अयोध्या11सितम्बर25*भूटान के प्रधानमंत्री के बाद अब मॉरीशस के प्रधानमंत्री अयोध्या के दौरे पर, 12 सितंबर को पहुंचेंगे अयोध्या।
आज शाम वे वाराणसी पहुंचेंगे।
11 सितंबर को वाराणसी में ही उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता प्रस्तावित।
12 सितंबर को डॉ. राम गुलाम अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे।
अयोध्या में उनके स्वागत के लिए प्रशासनिक स्तर पर भव्य तैयारियां की जा रही हैं।
प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि प्रधानमंत्री राम गुलाम के स्वागत हेतु विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
जनवरी 2024 में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह दूसरा मौका है जब कोई विदेशी राष्ट्राध्यक्ष अयोध्या पहुंचेगा।
इससे पहले 5 सितंबर को भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने भी अयोध्या में रामलला के दर्शन किए थे।
एक ही महीने में दो विदेशी नेताओं का अयोध्या आगमन, रामनगरी की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहचान और सांस्कृतिक महत्ता को दर्शाता है।
[11/09, 10:38 am] Basudev Yadaw Ayodhya: अयोध्या।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री की अयोध्या आगमन का मामला।
12 सितंबर को मॉरीशस के प्रधानमंत्री पहुंचेंगे अयोध्या।
करेंगे अपने परिवार और मंत्रिमंडल के कुछ मंत्रियों के साथ रामलला का दर्शन।
अयोध्या में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मॉरीशस के प्रधानमंत्री का करेंगे रेड कार्पेट स्वागत।
हनुमानगढ़ और राम लला के दर्शन के दरमियान संत समाज और राम मंदिर ट्रस्ट भी करेगा मॉरीशस के प्रधानमंत्री और उनके परिवार का स्वागत।
अयोध्या के एक निजी होटल में मॉरीशस के प्रधानमंत्री के सम्मान में किया जाएगा भोज का आयोजन।
अवध के पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लेंगे मॉरीशस के प्रधानमंत्री।
12 सितंबर को मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामलला के दरबार में लगाएंगे हाजिरी।
[11/09, 10:38 am] Basudev Yadaw Ayodhya: अयोध्या।
नेपाल के हिलसा में फंसे अयोध्या के 9 श्रद्धालु।
अयोध्या से मानसरोवर यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं में से नौ लोग नेपाल के हिलसा में है फंसे।
1 सितम्बर को अयोध्या से प्रारंभ हुई थी यात्रा।
फंसे श्रद्धालुओं में सुशील राजपाल, चमन सिंह, मदन जयसवाल, विकास गुप्ता, रमाकांत यादव, शैलेंद्र अग्रहरी, अनूप कुमार सिंह, प्रकाश श्रीवास्तव और हरीश्याम त्रिपाठी है शामिल।
आज शाम जिलाधिकारी अयोध्या से मुलाकात कर अपने परिजन की सुरक्षित वापसी के लिए करेंगे निवेदन।
नेपाल में सोशल मीडिया बैन होने के कारण श्रद्धालुओं के परिजन नेपाल में फंसे परिवार के सदस्यों से नहीं कर पा रहें है संपर्क।
More Stories
कुरुक्षेत्र27सितम्बर25*भारतीय किसान यूनियन घासीराम नैन का तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर कुरुक्षेत्र में।
मथुरा 27 सितंबर 2025*भाजपा महानगर द्वारा दिव्यांगजनों को 116 सहायक उपकरण वितरित*
लखनऊ27सितम्बर25*जब पुलिस का घर ही सुरक्षित नहीं है तो आम शहरी का क्या हाल होगा