अब्दुल जब्बार
अयोध्या11सितम्बर25*अल्लाह ने नबी को दुनिया के लिए रहमत बना कर भेजा…….मौलाना ग़ुलाम खैरूल बशर
जश्ने ईद मिलादुन्नबी अकीदत व एहतराम से संपन्न
भेलसर(अयोध्या)अल्लाह ने नबी को दुनिया के लिए रहमत और नूर बना कर भेजा इसी जज़्बे और मोहब्बत के साथ मोहल्ला मख़दूमज़ादा में झबरी नीम के नीचे जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन बड़े ही शानो-शौकत और अकीदत के साथ किया गया। यह कार्यक्रम अंजुमन मद्दाहे खैरुल बशर के बैनर तले संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का आगाज़ नबी की शान मे नात पढ़ कर हुआ कार्यक्रम की सदारत अंजुमन मद्दाहे खैरुल बशर के सदर सुल्तान ख़ान सत्तू ने की नात पेश करने वालों में सलीम हमदम, आदिल और अरशद,निदा,शामिल रहे जिन्होंने अपनी प्यारी आवाज़ से माहौल को रूहानी बना दिया। संचालन तारिक रुदौलवी ने किया। महफ़िल में दूर-दराज़ से आए अकीदतमंदों ने शिरकत की और नबी के जन्मदिन पर अपनी मोहब्बत और अकीदत का इज़हार किया।
इस मौके पर मौलाना ग़ुलाम खैरुल बशर ने ख़िताब करते हुए कहा कि नबी सारी इंसानियत के लिए रहमत बनकर तशरीफ़ लाए। उनकी सीरत हम सबके लिए रहनुमा है। आज जरूरत है कि हम नबी की सीरत से सबक लेकर मोहब्बत, अमन और भाईचारे का पैग़ाम आम करें। अल्लाह के रसूल ने इंसाफ़, बराबरी और इंसानियत की हिफाज़त का जो पैग़ाम दिया उसी पर अमल करने में हमारी दुनिया व आख़िरत की कामयाबी है। महफ़िल का समापन दरूद व सलाम और सलातो सलाम की गूंज के बीच हुआ साथ ही पूरे मुल्क के अमन, सलामती और तरक़्क़ी की दुआ की गई। अंत में अंजुमन के सदर सुल्तान ख़ान सत्तू व चेयरमैन जब्बार अली ने नात पढ़ने वाले और अंजुमन के सहयोगियों को सम्मान स्वरूप गिफ्ट देकर उनकी हौसला अफ़ज़ाई की। वहीं अंजुमन फैजाने ग़रीब नवाज़ के सदर इमरान ख़ान इम्मू को सबसे शानदार जुलूस निकालने पर विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।

More Stories
मथुरा 4 मार्च 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम ने अभियुक्त को 01 अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार ।*
अयोध्या 4 मार्च 26*अयोध्या में होली की खुशियां मातम में बदली: सरयू नदी में डूबने से दो नाबालिगों की मौत, एक बचाया गया
पूर्णिया बिहार 4 मार्च 26* ईरान के धर्मगुरु की शहादत पर पूर्णिया में उबाल: पप्पू यादव ने इजराइल और अमेरिका को दी चेतावनी