अयोध्या1जुलाई25*बालाजी इंफ्रा की पार्किंग, टेंट सिटी व गोल्फ कार्ट सेवा का भूमि पूजन संपन्न
फोटो
अयोध्या। अयोध्या में श्रद्धालुओं की सुविधा के उद्देश्य से बालाजी इंफ्रा कंपनी द्वारा प्रस्तावित पार्किंग, टेंट सिटी व गोल्फ कार्ट सेवा के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम मंगलवार को फटिक शिला आश्रम परिसर में भव्य रूप से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हनुमानगढ़ी के महंत संजय दास जी महाराज, तथा अयोध्या के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे भूमिपूजन उपरांत बृजभूषण सिंह ने कहा, “अयोध्या में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस प्रकार की आधुनिक सुविधाएं नितांत आवश्यक हैं। यह पहल भविष्य में एक मील का पत्थर साबित होगी। वहीं महंत संजय दास जी महाराज ने बालाजी इंफ्रा को शुभकामनाएं देते हुए इसे श्रद्धालुओं की सेवा में एक उत्कृष्ट योगदान बताया।
कार्यक्रम के दौरान बालाजी इंफ्रा कंपनी की निदेशक आरती सिंह जादौन ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और कहा कि, “यह पहली बार नहीं है जब बालाजी इंफ्रा ने रामनगरी को सौगात दी हो, पहले भी गोल्फ कार्ट सेवा और मल्टीलेवल पार्किंग जैसी सुविधाओं की शुरुआत हमारी कंपनी ने की थी।
भूमिपूजन समारोह में स्फटिक शिला आश्रम के महंत शुकदेव दास जी महाराज, उनके शिष्य विद्यानंद दास जी महाराज, पुजारी हेमंत दास जी महाराज, राजेश दास पहलवान, प्रोजेक्ट मैनेजर विनोद सिंह, पत्रकार वासुदेव यादव जी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे पूजन-पाठ का आयोजन करुणा निधान के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग शामिल रहे।

More Stories
बांदा23मार्च26*जिलाधिकारी ने किया तालाब आधुनिकीकरण और चेकडैम निर्माण का निरीक्षण*
बांदा23मार्च 26*वरिष्ठ पत्रकार श्री विवेक मिश्रा जी के निधन पर अखबार वितरक साथियों ने श्रद्धांजलि दी*
बांदा23मार्च26*भीड़-भाड़ वाले इलाकों और सरकारी कार्यालयों से चोरी कर वाहनों के पार्ट अलग कर बेचने का खुलासा*