*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अनिल कुमार मिश्रा की रिपोर्ट*
अयोध्या06दिसम्बर*भाजपा सभासद के भांजे की पुलिस चौकी में की गई पिटाई से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पुलिस चौकी का घेराव*
भेलसर(अयोध्या)कोतवाली रुदौली की नयागंज पुलिस चौकी के दो सिपाहियों के वार्ड पूरे रसूल बक्स से नगर पालिका परिषद सभासद के भांजे की पुलिस चौकी में की गई पिटाई से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार की शाम पुलिस चौकी का घेराव कर धरना दिया।चौकी के दोनों सिपाहियों को पुलिस लाइन भिजवाने और मुकदमा दर्ज कराने के आश्वासन पर भाजपाइयों ने चौकी का घेराव समाप्त किया।
जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम लगभग 5:15 बजे नगर पालिका परिषद के सभासद कुलदीप सोनकर के भांजे अमन सोनकर अपने दो मित्रो के साथ घर जा रहे थे।आरोप है कि कोतवाली रुदौली के नया गंज पुलिस चौकी के सामने खड़े सिपाही राहुल भारती और सुनील कुमार ने बाइक रोककर बाइक से चाबी निकाल ली।बाइक पर तीन सवारी को लेकर पूछताछ शुरू कर दी।इसी पर दोनों पक्षों में हुई कहासुनी के बाद सिपाही अमन सोनकर और उनके मित्रों को लेकर सिपाही पुलिस चौकी में चले गए। सभासद कुलदीप सोनकर का आरोप है कि सिपाहियों ने अमन सोनकर को कमरे में बंद कर पीटा।सूचना मिलने पर जब वह पहुंचे तो इसकी सूचना चौकी प्रभारी अविनाश चंद्र और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूदौली को दी।इस बीच घटना की सूचना मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष शेखर गुप्ता,भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश चंद्र श्रीवास्तव,विधायक प्रतिनिधि राज किशोर सिंह,भाजपा नगर उपाध्यक्ष रामराज लोधी,सभासद उमाशंकर कसौधन,आशीष वैश्य,पूर्व सभासद बाल चंद गुप्ता समेत सैकड़ों
भाजपाई पुलिस चौकी पहुच गए और धरना देने लगे।प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव के समझाने बुझाने पर भाजपाई शांत हुए।सभासद कुलदीप सोनकर ने बताया कि पिटाई करने वाले सिपाही राहुल भारती और सुनील कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी है।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शशिकांत यादव ने बताया कि सिपाहियों के अमन की पिटाई करने का पप्रार्थना पत्र मिला है।आरोपी सिपाहियों को लाइन हाजिर कराया जा रहा है।फिलहाल चौकी से कोतवाली सम्बद्ध कर दिया गया है।इस मौके पर एसएसआई लल्लन सिंह राठौर,उपनिरीक्षक रवीश कुमार यादव,चौकी प्रभारी किला प्रमोद कुमार यादव सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

More Stories
अयोध्या १७ फ़रवरी २६ * अयोध्या में सड़कों का फिर होगा विस्तार और विकास…
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*दो किसानों के घर में अचानक लगी आग ट्रैक्टर सहित तीन भैंस झुलसी*
अयोध्या 16 फ़रवरी 26*विधानसभा घेराव मामले मे कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट का सिलसिला शुरू