February 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या07मार्च*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

अयोध्या07मार्च*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

[3/7, 16:27] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
धड़ल्ले से बिक रहा अवैध रूप से गांजा। युवा हो रहे नशे का शिकार। गांजा कारोबारियों का वीडियो वायरल होने का सिलसिला है जारी। थाना कुमारगंज के एनडी यूनिवर्सिटी चौकी क्षेत्र में हो रहा संचालित।गांजा कारोबारियों को पुलिस का नहीं है भय। चौकी से 100 मीटर करीब दूर बिक रहा गांजा। वीडियो हुआ वायरल।
[3/7, 16:27] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

 

अयोध्या
तारुन पुलिस को मिली कामयाबी। दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार। लुटेरों के निशानदेही पर दो मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट की, व 6 मोबाइल बरामद।
[3/7, 16:33] Basudev Yadaw Ayodhya: 7 मार्च अयोध्या ।भारतीय किसान यूनियन की आवश्यक पंचायत जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा की अध्यक्षता में तिकोनिया पार्क ( सदर तहसील के सामने) संपन्न हुई जिसमे भाकियू सुप्रीमो के आदेश के अनुपालन में आगामी 10 मार्च को मतगणना केंद्र राजकीय इंटर कालेज के सामने टेक्टरों के साथ धरना देने का निर्णय लिया गया है
पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा एवं जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए गलत तरीकों के प्रयोग करने की आशंका है इसलिए मतगणना केंद्रों की निगरानी पूरी मुस्तैदी के साथ किया जाएगा जिसके अनुपालन में दिनांक 10 मार्च 2022 को राजकीय इंटर कॉलेज के सामने धरना देने का निर्णय लिया गया है ।
आज की पंचायत में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भागीरथी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अरविंद यादव, राम गणेश मौर्य, जिला प्रवक्ता फरीद अहमद, जिला कोषाध्यक्ष देवी प्रसाद वर्मा, जिला सचिव दशरथ सिंह, रामप्रताप गुप्ता ,संगठन मंत्री शोभाराम यादव, महानगर अध्यक्ष अजय यादव, तहसील अध्यक्ष बीकापुर संतोष वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष पूरा मुकेश मौर्य, रामू चंद विश्वकर्मा, नरेंद्र विश्वकर्मा, प्रेम शंकर वर्मा, बाबूराम तिवारी, जगन्नाथ पटेल, दानिश खान ,मोहम्मद अबरार, राजकुमार सोनी, उषा देवी, जितेंद्र प्रसाद उर्मिला निषाद, लालती देवी आदि लोग उपस्थित रहे
[3/7, 19:33] Basudev Yadaw Ayodhya: *✅?उत्तर प्रदेश में आखिरी चरण का मतदान खत्म*
7वें और आखिरी चरण का मतदान खत्म हुआ
यूपी में 9 जिलों की 54 सीटों पर वोटिंग खत्म
लाइन में लगे मतदाता ही अब वोट डाल सकेंगे
सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद ।
10 मार्च को सुबह 8 बजे से होगी मतगणना
उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में कराई गई वोटिंग।
[3/7, 19:36] Basudev Yadaw Ayodhya: प्रेसनोट।

*आज रिजर्व पुलिस लाइन स्थित श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में श्रीमान एसएसपी, जनपद अयोध्या और मजिस्ट्रेट महोदय श्रीमति ऋचा वर्मा महोदय द्वारा जागरूकता बोर्ड का इनॉगरेशन किया गया।*
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायालय की तरफ से आम जन को जागरूक करने हेतु एक डिस्पले बोर्ड श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय जनपद अयोध्या में स्थापित कराया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य पुलिस कार्यवाही के समय आमजन के अधिकारों के प्रति लोगो को जागरूक करना है। विधिक सहायता हेतु जागरूकता बोर्ड पर सम्पर्क नम्बर लिखे गये हैं।
[3/7, 19:36] Basudev Yadaw Ayodhya: लखनऊ

यूपी में 7वें चरण का मतदान जारी

यूपी में 5 बजे तक 54.18 फीसदी मतदान

वाराणसी में 5 बजे तक 52.79% मतदान

मिर्जापुर में 5 बजे तक 54.93% मतदान

भदोही में 5 बजे तक 54.26% वोटिंग

गाजीपुर में 5 बजे तक 53.67 % मतदान

चंदौली में 5 बजे तक 59.59% मतदान।

आजमगढ़ में 5 बजे तक 52.34% मतदान

सोनभद्र में 5 बजे तक 56.95% मतदान हुआ

मऊ में 5 बजे तक 55.04 फीसदी मतदान

जौनपुर में 5 बजे तक 53.55% मतदान।
[3/7, 19:36] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग।

अयोध्या।
शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर अयोध्या में भी भारतीय किसान यूनियन मतगणना केंद्र की करेगी निगरानी। 10 मार्च को केंद्र के बाहर निगरानी करेंगे भारतीय किसान यूनियन के नेता और कार्यकर्ता।भारतीय किसान यूनियन का आरोप। जिला प्रशासन मतगणना में कर सकता है गड़बड़ी।
[3/7, 19:36] Basudev Yadaw Ayodhya: प्रेसनोट।

अयोध्या।
अवध विश्वविद्यालय गोल्ड मेडल से सम्मानित कुमारी शुभम यादव ने आज अपने क्षेत्र के 20 मेधावी बच्चों को स्कूली बैग समेत कॉपी किताब उपलब्ध कराते हुए उन्हें पढ़ाई के लिए जागरूक किया। बता दें कि गोल्ड मेडल से सम्मानित कुमारी शुभम यादव कदनपुर पूर खोझिया मिल्कीपुर के राम किशोर यादव की पुत्री हैं।डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन हासिल करते हुए उन्होंने गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। कुमारी शुभम यादव अपने क्षेत्र के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आए दिन कुछ न कुछ नया करती है। जिससे नन्हे-मुन्ने बच्चों का उत्साहवर्धन हो और वह शिक्षित हो सकें। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी गांव के 40 बच्चों को निशुल्क स्कूली बैग व कॉपी किताब का निशुल्क वितरण कुमारी शुभम यादव द्वारा किया जा चुका है।
[3/7, 19:45] Basudev Yadaw Ayodhya: *बिग ब्रेकिंग*

 

 

*अयोध्या:*
*बिल्डिंग मैटेरियल सरिया का रेट देखते ही देखते सातवें आसमान पर,एक सप्ताह में ही 20 से 25 रूपये तक बढ़ गये दाम।85 रूपये तक में होलसेलर बेच रहे सरिया। मतदान के समापन के बाद तेल कीमतों के भी बढ़ने का लोग लगा रहे कयास, गाड़ियों की टंकियां लोग करा रहे फुल।*
[3/7, 20:11] Basudev Yadaw Ayodhya: धनंजय और लकी यादव समर्थकों में हुई हवाई फायरिंग

जौनपुर।
मल्हनी विधानसभा के रीठी गांव में लगभग 6 बजकर 5 मिनट पर मतदान खत्म होने के बाद जदयू के प्रत्याशी धनंजय सिंह और सपा प्रत्याशी लकी यादव के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों तरफ से नारेबाजी होने लगी। मामला बढ़ता ही गया और दोनों पक्ष से हवाई फायरिंग हुई। तनाव को बढ़ता देख तुरंत फोर्स पहुंची और उसने भी हवाई फायरिंग की भीड़ को तितर-बितर कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण होने के नाते पुलिस बल तैनात है।