अब्दुल जब्बार
अयोध्या13जुलाई24*चारो थानों में 39 मामले आये,दो मामले मौके पर निस्तारित
भेलसर(अयोध्या)मवई थाना में सीओ रूदौली आशीष निगम की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया।उप निरीक्षक अभिनन्दन पांडेय ने बताया कि मवई थाने में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व विभाग से सम्बन्धित 11 मामले तथा पुलिस से सम्बन्धित दो मामले आये।अभिनन्दन पांडेय ने बताया कि पुलिस तथा राजस्व की संयुक्त टीम को मामलों के निस्तारण के लिये मौके पर भेजा गया है।इस अवसर पर उप निरीक्षक विकास चौरसिया,उप निरीक्षक हैदर अली खां,बब्लू जायसवाल, लेखपाल सत्यनारायण पाठक,हेड कांस्टेबल फारूक खाँ, राम आश्रय यादव आदि उपस्थित थे।
पटरंगा थाने में समाधान दिवस के मौके पर कुल 13 मामले आये।थानाध्यक्ष पटरंगा ओम प्रकाश ने बताया कि 6 मामले राजस्व के थे तथा 7 मामले पुलिस विभाग से सम्बन्धित थे।एक मामले को मौके पर निस्तारित कर दिया गया।बाबा बाजार थाने में आयोजित समाधान दिवस में पांच मामले आये।सैदपुर चौकी इंचार्ज देवेन्द्रनाथ राय ने बताया कि सभी मामले राजस्व विभाग से सम्बन्धित थे।मौके पर एक मामले का निस्तारण कर दिया गया।कोतवाली रूदौली में आठ मामले आये।कोतवाल देवेन्द्र सिंह ने बताया कि मामलों के निस्तारण के लिए संयुक्त टीम बनाई गई है।इस अवसर पर चौकी प्रभारी किला मुनीमन रंजन दूबे, राजस्व निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह, लेखपाल कैलाश सिंह,कुलदीप सिंह, कुलदीप शुक्ला, अंकित श्रीवास्तव, आनंद दूबे आदि मौजूद रहे।

More Stories
मथुरा 26 मार्च 26* नवरात्रि के पावन पर्व पर mission Shakti*के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु दिशा निर्देश
मथुरा 26 मार्च 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध गांजा 500 ग्राम के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
लखनऊ 26 मार्च 26*मुख्यमंत्री ने पेट्रोल और रसोई गैस की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर बयान दिया,