[09/09, 7:58 AM] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या आज आएगा दिवंगत राजनेता पूर्व सीएम कल्याण सिंह का अस्थिकलश , पवित्र सरयू नदी में विसर्जित होंगी अस्थियां , कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह राजू सरयू में विसर्जित करेंगे अस्थियां , उनके पौत्र योगी सरकार के मंत्री संदीप सिंह व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ विधायक भी रहेंगे साथ, अयोध्या के संत महंत भी अस्थि विसर्जन के दौरान रहेंगे साथ देंगे श्रद्धाजलि , जिला प्रशासन ने सरयू घाट पर विसर्जन की किया तैयारी ।
[09/09, 8:57 AM] Basudev Yadaw Ayodhya: *बागपत : ड्यूटी पर जा रहे सिपाही के सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में गाजियाबाद रेफर*
बागपत. उत्तर प्रदेश के बागपत में बेखौफ बदमाशों ने डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गये. घटना के समय सिपाही बाईक पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहा था, तभी अज्ञात बदमाशों ने उस पर हमला किया और चेस्ट में गोली मार दी. गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल सिपाही को गाजियाबाद के यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिसकर्मी पर हुए जानलेवा हमले की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और एसपी सहित कई थानों की फ़ोर्स मौके पर पहुंची.
दरअसल, घटना खेकड़ा-बंदपुर मार्ग की है, जहां डायल 112 पर तैनात अरुण नाम के एक सिपाही को बदमाशों ने उस वक्त गोली मार दी गई, जब वह ड्यूटी पर जा रहा था. जिसकी जानकारी लगते ही बागपत एसपी नीरज जादौन सहित एएसपी व कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और सिपाही अरुण को घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन सिपाही की गंभीर हालत को देखते हुए गाज़ियाबाद के यशोदा हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया. सिपाही की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.
उधर इस वारदात के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. खुद मेरठ जोन के आईजी प्रवीण कुमार ने बुधवार देर रात घटनास्थल का निरीक्षण किया. एसपी नीरज जादौन के मुताबिक सिपाही के होश में आने के बाद ही घटना औए बदमाशों की संख्या के बारे में स्पष्ट हो पायेगा. फिलहाल आस-पास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है और मामले की तफ्तीश भी की जा रही है. कई टीमों को इस केस में लगा दिया गया है.
[09/09, 11:05 AM] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की अस्थि कलश यात्रा कल पहुंचेगी अयोध्या। 11:00 बजे सरयू घाट पर पहुंचेगी अस्थि कलश यात्रा। भाजपा के नेता व साधु संत होंगे अस्थि विसर्जन में शामिल। सरयू के नया घाट पर होगा अस्थि विसर्जन। 21 अगस्त को लखनऊ के पीजीआई में हुआ था कल्याण सिंह का निधन। परिजन लेकर आ रहे हैं अस्थि कलश यात्रा।
[09/09, 12:14 PM] Basudev Yadaw Ayodhya: अयोध्या।
श्याम क्लब परिसर अयोध्या में शुरू हुआ तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता
अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने कार्यक्रम का किया भव्य उद्घाटन
कार्यक्रम आयोजक / वालीबाल संघ के संरक्षक पहलवान घनश्यामदास एवं कुश्ती संघ के सचिव समाजसेवी रमेश कुमार ठेकेदार ने आए अतिथियों का किया स्वागत सम्मान
वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आनंद उठाने हेतु काफी संख्या में दर्शक गण कार्यक्रम स्थल पर है मौजूद
उत्तर प्रदेश के कई जनपदों से आई हुई है महिला व पुरुष की टीमें।
[09/09, 1:59 PM] Basudev Yadaw Ayodhya: अपडेट
अयोध्या पहुंचा स्वर्गीय कल्याण सिंह का अस्थि कलश। स्मृति शेष कल्याण सिंह के पौत्र यूपी सरकार मे मंत्री संदीप सिंह राम की पैड़ी स्थित बनाए गए मंच पर कलश लेकर पहुंचे। बडी तादात मे लोग दे रहे भावान्ज्ली। स्व कल्याण सिंह के बेटे सांसद राजवीर सिंह उनका परिवार श्रद्धांजलि सभा में मौजूद
[09/09, 1:59 PM] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
अयोध्या की रामलीला का 14 सितंबर को होगा भूमि पूजन। उत्तर प्रदेश सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक सरयू नदी तट पर स्थित लक्ष्मण किला पर 14 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे करेंगे भूमि पूजन। दिल्ली बीजेपी के सांसद प्रवेश वर्मा के साथ कई बीजेपी के वरिष्ठ नेता होंगे भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित। बॉलीवुड के कलाकार राजा मुराद भी रहेंगे मौजूद। 6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक अयोध्या में होगा अयोध्या की रामलीला का आयोजन। कई नामचीन फिल्मी हस्तियां राम लीला के विभिन्न पात्रों पर करेंगी अभिनय। वर्चुअल तौर पर इस बार भी शामिल होंगे दर्शक।पिछली बार 16 करोड़ दर्शकों ने वर्चुअली तौर पर देखा था अयोध्या की रामलीला।
[09/09, 2:00 PM] Basudev Yadaw Ayodhya: अयोध्या। रेलवे लाइन पार करते समय हुआ हादसा। ट्रेन की चपेट में आए वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत।राशन लेने जा रहा था वृद्ध। थाना कैंट के अब्बू सराय के पास रेलवे ट्रैक पर हुआ हादसा।अब्बू सराय का ही रहने वाला था वृद्ध गंगा राम मौर्या।
[09/09, 2:01 PM] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या
कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम अनुज झा ने अधिकारियों को दिया दिशा निर्देश।राजस्व वसूली से संबंधित खनन विभाग तथा विद्युत विभाग सहित सभी विभागों के अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश। राजस्व मुकदमों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश। धारा 24 व धारा 41 से संबंधित प्रकरणों में आख्या ना लगाने वाले लेखपालों कानूनगो सहित अन्य का वेतन रोकने का निर्देश।भूमाफियाओं के मामले में उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश। दैवीय आपदा के लंबित समस्त प्रकरणों को 2 दिन के अंदर निस्तारित करने का निर्देश। आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश।
[09/09, 2:05 PM] Basudev Yadaw Ayodhya: *भरतकुंड पर श्रद्धालुओं के साथ मारपीट व लूट*
अयोध्या।
थाना पूराककन्दर के भरतकुंड पर मध्य प्रदेश से आए श्रद्धालुओं के साथ मारपीट व लूट की खबर। तीन मनबढ़ युवकों ने श्रद्धालुओं से की मारपीट व लूटपाट। पुलिस ने एक युवक को लिया कस्टडी में। कल देर शाम अयोध्या से भरतकुंड पहुंचे थे श्रद्धालु। तीन मनबढ़ युवक नल के पास पी रहे थे शराब। कुछ कहासुनी के बाद श्रद्धालुओं से की मारपीट। सोने की चेन व मोबाइल लूटने का आरोप। पूराककन्दर पुलिस कर रही जांच।
[09/09, 6:00 PM] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
शहर का चर्चित मनोज शुक्ला हत्याकांड। हत्या के एक अन्य आरोपी अनीश पांडे की हाईकोर्ट में जमानत पर चल रही जिरह। कल 10 सितंबर को हाई कोर्ट में जमानत पर होगी बहस।विवेचक ने शहर के अवंतिका होटल में हुए अपरहण की पेश की है सीसीटीवी फुटेज।अभियुक्त अनीश पांडे के अधिवक्ता ने सीसीटीवी फुटेज को किया है चैलेंज। सीसीटीवी फुटेज में नहीं है अनीश पांडे।हाई कोर्ट ने विवेचक से मांगी सीसीटीवी फुटेज। सीसीटीवी फुटेज की फोटो की रिपोर्ट में पांचवें अभियुक्त के नाम को नहीं लिखा विवेचक ने।छोड़ा ब्लैंक। कल होगी बहस।12 जून 2019 को हुई थी मनोज शुक्ला की हत्या। शहर के अवंतिका होटल से हुआ था अपहरण। कोतवाली नगर में दर्ज है मुकदमा।15 लोग हैं आरोपी। अभियुक्त अनीश पांडे बस्ती का है रहने वाला।हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मार्तंड प्रताप सिंह कर रहे हैं मामले की पैरवी।
[09/09, 6:00 PM] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या
वादकारी शेड को लेकर भाजपा विधायक शोभा सिंह चौहान से सोहावल के अधिवक्ताओं की नाराजगी का मामला। नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन अध्यक्ष कमलेंद्र नाथ शुक्ल का बयान। नासमझी में कुछ अधिवक्ताओं ने किया था विधायक का विरोध। विधायक का कार्य सराहनीय। वादकारी तथा अधिवक्ता एक दूसरे के पूरक। जहां होंगे अधिवक्ता वही होंगे वादकारी। तहसील में वादकारी शेड होने से हमें कोई दिक्कत नहीं-शुक्ल।विगत दिनों विधायक द्वारा तहसील में अधिवक्ता शेड ना देकर वादकारी शेड देने से नाराज थे अधिवक्ता। शेड को लेकर अधिवक्ताओं ने विधायक का किया था विरोध।विरोध के बाद विधायक ने बयान में कहा था नहीं दे सकते हम अधिवक्ता शेड सिर्फ वादकारी शेड देने का ही है हमको अधिकार।
[09/09, 6:00 PM] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
जनपद के मवई थाने में हुआ मिशन शक्ति फेज थ्री का आयोजन। कार्यक्रम में शक्ति सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।बेहतर काम करने वाली बालिकाओं को किया गया सम्मानित।स्थानीय विधायक रामचंद्र यादव व एडीजी जोन एसएन साबत ने किया सम्मानित। एडीजी जोन एसएन साबत का बयान। मिशन शक्ति के विभिन्न पहलुओं पर की गई चर्चा।सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हुई कार्रवाई पर भी हुई चर्चा।अभिभावकों से की अपील। लड़की और लड़के में ना करें विभेद।पुलिस प्रशासन का यही ध्येय। सबको मिले सम्मान व सुरक्षा।बच्चियों को बनाए स्वावलंबी। कार्यक्रम में आईजी रेंज डॉ संजीव गुप्ता एसएसपी शैलेश पांडे व एसपी ग्रामीण एसके सिंह भी रहे मौजूद।
[09/09, 6:00 PM] Basudev Yadaw Ayodhya: प्रेसनोट
पोंजी कंपनी मां मीडिया हाउस के खिलाफ निवेशकों ने किया बड़ा प्रहार
बैठक कर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन दी आमरण अनशन
की चेतावनी
अयोध्या-पोंजी कंपनी मां मीडिया हाउस के खिलाफ जनपद अयोध्या समेत उत्तर प्रदेश भर से आए तमाम निवेशकों ने आज गुलाब बाड़ी पार्क में बैठक उपरांत जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम निवेशक गणों ने मांग की है कि पोंजी कंपनी मां मीडिया के संचालक राहुल मिश्रा जो कि पैरोल के बाद से फरार है व उसका पिता श्याम जी मिश्रा, पत्नी कविता मिश्रा ‘मीनू’, भाई पंकज मिश्रा जो कि मां मीडिया कंपनी चलाते थे सभी ने निवेशकों को नौकरी, लाभांश,व्यापार का प्रलोभन देकर लगभग 400 करोड़ की ठगी की। और सितंबर 2019 के बाद भूमिगत हो गए।
और अब अपना पैसा वापस मांगने पर जानमाल की धमकी देते हुए बेइज्जत करते हैं और पैसा ना देने की बात करते हैं। जबकि सभी को तय समय पर रकम वापसी की रसीद चेक आदि भी साक्ष्य के रूप में दिए गए थे।
विदित हो कि मां मीडिया हाउस के संचालक राहुल मिश्रा आदि को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिलने की तैयारी कर रहा है ताकि इन सभी की जल्द गिरफ्तारी कर व ईडी, सीबीआई से जांच करा कर इनकी सारी संपत्तियों को जप्त कर निवेशकों का पैसा जल्द से जल्द लौटाया जा सके।
ज्ञापन के माध्यम से सभी निवेशकों ने प्रशासन से अपील की है कि यदि 1 सप्ताह के भीतर इन सभी की गंभीर धाराओं में गिरफ्तारी कर व निवेशकों का पैसा वापस करवाने की कार्यवाही प्रारंभ नही होती है तो सभी निवेशक 16 सितंबर से गांधी पार्क में आमरण अनशन पर बैठेंगे।
इस अवसर पर हर्ष जयसवाल, आदित्य मोहन , रोहित जायसवाल, मनीष जयसवाल,अनुपम अग्रवाल, एडवोकेट एससी मिश्रा, इंद्र प्रताप सिंह, विभोर साहू,दीपक साधवानी,गोविंद पांडेय, आनंद, धर्मेंद्र, अमितेश श्रीवास्तव, मनोज कुमार तिवारी, वीरेंद्र तिवारी समेत सैकड़ों निवेशक व कार्यकर्ता मौजूद रहे
[09/09, 6:57 PM] Basudev Yadaw Ayodhya: अयोध्या।
डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रविशंकर सिंह ने अयोध्या के घाटों पर 3 नवम्बर, 2021 को होने वाले दीपात्सव कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए एमबीए विभाग के प्रो शैलेन्द्र कुमार वर्मा को विश्वविद्यालय का नोडल अधिकारी नामित किया है। जिलाधिकारी अयोध्या के पत्र के आलोक में विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुलपति के आदेशानुसार पत्र जारी किया।

More Stories
अयोध्या3 अप्रैल 26*सीनियर अधिवक्ता बाबू देवनारायण यादव के परिवार में खुशी का माहौल।
पूर्णिया बिहार3अप्रैल26* मोतिहारी में जहरीली शराब से मौत: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ितों से की मुलाकात
रोहतास 3 अप्रैल 26*रोहतास की शानदार जीत महिला इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश*