स्वास्थ्य कंहा है शिक्षा।कोरोना से हुई मौत सरकार के आंकड़ों में नहीं।अखबार के आंकड़ों में है।। राम सब के है।।ये लोग मुख में राम रखते है बगल में छुरी रखते है।।यूपी में कोई गठबंधन नही।।
[14/09, 12:16 PM] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

अयोध्या बड़ा भक्तमाल मंदिर में संतो की बैठक शुरू,फिल्मी हस्तियों की वर्चुअल रामलीला के विरोध में बैठक शुरू,अयोध्या के प्रमुख साधु संत बैठक में शामिल,पिछले वर्ष फिल्मी हस्तियों की रामलीला में रामलीला के स्वरूप का हुआ था अनादर,मंचन के दौरान संवाद,वेशभूषा से रामलीला का हुआ अनादर, संत समाज इसे लेकर नाराज,इसबार फिल्मी हस्तियों की रामलीला का हो रहा विरोध,संत समाज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर दर्ज कराएंगे विरोध,आज लक्ष्मण किला में फिल्मी हस्तियों की रामलीला का भूमि पूजन ।
[14/09, 2:59 PM] Basudev Yadaw Ayodhya: *_सबको न्याय दिलाना होगी पहली प्राथमिकता- स्वप्निल यादव_*

रुदौली(अयोध्या)।
नवागत उपजिलाधिकारी रुदौली स्वप्निल कुमार यादव ने सोमवार अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद SDM श्री यादव ने कहा कि वंचितों को न्याय दिलाना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
आम जन की समस्याओं के समाधान, व सभी सरकारी विभागीय कार्यालयों में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को आमजन के कर्यों को प्रमुखता से निस्तारित करवाने की बात कही।
कहा कि लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। बार और बेंच के साथ सामंजस्य स्थापित कर काम किया जाएगा।
[14/09, 2:59 PM] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
शुरू हुई आम आदमी पार्टी की तिरंगा संकल्प यात्रा।गुलाब बाड़ी से निकली तिरंगा संकल्प यात्रा। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया राकयसभा सांसद संजय सिंह व प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह तिरंगा यात्रा का कर रहे नेतृत्व।रीडगंज चौराहा गुदरी बाजार चौराहा नियावां चौराहा व रिकाबगंज चौराहा होते हुए गांधी पार्क जाएगी तिरंगा संकल्प यात्रा। तिरंगा यात्रा में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़। कई जिले के कार्यकर्ता पहुंचे हैं अयोध्या।

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.