अब्दुल जब्बार
अयोध्या07फरवरी24*ऑपरेशन पकड़ अभियान में चार वारंटी गिरफ्तार,न्यायालय में पेश
भेलसर(अयोध्या)पटरंगा पुलिस ने आप्रेशन पकड़ चलाकर न्यायलय मे हाजिर न होने वाले 4 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
पटरंगा पुलिस क्षेत्र में बुधवार को ऑपरेशन पकड़ अभियान चला रही थी तभी उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह,उपनिरीक्षक मदनपाल, का0 अर्जुन कुमार व रामजी के साथ अलग अलग गांव पहुंचकर न्यायालय मे चल रहे मुकदमे में हाजिर न होने के कारण न्यायालय द्दारा जारी किए गए गैर जमानती वारंट का पालन करते हुए सीताराम पुत्र जगराम निवासी ग्राम मुरादाबाद, धर्मराज पुत्र मोहन निवासी ग्राम दफ़ियापुर,भल्लू उर्फ श्रीकृष्ण पुत्र अर्जुन लोग निवासी ग्राम पुरांय व संतराम पुत्र सियाराम ग्राम सरैठा थाना पटरंगा को गिरफ्तार कर लिया।उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय में चल रहे मुकदमे हाजिर न होने के कारण चारों अभियुक्तों ऑपरेशन पकड़ चलाकर गिरफ्तार कर न्यायलय भेज दिया गया है।

More Stories
मथुरा 4 मार्च 26 *09 उपद्रवियो का शांति भंग मे चालान*
मथुरा 4 मार्च 26* क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा होली पर्व पर वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पैदल गश्त*
लखनऊ 3 मार्च 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….