अब्दुल जब्बार
अयोध्या14जून25*एसडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार को नदी में डूबे युवक का शव शनिवार किया बरामद
भेलसर(अयोध्या)बाबा बाजार थाना की मां कामाख्या धाम चौकी क्षेत्र के गोमती नदी में शुक्रवार को डूबे किशोर का शनिवार की सुबह गोताखोरों ने शव बरामद किया है।
शुक्रवार को ग्राम फत्तापुर थाना हलिया जनपद सुल्तानपुर निवासी 17 वर्षीय सौरभ गुप्ता पुत्र राजेन्द्र गुप्ता बाबा बाजार थाना क्षेत्र के कामाख्या घाट पर अपने साथियों के साथ स्नान कर रहा था।स्नान करते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलते कामख्या धाम चौकी प्रभारी आशीष यादव व थानाध्यक्ष थाना बाबा बाजार पुलिस ने तत्काल पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों और SDRF की टीम को मौके पर बुलाकर उनके साथ देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलवाया लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं शनिवार सुबह एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने लापता किशोर के शव को ढूढंने के लिए नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और किशोर के शव को नदी से बरामद कर लिया। इस सम्बंध में कामाख्या चौकी प्रभारी आशीष यादव ने बताया शुक्रवार को नहाते समय नदी में डूबे 17 वर्षीय युवक के शव को एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है।उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बाँदा24अगस्त26* पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प
बाँदा24अगस्त26*राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी FIR