अयोध्या12फरवरी*समाजसेवी संस्थान के द्वारा गरीब महिला संजू देवी की लड़की की शादी हेतु की गई आर्थिक मदद।
अयोध्या। समाजसेवी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव द्वारा गरीब निर्धन असहाय महिला संजू देवी विश्वकर्मा की आर्थिक मदद की गई। ज्ञात हो कि संजू देवी विश्वकर्मा अयोध्या बाईपास सहारा शमशान घाट के सामने झुग्गी झोपड़ी डालकर रहती है। उसका पति सन 2011 से लापता है। उसकी 4 बेटियां व एक बेटा है। महिला काफी गरीब है। संजू देवी की लड़की और लड़के का शादी तय हो गया है। लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वह परेशान थी। इसकी सूचना मिलने पर समाज सेवी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव और राष्ट्रीय महामंत्री जंग बहादुर उपाध्याय की ओर से गरीब महिला संजू देवी विश्वकर्मा के घर पहुंच कर उसकी आर्थिक मदद की गई। इसके साथ ही आश्वासन दिया गया कि शादी में उचित सामान भी संस्था उपलब्ध कराएगी। और आगे जो हो सकेगा संस्था के द्वारा मदद किया जाएगा। इस दौरान समाजसेवी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि हमारी संस्था का उद्देश्य समाजसेवा है। संस्था के द्वारा अब तक हजारों लोगों की मदद की जा चुकी है। इसी क्रम में आज गरीब महिला संजू देवी विश्वकर्मा को आर्थिक मदद प्रदान की गई ताकि उसके बेटे और बेटी की शादी धूमधाम से हो सके। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य गरीबों की मदद करना है। समाज सेवा करना है। शिक्षा को बढ़ावा देना है। कुरीतियों को मिटाना है व सामाजिक बुराइयों को खत्म करना है। संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री जंग बहादुर उपाध्याय ने कहा कि शादी विवाह में सहयोग करना बहुत ही पुण्य का काम होता है। कन्यादान से बढ़कर कुछ भी दान नहीं होता है। इसी उद्देश्य संजू देवी विश्वकर्मा की आर्थिक मदद की गई है और आगे भी मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब तक हमारे संस्था के द्वारा गरीब विद्यार्थी व छात्रों को लगभग 100 साइकिले प्रदान की गई हैं। ताकि छात्र पढ़ लिखकर वे आगे देश का समाज का नाम रोशन कर सकें। इस मौके पर गरीब महिला संजू देवी विश्वकर्मा ने संस्थान व पदाधिकारियों के प्रति आभार ज्ञापित किया और कहा कि मुसीबत की घड़ी में संस्थान के लोगों ने हमारी मदद कर बहुत बड़ा उपकार किया है। हम सभी के प्रति आभार ज्ञापित करते हैं। इस मौके पर सुनील यादव,आरपी सिंह, सोमई निषाद, प्रधान रामकरण यादव, लक्ष्मण यादव,बीडी यादव, नीरज वर्मा, जाबिर खान, मोहम्मद अब्दुल हकीम व रामू यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ24जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ24जून26*लखनऊ अग्निकांड में 4 गिरफ्तार, 4 अफसर सस्पेंड,2 सदस्यीय SIT का गठन, सीएम ने कहा दोषी,बच नही पाएंगे
नई दिल्ली24जून26*भारत के एनएसए अजीत डोभाल के आगे रखी नेमप्लेट पर इंडिया की जगह ‘भारत’ लिखा दिखा.*