अब्दुल जब्बार
अयोध्या09दिसम्बर*20 लीटर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
भेलसर(अयोध्या)मवई पुलिस ने मंगलवार की शाम को 20 लीटर अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मवई के थाना प्रभारी नीरज सिंह के मुताबिक बाबा बाजार चौकी प्रभारी मनोज कुमार,सिपाही बाबी प्रताप सिंह व पंकज यादव के साथ मंगलवार की शाम को गश्त पर जा रहे थे।जब वह गनेशपुर गांव के निकट बदले पुर मोड़ पर पहुंचे तो उन्हें एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया।पुलिस ने जब उससे रुकने का इशारा किया तो युवक ने भागने का प्रयास किया।इस पर सिपाहियों ने दौड़ाकर युवक को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान युवक के पास से एक प्लास्टिक की पिपिया में लगभग 20 लीटर अवैध शराब बरामद हुई।पकड़ा गया युवक हनुमान पुत्र बैजनाथ इसी थाना क्षेत्र के ग्राम चन्द्रा मऊ का निवासी है।थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को आबकारी अधिनियम के तहत जेल भेजा जा रहा है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 12 अगस्त26* जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में नगर विकास की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
मुजफ्फरनगर13अगस्त26*कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने RLD नेता सुधीर भारतीय के आवास पर पहुंचकर की मुलाकात
नई दिल्ली13अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें*