अयोध्या06मई25माननीय कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही जी द्वारा ग्राम पंचायत अस्थना में मृदा नमूना संकलन के चौथे चरण का शुभारंभ
‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना’ के अंतर्गत मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरता कार्यक्रम के तहत माननीय कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही जी द्वारा आज दिनांक 5 मई, 2025 को अयोध्या जनपद के विकासखंड मिल्कीपुर, ग्राम पंचायत अस्थान में कृषक श्री शिव बहादुर मिश्रा जी के खेत से मृदा नमूना लेकर मृदा नमूना एकत्रीकरण अभियान के चौथे चरण का शुभारंभ किया तथा मौके पर उपस्थित अन्य किसान भाइयों को मृदा परीक्षण से होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी माननीय मंत्री जी ने कहा कि खरीफ फसलों की बुवाई से पूर्व जनपद के प्रत्येक विकासखंड से 20-20 ग्राम पंचायत का चयन किया गया है तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत से 100-100 मृदा नमूने संकलित किए जाने के लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं इन नमूनों के विश्लेषण परिणाम से किसानों को खरीफ की फसलों धान, मूंग, उड़द, अरहर, तिल आदि प्रमुख बोई जाने वाली फसलों की उर्वरक संस्कृतियों से अवगत कराया जाएगा, जिससे संतुलित उर्वरक के प्रयोग को बढ़ावा दिया जा सके तथा फसलों की लागत में कमी करते हुए आवश्यक पोषक तत्वों का प्रयोग कर अधिकतम उत्पादन प्राप्त किया जा सके तथा इसके साथ ही खरीफ मैं दलहनी फसलों जैसे अरहर, उर्द आदि फसलों को लगाए जाने के लिए जागरूक किया गया जिसमें दलहनी फसलों का आच्छादन बढ़ सके, मृदा में जीवांश कार्बन की कमी को देखते हुए, जीवांश कार्बन को बढ़ाने के लिए ढैचा की फसल बोने के लिए भी कहा तथा इसके फायदे भी बताएं माननीय मंत्री जी ने कहा कि ’’स्वस्थ धरा से ही, स्वस्थ अनाज’’ का उत्पादन किया जा सकता है। इस कार्यक्रम के मौके पर उपजिला अधिकारी मिल्कीपुर, उप कृषि निदेशक अयोध्या, जिला कृषि अधिकारी अयोध्या, सहायक निदेशक मृदा परीक्षण/कल्चर अयोध्या मंडल अयोध्या एवं कृषि विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी व वैज्ञानिक गण उपस्थित रहे।

More Stories
नाबालिग से दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले आरोपी अभियुक्त को 05 वर्ष का कारावास व ₹ 05 हजार/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया*
महोबा 1जुलाई26**UPTET-2026 परीक्षा को सकुशल, सम्पन्न कराने हेतु जनपद के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, दिये गये निर्देश।*
भागलपुर1जुलाई26*राहुल गांधी की बालबुद्धि ने कांग्रेस का राजनीतिक कवच को भर भरा कर गिरा दी: ओम प्रकाश