अयोध्या06जनवरी*भाकियू मंडल सचिव फूलचंद यादव को मारपीट कर बेहोशी की हालत में जंगल झाड़ी में फेका*
भारतीय किसान यूनियन के मंडल सचिव ग्राम बारी थाना रुदौली जनपद अयोध्या के निवासी फूलचंद यादव को रात्र लगभग 9:00 बजे दावत खाने के बहाने बुलाकर बुरी तरह से मारपीट कर गांव के निकट भट्ठे के बगल जंगल झाड़ी में बेहोशी की हालत में मृतक समझकर फेंक दिया फूलचंद यादव के परिजनों के काफी छानबीन तथा डायल 100 पुलिस आने के बाद भट्ठे के बगल स्थित जंगल झाड़ी में बेहोशी की हालत में पाए गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य के रुदौली ले जाया गया सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रुदौली के चिकित्सकों ने फूल चन्द्र यादव को ड्रामा सेंटर रिफर कर दिया है फूलचंद यादव जीवन और मौत के बीच में संघर्ष कर रहे हैं।
भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा एडवोकेट ,जिलाध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा सुमन पांडे मीडिया प्रभारी फरीद अहमद ने प्रशासन व पुलिस प्रशासन से मांग की है कि घटना के प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करते हुए अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाय।

More Stories
कौशाम्बी 27 मार्च 26*नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने मां शीतला धाम मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*
नई दिल्ली 27 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली 27 मार्च 27* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल*