अयोध्या08फरवरी24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की खास खबरें
[08/02, 10:32 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
अयोध्या में प्रतिदिन उमड़ रहा आस्था का सैलाब, दिल्ली से अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची आस्था स्पेशल ट्रेन, 2 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या, भाजपा नेता हरीश श्रीवास्तव के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत, अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के पास बने होल्डिंग एरिया में लगे जय श्री राम के नारे, श्रद्धालुओं ने कहा ऐसी व्यवस्था कभी नहीं देखी, ट्रेन में भी ट्रेन के बाहर भी, श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था जबरदस्त, जगह-जगह हो रहा स्वागत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम योगी की हुई जमकर तारीफ, अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर अयोध्या धाम जाने के लिए लगाई गई 36 परिवहन विभाग की बसें, सभी श्रद्धालु करेंगे राम लला का दर्शन पूजन।
[08/02, 10:32 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
*यूपी रोडवेज की 10 लग्जरी बसों से अयोध्या जाएंगे मंत्री और विधायक*
*11 फरवरी को विधानसभा सदस्यों को भगवान राम के दर्शन कराने के लिए परिवहन निगम ने की तैयारी*
योगी सरकार, उत्तर प्रदेश विधानसभा के समस्त सदस्यों को भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या धाम का दर्शन कराएगी। इसके लिए 11 फरवरी को परिवहन निगम की 10 सुपर लक्जरी/प्रीमियम बसें तैयार रहेंगी। योगी सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को बसों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है की सीएम योगी ने बुधवार को ही सभी सदस्यों से 11 फरवरी को भगवान श्रीरामलला के दर्शनों के लिए अयोध्या चलने का आग्रह किया था। वहीं विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी सभी सदस्यों को अयोध्या चलने का निमंत्रण दिया है।
*बसों में बजेगी रामधुन*
समस्त सदस्यों को ले जाने के लिए ये बसें विधानभवन के गेट संख्या-1 व 3 के सामने प्रातः 08ः15 बजे उपलब्ध रहेंगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने निर्देश दिए कि अयोध्याधाम के दर्शन कराने वाली इन बसों की बाहरी व आंतरिक सफाई बेहतर रहनी चाहिए, पर्दे लगे होने चाहिए। बसों में सुरक्षा की दृष्टि से अग्निशमन यंत्र अवश्य रहे। साथ ही फर्स्ट एड किट उपलब्ध रहे। बसों में रामधुन भी अवश्य बजे। चालक/परिचालक व्यवहार कुशल हों एवं बस में रहें। साथ ही वर्दी में नेम प्लेट जरूर लगा होना चाहिए। परिवहन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश की पुरातन संस्कृति एवं धार्मिक परम्पराओं को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में धार्मिक एवं पौराणिक नगरी अयोध्या को सजाने एवं संवारने का कार्य किया जा रहा है और मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम का भव्य व दिव्य मंदिर बनाया जा रहा है। 22 जनवरी को रामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही पूरे देश और दुनिया के लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आ रहे हैं और अपने साथ अयोध्या के गौरवशाली इतिहास और परम्परा को ले जा रहे हैं।
[08/02, 10:32 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: *###*
*मौनी आमवश्या कल, प्रयागराज हाइवे पर वाहनों की भीड़*
अयोध्या।
मौनी अमवाश्या को लेकर प्रयाग जाने वाले यात्रियों के वाहनों से सड़क पर भीड़। अयोध्या के कई चौराहों पर जाम। ग्रामीण अंचलों में भी भीड़। कल अयोध्या में भी स्नान को लेकर लोग पहुंच रहे।
[08/02, 10:35 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या
अयोध्या के सिविल लाइन स्थित मोदहा क्रॉसिंग परिक्रमा मार्ग पर शासन द्वारा ओवरब्रिज बनाए जाने का कार्य प्रस्तावित है जिसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा मोदहा क्रॉसिंग परिक्रमा मार्ग पर लगी दुकानों का हटाने का आदेश जारी हुआ है और आज जिला प्रशासन के द्वारा दुकानदारों को अपनी अपनी दुकानों को हटाने का अल्टीमेटम भी दिया गया है। जिसको लेकर दुकानदारों ने एसडीएम सदर राजकुमार शुक्ला से मुलाकात की और दुकान हटाने पर उचित मुआवजा देने की मांग भी की। दुकानदारों का कहना है कि हम अपनी दुकान स्वेच्छा से हटाने को तैयार है लेकिन उससे पहले जिला प्रशासन हमें दुकान का उचित मुआवजा दे या फिर कहीं हमको विस्थापित कर दुकान उपलब्ध कराये। क्योंकि यहां हमारी कई पुश्तें दुकान करती चली आ रही हैं। हमारी मांग है कि जल्द जल्द हमें हमारी दुकानों का उचित मुआवजा दिया जाए।
[08/02, 10:40 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या
22 जनवरी 2024 को अयोध्या में सम्पन्न हुई राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में जनपद के भाजपा नेताओं ने जनपद अयोध्या को पाट दिया था बैनर पोस्टर से।सांसद लल्लू सिंह भाजपा विधायक रामचंद्र यादव विधायक वेद प्रकाश गुप्ता पूर्व विधायक मिल्कीपुर गोरखनाथ बाबा पूर्व गोसाईगंज विधायक खब्बू तिवारी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित सदस्य जिला पंचायत चन्द्रभान सिंह ने जनपद को पाट दिया था बैनर पोस्टर से। बीकापुर भाजपा विधायक अमित सिंह चौहान ने जनपद में छोड़िए अपने विधानसभा में भी नहीं लगवाये बैनर पोस्टर। 500 वर्षों के बाद अयोध्या में रामलला के विराजमान होने पर भी नहीं लगवाये बैनर पोस्टर। वर्तमान में अमित सिंह चौहान खुद है भाजपा बीकापुर से विधायक। मां शोभा सिंह चौहान पहले भी रह चुकी है भाजपा से इसी सीट से विधायक। भारतीय जनता पार्टी ने विगत चुनाव में दर्जनों दावेदारों को दरकिनार कर अमित सिंह चौहान को दिया था भाजपा से टिकट। फिर भी अमित सिंह चौहान पार्टी के प्रोटोकॉल का नहीं कर रहे हैं पालन। राजनीतिक गलियारों में विधायक के कार्य और सोच की गुपचुप हो रही आलोचना।

More Stories
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*