June 30, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या09जनवरी24*शौचालय निर्माण में जिलाधिकारी की जांच में ग्राम प्रधान,ग्राम पंचायत अधिकारी के गबन में शामिल होने की पुष्टि

अयोध्या09जनवरी24*शौचालय निर्माण में जिलाधिकारी की जांच में ग्राम प्रधान,ग्राम पंचायत अधिकारी के गबन में शामिल होने की पुष्टि

अयोध्या से अब्दुल जब्बार

अयोध्या09जनवरी24*शौचालय निर्माण में जिलाधिकारी की जांच में ग्राम प्रधान,ग्राम पंचायत अधिकारी के गबन में शामिल होने की पुष्टि

एक लाख 56 हजार रुपए की वसूली ग्राम प्रधान व तत्कालीन सचिव से कराने की संस्तुति

भेलसर(अयोध्या)विकास खंड रुदौली के ग्राम पंचायत फगौली कुर्मियाँन के शौचालय निर्माण में जिलाधिकारी की जांच में ग्राम प्रधान,ग्राम पंचायत अधिकारी के गबन में शामिल होने की पुष्टि हुई है।
मामला विकास खंड फगौली कुर्मियान में हुए शौचालय निर्माण में हुई अनियमिया से संबंधित है।ग्राम पंचायत निर्माण समिति अध्यक्ष व ग्राम पंचायत सदस्य हरिमोहन मिश्र ने डीएम से ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमिता की शिकायत की थी।डीएम नितीश कुमार ने जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक कुमार शर्मा व सिंचाई विभाग के बाढ़ कार्य खंड के सहायक अभियंता संदीप कुमार को जांच अधिकारी नामित किया था।स्थलीय जांच में आरोपों की पुष्टि होने और ग्राम पंचायत सचिव अंकुर यादव पर जांच में सहयोग न करने की बात कही गई।अभिलेखोें की जांच के लिए कई बार बुलाने पर भी
सचिव जांच टीम के सामने नही गए।जांच में ग्राम पंचायत में 37 शौचालयों का निर्माण नहीं कराने की पुष्टि हुई।जिलाधिकारी की क्रास जांच के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी व अधिशासी अभियंता सिंचाई को जांच अधिकारी नामित किया गया।संयुक्त जांच रिपोर्ट में 11 लाभार्थियों के शौचालय निर्माण के लिए मिली धनराशि का व्यय निजी कार्यों में कर किया जाना पाया गया।13 शौचालय की ग्राम प्रधान व पंचायत अधिकारी कोई स्पष्टीकरण नहीं दे सके। 24 शौचालय निर्माण में शासनादेश का उल्लंघन होना पाया गया।जांच टीम ने अपव्यय की गई धनराशि एक लाख 56 हजार रुपए की वसूली ग्राम प्रधान व तत्कालीन सचिव से कराने की संस्तुति की गई।आधी धनराशि सचिव व आधी धनराशि ग्राम प्रधान से वसूली जाएगी।जिला पंचायत अधिकारी दमन प्रीति अरोड़ा ने बताया कि डीएम ने ग्राम पंचायत अधिकारी अंकुर यादव को धनराशि आहरित करके शौचालय न बनवाने के आरोप में वर्ष 2023-24 के लिए विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।ग्राम प्रधान आनन्द गुप्त से 78 हजार रुपये की धनराशि की वसूली भू राजस्व की भांति करने के निर्देश दिए हैं। ग्राम प्रधान से घोटाले की रकम वसूली के लिए वसूली प्रमाण पत्र जारी किया गया है।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.