[10/12, 12:36 PM] Abdul jabbar Ayodhya: अब्दुल जब्बार
पुलिस ने तीन लोगों को शांति भंग की आशंका में किया चालान
भेलसर(अयोध्या)पटरंगा पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ कर शांति भंग की आशंका में चालान किया है।
थाना प्रभारी पटरंगा विवेक कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम खण्डपिपरा के दयाशंकर पुत्र रामकुमार तथा गोली पुत्र छोटेलाल गांव में पुलिस द्वारा चेकिंग में असहयोग करते हुए हंगामा कर रहे थे।इस पर दोनों को पकड़ कर थाने लाया गया।इसी प्रकार ग्राम इचौलिया के मो0 जाहिद को भूमि विवाद के चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया।थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि तीनों को शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत चालान किया गया है।
[10/12, 12:37 PM] Abdul jabbar Ayodhya: अब्दुल जब्बार
खेत मे पानी चवले जाने पर देवर ने भाभी को पीटा,मुकदमा दर्ज
भेलसर(अयोध्या)मवई थाना क्षेत्र के ग्राम मन्डीला मजरे सैदपुर में खेत की सिंचाई करते समय पानी देवर के खेत मे चले जाने के कारण देवर ने भाभी की पिटाई कर दी।
नीलावती ने मवई थाने में दी गयी तहरीर में आरोप लगाया कि अपने खेत की सिंचाई कर रही थी मेरे खेत का पानी मेरे देवर हनोमान के खेत मे चला गया इस पर मेरे देवर ने मुझे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारा पीटा।मवई के थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि नीलावती की तहरीर पर उसके देवर हनोमान के विरुद्ध धारा 323,504,तथा 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
[10/12, 4:37 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
लखनऊ ।
सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर।
प्रयागराज के पूर्व एसएसपी अभिषेक दीक्षित पर होगी एफआईआर।
विजिलेंस ने एफआईआर दर्ज करने के लिए शासन से मांगी अनुमति।
प्रयागराज का एसएसपी रहने के दौरान भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला।
सीनियर अफसरों के आदेश की अनदेखी का था आरोप ।
थानेदारों की तैनाती में गड़बड़ी का भी था आरोप।
सूत्रों के मुताबिक विजिलेंस ने जांच में अभिषेक दीक्षित को पाया दोषी।
8 सितंबर 2020 को सस्पेंड हुए थे अभिषेक दीक्षित।
2006 बैच के आईपीएस अफसर हैं अभिषेक दीक्षित।
प्रतिनियुक्ति पर तमिलनाडु से यूपी आए थे अभिषेक दीक्षित।
[10/12, 4:37 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष।मारपीट में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत।5 घायल। तारुन सीएचसी में चल रहा इलाज। थाना तारुन के गुरौली गांव का मामला।
[10/12, 4:37 PM] Abdul jabbar Ayodhya: चुनाव के पहले सीएम की एक और बड़ी पहल।
अयोध्या। चुनाव के पहले सीएम योगी की एक और बड़ी पहल प्रदेश को कटौती मुक्त घोषित कर सकते हैं योगी शहरों से लेकर गावों तक 24 घंटे बिजली देने की तैयारी अटल बिहारी की जयंती पर हो सकती है घोषणा विपक्ष को बिजली का मुद्दा नही बनाने देगी योगी सरकार…
[10/12, 4:38 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
लखनऊ ।
सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर।
प्रयागराज के पूर्व एसएसपी अभिषेक दीक्षित पर होगी एफआईआर।
विजिलेंस ने एफआईआर दर्ज करने के लिए शासन से मांगी अनुमति।
प्रयागराज का एसएसपी रहने के दौरान भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला।
सीनियर अफसरों के आदेश की अनदेखी का था आरोप ।
थानेदारों की तैनाती में गड़बड़ी का भी था आरोप।
सूत्रों के मुताबिक विजिलेंस ने जांच में अभिषेक दीक्षित को पाया दोषी।
8 सितंबर 2020 को सस्पेंड हुए थे अभिषेक दीक्षित।
2006 बैच के आईपीएस अफसर हैं अभिषेक दीक्षित।
प्रतिनियुक्ति पर तमिलनाडु से यूपी आए थे अभिषेक दीक्षित।
[10/12, 4:38 PM] Abdul jabbar Ayodhya: लखनऊ
हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को वक्फ बोर्ड के CEO की नियुक्ति का आदेश दिया
उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सीईओ की नियुक्ति का आदेश
एक महीने के अंदर CEO नियुक्ति का आदेश दिया
हरदोई जनपद में वक्फ संपत्ति पर अवैध कब्जे के एक प्रकरण की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दिया आदेश
[10/12, 4:38 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
लखनऊ।
घूसखोरी के आरोप में डीएसपी को सस्पेंड करने का आदेश।
रामपुर के तत्कालीन सीओ सिटी विद्या किशोर मिश्रा सस्पेंड।
विद्या किशोर मिश्रा का घूस मांगने का वीडियो हुआ था वायरल।
वीडियो वायरल होने पर विद्या किशोर को रामपुर से हटाकर पीटीसी जालौन भेजा गया था।
[10/12, 4:38 PM] Abdul jabbar Ayodhya: [खाकी की शर्मनाक करतूत : बच्ची गोद में लिए बेबस बाप को पीटती रही पुलिस]
कानपुर देहात-:
===========साहब! मत मारो… बच्ची को लग जाएगी। पर वर्दी के रुआब में कोतवाल कहां सुनने वाले थे, दे दनादन बच्ची गोद में लिए बाप पर लाठियां बरसाते रहे और बच्ची को गोद से छीनकर उसे जीप में डालने लगे। गुरुवार को जिला अस्पताल में ओपीडी की तालाबंदी खुलवाने पहुंची पुलिस का यह क्रूर चेहरा सामने आया। पुलिस बर्बरता का वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। एसपी ने मामला संज्ञान में आने के बाद सीओ से जांच कराने की बात कही है।जिला अस्पताल में कर्मचारी नेता रजनीश शुक्ल की अगुवाई में कुछ मामलों को लेकर कर्मचारियों ने गुरुवार को अचानक ओपीडी बंद कराकर काम ठप करा दिया और धरने पर बैठ गए। सीएमएस डॉ. वंदना सिंह की सूचना पर अकबरपुर कोतवाल विनोद मिश्र मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे। कर्मचारियों को गेट से हटाने के दौरान रजनीश शुक्ल कोतवाल से उलझ गए और हाथापाई शुरू हो गई। इस पर पुलिसकर्मियों ने कर्मचारियों को पीटना शुरू कर दिया।इसी बीच एक कर्मचारी अपनी बच्ची को गोद में लिए था। कोतवाल उस पर भी लाठी बरसाने लगे। कर्मचारी चिल्लाता रहा तभी एक सिपाही आया और उसकी गोद से बच्ची को छीनकर उसे पुलिस जीप में डालने लगा। छोड़ दो..छोड़ दो….साहब! की गुहार लगाकर बेबस पिता किसी तरह बच्ची को सिपाही से लेकर मौके से भाग निकला।
*?इसलिए नाराज थे कर्मचारी*
जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज परिसर में बन रही यूनिट के लिए खोदी जा रही मिट्टी को बेचे जाने तथा खनन पर नाराज थे। उनका कहना था कि खुदाई से उड़ने वाले धूल से बच्चे बीमार हो रहे हैं और मिट्टी के ढेर से आवास जाने वाला रास्ता बाधित हो रहा है। नालियां अवरुद्ध होने से आवासीय हिस्से में पानी भरा रहता है। गुरुवार को कर्मचारियों ने सीएमएस को ज्ञापन सौंपने के बाद ओपीडी में तालाबंदी कर दी। इसके बाद अस्पताल गेट पर ही प्रदर्शन करने लगे। इससे मरीज भटकने के बाद बैरंग लौट गए।
*एसपी बोले*
पुलिस पिटाई व बच्ची को छीनने का वीडियो वायरल हुआ है। इस मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
केशव चौधरी
एसपी कानपुर देहात
??????????

More Stories
भागलपुर7 मार्च 26*जगदीशपुर प्रखंड कार्यालय में पैक्स चुनाव का नामांकन प्रक्रिया शुरू
रोहतास 7 मार्च 26* महिला यात्री का 2 लैपटॉप के साथ छुटे सामानों को आरपीएफ ने बरामद कर यात्री को किया सुपुर्द*
बांदा7मार्च26*डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर बाॅदा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।**