अयोध्या14अप्रैल2024*पार्षद सोनू यादव की अध्यक्षता में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई
अयोध्या। भारतीय संविधान निर्माता, बोधिसत्व, भारत रत्न, बाबा साहब डॉभीमराव अंबेडकर जी की जयंती मोहबरा बाजार में धूमधाम से मनाई गई। स्थानीय सरदार पटेल वार्ड के पार्षद मिथिलेश यादव उर्फ सोनू की अध्यक्षता में उनकी जयंती मनाई गई। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माला पहनाकर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर पार्षद मिथिलेश यादव सोनू ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर संविधान के शिल्पी थे। उन्होंने संविधान की रचना कर गरीब दलित मजलूम बैकवर्ड सभी को न्याय दिलाने का काम किया। हम सभी को उनके बताए हुए मार्गों पर चलना होगा। हम उनके मिशन को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर हम सभी के रोल मॉडल और आदर्श हैं। उन्होंने देश और समाज के लिए बहुत अच्छा कार्य किया। हम सभी को मिलकर उनके सपनों को साकार करना होगा। इस मौके पर किसान नेता अरविंद यादव, विकास वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन और याद किये। वहीं दूसरी और रविदास मंदिर हनुमान कुंड पर भी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर महंत ब्रह्मचारी, और राम चंद्र भारती ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन और याद किया। तो वहीं दूसरी ओर जलवानपुरा वार्ड में भी भाजपा नेता अभिषेक सागर के नेतृत्व में बाबा भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा का मात गैड तिराहे पर समाजसेवी पप्पू भारती के द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।

More Stories
भोपाल2अगस्त26*CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान | 10,000 शिक्षकों की होगी भर्ती, सांदीपनि विद्यालय बने मॉडल स्कूल
बागपत2अगस्त26*कबड्डी खिलाड़ी मोनू की आज शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
लखनऊ2अगस्त26*बिजली समाधान योजना अंतर्गत 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक प्रदेशभर में विशेष समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं।