June 29, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या14जनवरी24*कैसे होगा रामराज्य का सपना साकार

अयोध्या14जनवरी24*कैसे होगा रामराज्य का सपना साकार

अब्दुल जब्बार

अयोध्या14जनवरी24*कैसे होगा रामराज्य का सपना साकार

हजारों करोड़ की परियोजनाएं,प्रधानमंत्री का आगमन,मुख्यमंत्री की लगातार मानीटरिंग भी नहीं करा सकीं अमानीगंज रूदौली क्षेत्र की गड्ढा युक्त सड़कों का सुधार

 

भेलसर(अयोध्या)अयोध्या जिले के अमानीगंज रूदौली क्षेत्र वासियों के लिए “नहीं आ रहे राम”।अयोध्या के अमानीगंज से रूदौली जाना है तो कर लीजिए पूरी तैयारी, गाड़ी के नट बोल्ट चेक करें हवा,पानी,तेल भी ठीक से देख लीजिए नहीं तो पता नहीं पहुंचना है रूदौली पहुंच जायें कहीं और।
जी हां ये कोई अतिशयोक्ति नहीं बल्कि अमानीगंज से रूदौली जाना है तो ये सब सम्भव है।अमानीगंज से रूदौली सड़क की हालत इतनी जर्जर है जिसकी आप कल्पना नहीं कर सकते जबकि यहां की आम जनता के लिए लाईफ लाईन कहे जाने वाले व्यापारिक नगर रूदौली तक सभी को किसी न किसी कारण से जाना ही पड़ता है।व्यापारिक नगर होने के कारण रूदौली से ही यहां लगभग दुकानों को सामान की आपूर्ति होती है।वहीं इसी मार्ग से लोग अमानी गंज से बाहर जाने के लिए परिवहन निगम की बसें पकड़ने भेलसर जाते हैं।अमानी गंज का नजदीकी रेलवे स्टेशन भी रूदौली ही है और इसी मार्ग से ही जाना होता है।सबसे खास बात रूदौली विधायक का घर भी अमानीगंज क्षेत्र में ही पड़ता है और उन्हें भी इसी मार्ग से अपने क्षेत्र को जाना होता है।क्षेत्र के प्रसिद्ध उद्योगपति अनिल सिंह,हरिओम तिवारी,व्यवसायी रामजी गुप्ता,हाजी अमानत अली आदि दिग्गजों को भी इसी मार्ग से आना जाना होता है।किसानों की बात करें तो अमानी गंज वालों के लिए केवल एक स्थानीय मंडी रूदौली ही है साथ ही शुगर मिल रौजागांव है जहां किसानों एवं आमजन को आना जाना लगा रहता है।इसी रोड पर कई इंटर कालेज भी है जहां छात्रों को प्रतिदिन कठनाइयों का सामना करना पड़ता है। अक्सर बच्चे चोटिल भी होते है।बीमार लोगों की बात करें तो अमानी गंज के गंभीर मरीजों को लखनऊ जाने के लिए इसी मार्ग का प्रयोग करना पड़ता है।इतनी महत्वपूर्ण सड़क जब क्षतिग्रस्त हो गई तो लोगों ने एक दूसरा रास्ता नहर की पटरी से अमराई गांव होते हुए ढूंढ़ा लेकिन नहर की पटरी इतना लोड नहीं उठा सकी और इसमें इतने खतरनाक गड्ढे हो गए हैं कि जरा सी सावधानी हटी तो बीसों फिट नीचे गये।उ प्र सरकार ने कई बार गड्ढे मुक्त करने का आदेश जारी किया परंतु इस क्षेत्र के लिए यह अभिशाप ही रहा।अमानीगंज क्षेत्र वासियों के लिए आस्था का एक प्रमुख केन्द्र मां कामाख्या देवी मंदिर है लेकिन यहां के लोगों को धाम तक जाने वाली सड़क पर भी गड्ढे ही गड्ढे हैं।अमानीगंज से घुड़वल जाने वाली सड़क भी लगभग क्षतिग्रस्त हो चुकी है।सवाल यह है कि जब इतने महत्व की यह सड़कें हैं कि किसान,व्यापारी,नौकरी पेशा लोग,राजनेता,उद्योगपति जब सब इस रास्ते का प्रयोग करते हैं तो क्या यह जानकारी शासन प्रशासन तक पहुंची ही नहीं या कोई खेल खेला जा चुका है।लोगों का कहना है कि राम आ रहे हैं प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन,सरकार को ध्यान देना होगा कि रामराज्य में सभी खुशहाल जीवन जी सकें।अधिवक्ता रामभोला तिवारी, कुलभूषण यादव, गयाशंकर कश्यप, पूर्व सभासद अख्तर अली, हमीम खान,शकील अंसारी, मो0 अतीक खान,आमिर खान, अतीक सिद्दीकी, अनिल पांडेय आदि ने तत्काल अमानी गंज रुदौली मार्ग निर्माण की मांग की है।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.