अयोध्या से अब्दुल जब्बार यूपीआजतक
अयोध्या07दिसम्बर23*भारत रत्न बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर जरूरतमंद महिलाओं को विधायक ने किया कम्बल वितरण
बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार कर रही है भाजपा सरकार…. रामचंद्र यादव
भेलसर(अयोध्या)ग्राम पंचायत कूढा सादात रुदौली में स्थित अंबेडकर पार्क में बुधवार को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर विधायक रुदौली रामचंद्र यादव ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस मौके पर जरूरतमंद महिलाओं को विधायक रुदौली रामचंद्र यादव ने अपने कर कमलो से कम्बल वितरण करने के बाद सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने अपने जीवन काल में जो सपना देखा था।बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सपने को पूरा करने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार 100% कर रही है।सबका साथ, सबका विकास ,सबका विश्वास का नारा भारतीय जनता पार्टी की सरकार में साकार हो रहा है।देश की बड़ी पंचायत 100 में 80 लोग गांव में रहते हैं।शोषित, वंचित, पीड़ित, दलित ,महिलाओं ,किसानों ,मजदूरों को बराबर का अधिकार मिल रहा है।कांग्रेस का राज लंबे दिनों तक चला।पहले की सरकार में 100 में ₹15 पहुंचता था जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी अब 100 में ₹100 सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच रहा है। जनधन का खाता खुला। सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाना है यही भारतीय जनता पार्टी सरकार का संकल्प है जिसे हम सबको मिलकर साकार करना है।
जिलाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला अयोध्या किशोरी लाल भारती ने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन परिचय को विस्तार पूर्वक बताया एवं कहा कि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने जो हम सबको संदेश दिया था शिक्षित बनो संगठित हो और संघर्ष करो उसको अपने जीवन में अमल करते हुए बाबा साहब के बताए हुए मार्ग पर चलना है।संगोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा का संचालन राम राज सम्पादक लोकतंत्र की पवन हिन्दी मासिक पत्रिका ने किया।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तेज तिवारी,सभासद रामराज लोधी,अमरेश कुमार रावत जिलाकोषाध्यक्ष,अनु0मो0,पवन कुमार कोरी मण्डल अध्यक्ष भाजपा अनु0 मो0 रुदौली देहात मण्डल,राम भवन धीमान मण्डल अध्यक्ष रुदौली नगर अनु0मो0,अजय शुक्ल भाजपा नेता,रामसागर गौतम,प्रभात कुमार,भारत,आज्ञाराम गौतम,गुनई लाल गौतम,बेकारु गौतम,नथुना देवी,श्यामकला,गायत्री,सूरत देवी,मीना,जयरानी,सत्य कुमारी,जंनतुलनिशा,राज देवी,श्यमावती,शांति देवी,राम सजीवन,शिवानी,मैका, रामावती,सरोज,कलावती,देवीदीन,श्यामकला , राम सजीवन,अनरपती,प्रेमा, मंजू,रामादेवी,बुधना सहित सैकड़ो ग्राम वासियों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

More Stories
भागलपुर3अगस्त26*अकबरनगर थानान्तर्गत 2.409 कि०ग्रा० गांजा के साथ तीन अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।
लखनऊ3अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
प्रयागराज/लखनऊ3 अगस्त26*बड़ी खबर | NCLT में LDTA विवाद पर सुनवाई जारी, चर्च संपत्तियों और सदस्यता पर उठे सवाल*