अयोध्या11मई2025*हनुमानगढ़ी में वाटर कियोस्क का उद्घाटन, स्वच्छ जल पहुंच की दिशा में अहम कदम*
अयोध्या।
स्वच्छ पेयजल तक पहुंच हर नागरिक का अधिकार है, विशेषाधिकार नहीं इसी संकल्प को साकार करते हुए अयोध्या के हनुमानगढ़ी क्षेत्र में वाटर कियोस्क का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। यह पहल श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुलभ जल आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या के महापौर श्री गिरीशपति त्रिपाठी, पूज्य गुरुदेव श्री संजय दास जी महाराज (उत्तराधिकारी–धर्मसम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास जी महाराज), नगर आयुक्त श्री संतोष कुमार शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विजय सिंह “बिन्नू” (प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन),आदेश गुप्ता (निदेशक, सलाहकार मंडल, टीएसएल इंडिया एचएसबीसी) और राजीव सिंह, एडवोकेट द्वारा किया गया।
More Stories
जयपुर 20 अक्टूबर 26*कलर्स ऑफ इंडिया का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया
जयपुर 20अक्टूबर 26*या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता नमोस्तस्यै नमोस्तस्यै नमो नमः*
लखनऊ 20 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें