March 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या10सितम्बर*पार्टी कार्यकर्ता व बूथ प्रभारी ही होते है पार्टी के रीढ़ : अभय सिंह

अयोध्या10सितम्बर*पार्टी कार्यकर्ता व बूथ प्रभारी ही होते है पार्टी के रीढ़ : अभय सिंह

अयोध्या10सितम्बर*पार्टी कार्यकर्ता व बूथ प्रभारी ही होते है पार्टी के रीढ़ : अभय सिंह

फ़ोटो

अयोध्या। किसी पार्टी के कार्यकर्ता व सभी पदाधिकारी ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। सभी बूथ प्रभारी और सेक्टर प्रभारी मजबूती व ईमानदारी से कार्य करे तो पार्टी की जीत तय है। उक्त बातें सपा गोशाईगंज विधानसभा के पूर्व विधायक अभय सिंह ने शुक्रवार को खजुरहट में बूथ व सेक्टर प्रभारी के स्वागत समारोह में कहे। इस कार्यक्रम का संयोजन जिपस अतुल यादव ने किया।
श्री सिंह ने कहा कि 2022 में सपा की सरकार बन रही है। वह भी पूर्ण बहुमत की सरकार जनता बना रही है। भाजपा जुमलाबाज व भारत जलाओ पार्टी है। यह जाती व धर्म के नाम पर जनता को बाटती है। फुट डालो व बहकावे से वोट लेती है।
इसका विकास से कोई वास्ता नही है। भाजपा में सब गुंडे बदमाश भरें है। देश व प्रदेश अब भाजपा से नही संभल रहा है। यूपी में विकास घट रहा है, अपराध आये दिन बढ़ रहा है। जनता किसान नौजवान गरीब छात्र सब भाजपा की सरकार से ऊब चुके है। कोरोनाकाल में जनता खुन के आशु रोई है। सपा अध्यक्ष पूर्व सीएम अखिलेश यादव के सरकार में ही विकास व ख़ुशहाली आती है। पूर्व सपा विधायक अभय सिंह ने कहा कि यूपी में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी, हर तरफ सपा की ही चर्चा है। इन दिनों क्षेत्रों में जन सम्पर्क में जनता का भरपूर साथ सपा को मिल रहा है। अयोध्या की सभी सीटों पर सपा ही जीतेगी। इससे पूर्व सभी बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी व अतिथियों का भव्य स्वागत सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सियाराम निषाद, युवा जिपस अतुल यादव व संचालन सपा महासचिव सुरेंद्र यादव ने किया।
इस मौके पर वरिष्ट सपा नेता रमाकांत यादव, गया
प्रसाद यादव, कुलदीप, रामसागर, अमरनाथ, परशुराम, राजदेव, मोहम्मद इकबाल, राम नयन निषाद, विजय निषाद व परशुराम मिश्रा आदि शैकडोजन उपस्थित रहे।

Taza Khabar