अयोध्या09सितम्बर24*अयोध्या के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल मिला आईजी से*
अयोध्या।
पत्रकारों का एक डेलिगेशन आईजी रेंज अयोध्या प्रवीण कुमार से मुलाकात किया,मुलाकात के दौरान दिनांक 8/9/24 की शाम रुदौली कोतवाल संजय मौर्य व महिला उपनिरीक्षक दीप शिखा द्वारा पत्रकार प्रवेश पांडेय के साथ किए अभद्र व्यवहार व स्विफ्ट डिजायर गाड़ी पर सीट बेल्ट के नाम पर गलत चालान की बात आईजी रेंज को बताई गई, इसके साथ ही आईजी प्रवीण कुमार ने सीओ रुदौली आशीष निगम को निर्देश दिया कि प्रवेश पांडे के कार का हुआ चालान निरस्त किया जाए, सभी पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार के0बी0 शुक्ला की अगुवाई में आईजी रेंज अयोध्या को एक ज्ञापन सौंपते हुए पत्रकार प्रवेश पांडेय के साथ अभद्रता करने वाली महिला उपनिरीक्षक व कोतवाल पर कार्रवाई की मांग की, जिस पर आईजी ने प्रथम दृष्टया महिला उपनिरीक्षक को दोषी मानते हुए उन पर कार्रवाई की बात कही है, साथ ही जांच में कोतवाल की भूमिका मिलने पर उन पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है, ज्ञापन देने वालो में पत्रकार सुभाष सिंह,अखंड प्रताप सिंह,निमिष गोस्वामी,अपूर्व पाठक, आकाश सोनी,अनिल निषाद,सुमित, बम बम यादव,बीएस लाठी,अनिल मिश्रा,रूपेश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र प्रताप सिंह,अनिल पाण्डेय, सुरजीत शर्मा,सुमित यादव, अमरजीत सिंह,सतीश यादव, व अन्य पत्रकर साथी गण उपस्थित रहे।
More Stories
अयोध्या 1 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ 1 नवम्बर 26*GST कलेक्शन में यूपी का जलवा! 24% की रिकॉर्ड ग्रोथ, देशभर में अक्टूबर में भी बरसा टैक्स का पैसा*
लखनऊ 1 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*