अयोध्या से वासुदेव यादव की रिपोर्ट
अयोध्या06दिसम्बर24*अयोध्या में श्री राम बारात की मची धूम, दर्जनो मंदिरों से निकाली गई राम बारात
रामनगरी अयोध्या में श्री राम विवाह उत्सव का भव्य आयोजन हो रहा है। जिसके चलते आज दर्जनों मंदिरों से राम बारात निकाली गई है। रंग महल, कनक भवन, विभूति भवन, जानकी महल, दशरथ महल, श्री हनुमत निवास आदि मंदिर है। राम बारात हाथी घोड़े बैंड बजे के साथ निकाली गई है। राम बारात वापसी के बाद सभी मंदिरों में होगा देर रात्रि श्री राम विवाह उत्सव। लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आए हैं। राम बारात में शामिल हैं। राम मंदिर बनने के बाद यह पहला अवसर है कि अयोध्या में राम बारात निकाली जा रहे, जिसमें लाखों की संख्या में बाराती और राम भक्त शामिल हैं। बहुत ही आकर्षक ढंग के साथ बारात निकाली गई है। इस बार राम बारात में काफी हर्ष उल्लास देखा जा रहा है। अयोध्या की अति प्राचीन पीठ रंग महल मंदिर में मंदिर के महंत राम शरण दास महाराज की अध्यक्षता में राम विवाह उत्सव की बारात निकाली गई है। मध्य रात मंदिर में विवाह होगा। राम बारात के चलते अयोध्या में जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। Visual…wkt वासुदेव यादव .byte राम भक्त

More Stories
भागलपुर 22 अप्रैल 26*विश्व बैंक की टीम ने भागलपुर का किया दौरा*
भागलपुर २२ अप्रैल २६ * कहकसा प्रवीण पुना बनी जेडीयू की राष्ट्रीय महासचिव
भागलपुर २२ अप्रैल २६* 15 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत छात्रों ने किया आईआईआईटी का शैक्षणिक भ्रमण