February 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या05दिसम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

अयोध्या05दिसम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

[05/12, 4:40 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग

मेडिकल कॉलेज परिसर में बन रह बिल्डिंग निर्माण में मिली कमियां।नाराज हुए अपर मुख्य सचिव।3 महीने के अंदर काम पूरा करने के निर्देश।

अयोध्या।
अपर मुख्य सचिव पीडब्ल्यूडी गन्ना व आबकारी संजय भूसरेड्डी ने दर्शननगर मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।मेडिकल कॉलेज में चल रहे बिल्डिंग के निर्माण में लग रहे मैटेरियल्स के गुणवत्ता की किया जांच।तकनीकी इंजीनियर को दिए निर्देश। गुणवत्ता पर रखे विशेष ध्यान। निर्माण में मिली कमियां। नाराज हुई है अपर मुख्य सचिव।कमियां दूर करने के निर्देश।मेडिकल कॉलेज में आते हैं मरीज।उनको ना हो दिक्कत। निर्माण के गुणवत्ता पर विशेष ध्यान।स्वास्थ्य सुविधा बहुत जरूरी। इस समय चल रहा है एक शिफ्ट में काम।दो शिफ्ट में काम करने के निर्देश। शासन के निर्देशानुसार 3 महीने के अंदर काम पूरा करने के निर्देश। 3 महीने में भी काम पूरा करने में अपर मुख्य सचिव ने जताई शंका।शासन के निर्देश पर अयोध्या के विकास कार्यों का निरीक्षण करने अयोध्या पहुंचे हैं अपर मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी। आबकारी पीडब्ल्यूडी व गन्ना विभाग के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में होगी बैठक। केएम शुगर मिल का करेंगे निरीक्षण।मिल परिसर में ही लगी डिस्टलरी का भी करेंगे निरीक्षण।
[05/12, 4:40 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग

बाराबंकी।
रिश्वत लेते पकड़ा सीबीआई ने

देर रात सीबीआई टीम पहुँची थी दरोगा और सिपाही की तलाश में

बाराबंकी रेलवे के आरपीएफ इंचार्ज अखिलेश कुमार यादव को 5 लाख रुपये रिश्वत लेते सीबीआई की टीम ने पकड़ा।

आर0पी0एफ इंचार्ज अखिलेश कुमार यादव को टीम अपने साथ ले गयी लखनऊ ।

एक सिपाही को भी टीम ने लिया हिरासत में।

आर0पी0एफ0 दरोगा और सिपाही कीबाराबंकी रेलवे स्टेशन में तैनाती।
[05/12, 4:40 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग

अयोध्या।
डॉक्टर के घर चोरी।ताला तोड़ कर चोरों ने लगभग डेढ़ लाख के जेवर व नगदी पर किया हाथ साफ।एलसीडी टीवी साउंड सिस्टम भी ले गए चोर।डॉक्टर और उसका परिवार गया था गांव में विवाह समारोह में।वापस लौटने पर हुई जानकारी। कोतवाली नगर के शक्ति बिहार कॉलोनी में रहते हैं डॉ ए पी तिवारी।
[05/12, 4:40 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग

अयोध्या।
विश्व हिंदू परिषद की दो दिवसीय सामाजिक समरसता की बैठक हुई संपन्न।कार सेवक पुरम में चल रही थी बैठक। बैठक में विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार भी हुए शामिल। विश्व हिंदू परिषद अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उत्थान के लिए करेगी काम।विहिप मकर संक्रांति को पूरे देश में मनाएगी समरसता दिवस।प्रखंड स्तर तक समरसता के लिए होगा गोष्ठियों का आयोजन।निकाली जाएगी प्रभात फेरी।16 फरवरी को गुरु रविदास जयंती के दिन पर भी होगा समरसता का कार्यक्रम। अमबेडकर बाल्मीकि और कबीर दास के जन्मोत्सव को सामाजिक समरसता और सौहार्द के तौर पर मनाएंगी विहिप। विश्व हिंदू परिषद देशभर के अर्बन स्लम के काम करने पर विशेष योजना बना चुकी है। सरकार की योजना का लाभ अनुसूचित समाज को मिले इसके लिए चयनित स्लम पर भी काम करेगी विहिप। केंद्र सरकार से धर्मांतरण और लव जिहाद जैसे कुरीतियों पर कानून बनाने की मांग। देश के विभिन्न राज्यों के मंदिरों पर सरकारी हस्तक्षेप खत्म करने के लिए भी विश्व हिंदू परिषद ने चलाई गई मुहिम।केंद्र सरकार राज्य सरकार और संतो से हो चुकी है चर्चा। मस्जिद गिरजाघर और चर्च नहीं तो मंदिरों पर भी नहीं होना चाहिए सरकारी आधिपत्य। समाज का मंदिर समाज को किया जाना चाहिए वापस।
[05/12, 4:40 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग

अयोध्या।
महिला की मौत पर जिला अस्पताल में हंगामा।मेडिकल वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कराई गई महिला की मौत।परिजनों ने चिकित्सक डॉ आरपी राय पर लगाया लापरवाही का आरोप। वार्ड में बैठा कर डॉ के साथ की अभद्रता।हंगामे की सूचना मिलने पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ सी बी एन त्रिपाठी व चौकी प्रभारी रिकाबगंज सुनील यादव मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा-बुझाकर कराया शांत।मृतक महिला शांति देवी गोंडा जनपद के थाना मनकापुर के ग्राम मानिकपुर रताशा गांव की है निवासी।
[05/12, 4:40 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग

अयोध्या।
पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारी गिरफ्तार।तारुन पुलिस ने किया गिरफ्तार।तारुन के नसरतपुर गांव में तैनात रहते हुए अपात्रों को दिया था प्रधानमंत्री आवास। शिकायत के बाद हुई थी मामले की जांच। जांच पाए गए दोषी। दर्ज हुआ था मुकदमा।आज पुलिस ने पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारी संपूर्णानंद वर्मा किया गिरफ्तार।
[05/12, 4:40 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *अब यूपी के ग्राम सचिवालयों में बनेगी महिला पुलिस चौकी*

?️?️?️

प्रदेश के करीब पांच हजार ग्राम सचिवालयों में महिला पुलिस की तैनाती की जाएगी। इन सचिवालयों में महिला कांस्टेबिल के बैठने के लिए एक कक्ष भी बनाया जाएगा। यह योजना मिशन शक्ति अभियान के तहत लागू की जाएगी। पंचायतीराज निदेशालय के अफसरों के अनुसार महिला पुलिस की तैनाती उन ग्राम सचिवालयों में की जाएगी जहां के गांव में ज्यादा विवाद या गड़बड़ी की संभावना होगी। यह महिला पुलिस कांस्टेबिल ग्राम सचिवालय आने वालों की भीड़ को नियंत्रित करेगी।

महिला पुलिस उस परिसर में सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने में भी सहयोग करेंगी ताकि ग्राम सचिवालय आने वाली ग्रामीण महिलाओं का आत्म विश्वास की भावना बनी रहे।
[05/12, 4:40 PM] Abdul jabbar Ayodhya: प्रेसनोट

*हिन्दू महासभा का पूरे उत्तर प्रदेश में 6 दिसम्बर को लड्डू गोपाल का जलाभिषेक कार्यक्रम*
———————————————————-
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा में जलाभिषेक कार्यक्रम पर प्रदेश सरकार द्वारा रोक लगाये जाने के बाद अखिल भारत हिन्दू महासभा कल 6 दिसम्बर को अपराह्न बारह बजे उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश भर में लड्डू गोपाल का जलाभिषेक कर श्रीकृष्ण जन्मभूमि को ईदगाह मस्जिद के अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिये संकल्प लेगी। आज जारी बयान में यह जानकारी अयोध्या जिलाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सलाहकार अधिवक्ता राकेश दत्त मिश्र ने दी।
राकेश दत्त मिश्र ने कहा कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी होने की जानकारी देते हुये प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने उत्तर प्रदेश के सभी जिला, नगर सहित सभी ईकाईयों के अध्यक्षों को लड्डू गोपाल का जलाभिषेक करने के निर्देश दिये हैं और कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग एकत्र होकर जलाभिषेक कार्यक्रम को सफल बनाये। वही अयोध्या के ककरही बाजार स्थित हिन्दू महासभा के जिला कार्यालय में अपराह्न बारह बजे जलाभिषेक कार्यक्रम किया जायेगा, जिसमें हिन्दू महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष बबिता यादव सहित, प्रदेश, जिला, महानगर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहेगें।
राकेश दत्त मिश्र ने कहा कि मथुरा में छह दिसम्बर के जलाभिषेक कार्यक्रम को प्रदेश सरकार के इशारे पर स्थानीय प्रशासन ने धारा-144 लगा दी और हिन्दू महासभा नेताओं की जगह-जगह गिरफ्तारियां करवायी गयी ताकि हिन्दू महासभा श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर जलाभिषेक कार्यक्रम न कर सके, सरकार के इस तानाशाही रवैये के बावजूद हिन्दू महासभा पीछे नहीं हटने वाली है, वह भले ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर जलाभिषेक कार्यक्रम नही कर पा रही है, लेकिन कल पूरे देश भर में होने जा रहे जलाभिषेक कार्यक्रम से हिन्दू महासभा कार्यकर्ताओं में जो जोश उभरा है, उससे हिन्दुत्व की राजनीति मे एकाधिकार जताने वाली भाजपा पार्टी के पसीने छूट गये है, जिसे साफ तौर पर उ0प्र0 सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के मथुरा पर दिये गये बयान के रूप में देखा जा सकता है।
हिन्दू महासभा के अयोध्या जिलाध्यक्ष राकेश दत्त मिश्र ने साफ कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराये जाने के लिये कल हो रहे जलाभिषेक एवं संकल्प यात्रा तक ही हिन्दू महासभा सीमित नहीं रहेगी, पार्टी जल्द ही शीर्ष नेतृत्व के साथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि सहित देश भर के ऐसे हिन्दू धार्मिक स्थलों जो मुगलकाल में क्षतिग्रस्त कर अवैध मस्जिदों का निर्माण किया गया था, उसे हटाकर धार्मिक स्थलों को मुक्त कराने के लिये रणनीति तैयार करेगी।
[05/12, 4:40 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग

एसएसपी की प्रेसवार्ता
अयोध्या।
25 हज़ार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार। हैदरगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार। 2 साल से चल रहा था फरार।गाजीपुर का रहने वाला है अभियुक्त मनोज कुशवाहा।लोगों को नौकरी देने के नाम पर हड़पा था पैसे। फर्जी नियुक्ति पत्र व फर्जी प्रशिक्षण प्रमाण पत्र करता था जारी। माध्यमिक शिक्षा व बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर करता था फ्रॉड।
[05/12, 4:40 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *प्रधानों, प्रमुखों व जिला पंचायत अध्यक्षों का डेढ़ गुना मानदेय*

योगी सरकार पंचायत प्रतिनिधियों को चुनावी सौगात देने की तैयारी कर रही है। सरकार उनके प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार भी बढ़ाने की तैयारी में हैं।
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि की तैयारी कर रही है। यह वृद्धि करीब डेढ़ गुना तक हो सकती है। उन्हें वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारी में बढ़ोतरी की सौगात भी दी जा सकती है। इसका एलान पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित कर किया जा सकता है।
सूत्रों ने बताया कि सिद्धांत रूप में तीनों स्तर के पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि के साथ प्रशासनिक व वित्तीय अधिकारों में वृद्धि पर सहमति बन गई है। यह वृद्धि सपा शासनकाल में की गई वृद्धि से आनुपातिक रूप में अधिक रहने का अनुमान है।
योगी सरकार के कार्यकाल में ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों व जिला पंचायतों के चुनाव में बड़ी संख्या में नए प्रतिनिधि चुनकर आए हैं। वे मानदेय व अधिकारों में वृद्धि की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिला पंचायत अध्यक्षों का सम्मेलन कर उनकी बात सुन चुके हैं। इसके अलावा ग्राम प्रधानों के संगठनों से मुख्यमंत्री से लेकर अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज तक की कई दौर की वार्ता हो चुकी है।
प्रतिनिधि — मानदेय — प्रस्तावितप्रधान — 3500 — 5000
क्षेत्र प्रमुख — 9800 — 15000 जिला पंचायत अध्यक्ष — 14000 — 20000(अंतिम निर्णय कैबिनेट करेगी।)
[05/12, 4:43 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग