[05/12, 7:29 AM] Abdul jabbar Ayodhya: बिग ब्रेकिंग
अपडेट
बच्ची के सगे ताऊ व उसके मित्र ने दुष्कर्म के बाद की थी हत्या
दुष्कर्म के बाद हुई थी 6 साल बच्ची की हत्या।
एसएसपी शैलेश पांडे की प्रेसवार्ता
अयोध्या।
6 साल की बच्ची की हत्या का खुलासा।अयोध्या एसएसपी शैलेश पांडे ने किया खुलासा। दुष्कर्म के बाद बच्ची की की गई थी हत्या।दुष्कर्म व हत्या के आरोप में दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।आरोपियों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका था तालाब में।थाना पटरंगा के हुसैनगंज जखोली गांव का मामला।
[05/12, 7:29 AM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग न्यूज़ – मध्यप्रदेश में- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होंगे 3 चरणों में
[05/12, 7:30 AM] Abdul jabbar Ayodhya: *अमेठी में बनेगी दुनिया की सबसे खतरनाक राइफल,मोदी सरकार ने दी मंजूरी*
अमेठी।उत्तर प्रदेश भारत का रक्षा विनिर्माण केंद्र बनने की राह पर एक कदम और आगे बढ़ गया है।रूस से डिजाइन की गई 5 लाख AK-203 असाल्ट राइफलों के उत्पादन की योजना को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है।विश्व की सबसे खतरनाक राइफल को अमेठी के कोरवा स्थित एक फैक्ट्री में बनाया जाएगा।सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है।ये बड़ा फैसला रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे से पहले सामने आया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले से अब ये साफ हो गया है कि भारत रक्षा उपकरण खरीदने की बजाए उनको बनाने की नीति पर बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है।अमेठी में 5 लाख AK-203 राइफलें बनाने की इस परियोजना से कई छोटे और मझोले उद्योगों को भी डिफेंस क्षेत्र में जरूरी साजो-सामान और उपकरण सप्लाई करने का अवसर मिलेगा और इलाके में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इस परियोजना से उत्तर प्रदेश में रक्षा निर्माण की गतिविधियों में तेजी आएगी।
आपकों बता दें कि 7.62 X 39mm कैलिबर की AK-203 राइफलों की उपलब्धता से सेना को तीन दशक से भी अधिक समय पहले शामिल की गई INSAS राइफलों को बदलने का अवसर मिलेगा। AK-203 असॉल्ट राइफल्स 300 मीटर की दूरी तक प्रभावी रेंज के साथ हल्के वजन और उपयोग में आसान आधुनिक असॉल्ट राइफल्स हैं। इसकी तकनीक पूरी तरह प्रमाणित है जो भारत के सैनिकों की युद्ध क्षमता को बढ़ाएगी।
इस परियोजना को विशेष तौर से बनाई गई संयुक्त कंपनी इंडो-रूसी राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (Indo-Russian Rifles Private Ltd) के माध्यम से चलाया जाएगा। इसको भारत के तत्कालीन ओएफबी और अब एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड और म्यूनिशन्स इंडिया लिमिटेड (Advanced Weapons and Equipment India Ltd and Munitions India Ltd) और रूस के रोसोबोरोनएक्सपोर्ट-आरओई (Rosoboronexport-RoE) और कंसर्न कलाश्निकोव (concern Kalashnikov) के साथ मिलकर बनाया गया था।
सूत्रों के अनुसार ये 5 लाख AK-203 राइफलें रूस के साथ साझेदारी में बनाई जाएंगी।
[05/12, 7:30 AM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
अंबेडकरनगर।
अंबेडकरनगर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्या का बयान।कहा अखिलेश यादव को श्री अखिलेश यादव नही उन्हें अखिलेश अली जिन्ना कहता हूं।पिछड़ों के नाम पर जो थोड़ी बहुत राजनीति कर रहे हैं उसे अवसरवादिता कहा जाएगा। अगर पिछडो के लिए उसके दिल में कोई सम्मान होता तो 2014 से 2017 के बीच उनकी बहुमत सरकार में उनको स्थान देते। इनके साथ 2014 के बाद न गया है और ना ही 2022 के बाद ही पिछड़ा वर्ग जाएगा।पिछड़ा वर्ग हमारे साथ था और हमारे साथ रहेगा-केशव मौर्य। डिप्टी सीएम ने अंबेडकरनगर में सवा सौ करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण।
[05/12, 7:30 AM] Abdul jabbar Ayodhya: *शाम से लग सकती है आचार संहिता*
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में होने जा रहा पंचायती चुनाव की घोषणा आज शाम तक की जाने की पूरी संभावना है
निर्वाचन आयोग ने चुनाव संबंधी तैयारी को हरी झंडी दे दी है
[05/12, 7:30 AM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या
कोटसराय कालिका हवेली के मैनेजर पर फायरिंग।फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों को कैंट पुलिस ने तहसीनपुर टोल प्लाजा से घेरा बन्दी कर पकड़ा। फायरिंग में बाल-बाल बचा मैंनेजर। फायरिंग करने वाला मनोज सिंह राम कुमार सिंह अनूप सिंह प्रवेश तिवारी गिरफ्तार।असलहा फॉर्च्यूनर बरामद। खाना खाने की बात को लेकर मैनेजर से बदमाशों का हुआ था विवाद। जनपद अयोध्या महाराजगंज, जौनपुर, रुदौली, कुमारगंज के रहने वाले हैं सभी आरोपी। कैंट पुलिस ने सभी आरोपियों को भेजा जेल।
[05/12, 7:30 AM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
अवध विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर ऑन स्पॉट काउंसलिंग।आन स्पॉट काउंसलिंग 5 व 6 दिसंबर को। विभिन्न पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश।अभ्यर्थी 5 व 6 दिसम्बर को 10:00 बजे पहुंचकर करें रिपोर्टिंग।
[05/12, 7:30 AM] Abdul jabbar Ayodhya: अयोध्या
यूपी में डेढ़ गुना बढ़ सकता है प्रधानों, प्रमुखों व जिला पंचायत अध्यक्षों का मानदेय
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि की तैयारी कर रही है। यह वृद्धि करीब डेढ़ गुना तक हो सकती है।
मानदेयप्रतिनिधि — मानदेय — प्रस्तावितप्रधान — 3500 — 5000क्षेत्र प्रमुख — 9800 — 15000जिला पंचायत अध्यक्ष — 14000 — 20000 (अंतिम निर्णय कैबिनेट करेगी।)
पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह का कहना है,‘पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि संबंधित प्रस्ताव पर जल्द मुख्यमंत्री जी विचार कर सकते हैं।
[05/12, 7:30 AM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या
पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम अवतार यादव और उनके परिजनों पर दलित का घर फूंकने तथा मारने पीटने के आरोप का मामला।दलित शिवशंकर के परिजनों ने की एसएसपी से मुलाकात।रौनाहीं पुलिस पर लगाया दबाव में काम करने का आरोप।कहा हम ही पीड़ित और हमारे घर के ही 2 लोगों का शांतिभंग में कर दिया चालान।नहीं लिखा हमारी एफआईआर। गत दिनों रौनाहीं थाना क्षेत्र के नेवादा गोपीनाथ पुर में जमीनी विवाद में दलित और यादव परिवार में हुआ था विवाद हुई थी आगजनी।
[05/12, 7:30 AM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या
सोहावल रौनाही थाना क्षेत्र के नवीगंज में 1 दिसंबर को दलित के घर में हुई आगजनी को लेकर तहरीर देने के बाद भी नहीं दर्ज हुई एफ आई आर
[05/12, 7:30 AM] Abdul jabbar Ayodhya: Lucknow
???????????
➡ *यूपी में कोरोना वायरस के आंकड़े जारी*
➡ *बीते 24 घंटे में 27 नए कोरोना केस*
➡ *कोरोना के 27 नए मरीज सामने आए*
➡ *ग्रेटर नोएडा में 9 नए मरीज मिले हैं*
➡ *मैनपुरी में 5 नए कोरोना केस मिले*
➡ *प्रदेश में कोरोना के 116 सक्रिय केस।*
[05/12, 7:30 AM] Abdul jabbar Ayodhya: *दुःखद सूचना*
*अयोध्या:-*
हिन्दू इंटर कालेज रुदौली के सहायक अध्यापक अशोक कुमार (लखनऊ वाले) का एक आकस्मिक एक्सीडेंट के कारण
गम्भीर इलाज के दौरान लखनऊ में निधन।
[05/12, 7:30 AM] Abdul jabbar Ayodhya: [तो अब यूपी के हर गांव शहर में 24 घंटे विजली]
लखनऊ-:
=======मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि इस माह से प्रदेश सरकार गांव-शहर सभी जगह 24 घंटे की बिजली आपूर्ति कराएगी। प्रदेश में विद्युत की आपूर्ति में व्यापक सुधार हुआ है। गांवों को अभी 16 से 18 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है कि प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में इस माह से निर्बाध 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।मुख्यमंत्री ने यह बात शुक्रवार को यहां इंदिरा प्रतिष्ठान में आयोजित प्रधानमंत्री गतिशक्ति मास्टर प्लान नार्थ कांफ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान आधारभूत ढांचा विकसित करने का बड़ा माध्यम बन रहा है। अभी तक आधारभूत विकास का जो काम होता था वह कछुए की गति से चल पाता था। लेकिन यूपी सरकार ने कोरोना के बावजूद विकास कार्य रुकने नहीं दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम गति शक्ति के माध्यम से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को विषम परिस्थितियों के बावजूद रिकार्ड समय में बन सका। आजादी से 2017 तक यूपी में केवल डेढ़ एक्सप्रेस वे बने थे लेकिन हमारी सरकार पौने पांच वर्ष में छह एक्सप्रेस वे बना रही है।
??????????
[05/12, 7:30 AM] Abdul jabbar Ayodhya: [कांग्रेस का कुनबा बढ़ा, हिन्दू वाहिनी और बसपा समेत कई पार्टियों के नेता हुए शामिल]
लखनऊ-:
=======प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस लगातार जनता के मुद्दों को उठा रही है। सड़क पर उतर कर सबकी लड़ाई लड़ रही है। सपा, बसपा और भाजपा सरकारों ने प्रदेश में रोजगार, उद्योग चौपट कर दिए और बेरोजगारी बढ़ गईद। अब जनता पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में 2022 में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। वह विभिन्न पार्टी से कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले नेताओं को सम्बोधित कर रहे थे। शुक्रवार को देवरिया के हिन्दू युवा वाहिनी के नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल चौरसिया, बसपा जिला प्रभारी आनंद प्रकाश भारती, बसपा के विधानसभा अध्यक्ष हरिप्रसाद, मछुआरा समिति के नेता पारसनाथ निषाद, राजेश कुमार मौर्य, संजय कुशवाहा समेत कई नेताओं ने शुक्रवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद्र यादव के नेतृत्व में देवरिया से आए नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से मुलाकात की और पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त की।
??????????
[05/12, 7:30 AM] Abdul jabbar Ayodhya: [ओमीक्रोन को लेकर अयोध्या मंडल में अलर्ट]
?स्वास्थ्य विभाग को टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश।
?मास्क के साथ सेनेटाइजर का प्रयोग कर बचाव करें।
अयोध्या-:
=======मण्डलायुक्त एमपी अग्रवाल ने कोरोना वायरस के नये वैरिएंट ओमीक्रोन को देखते हुये अयोध्या मण्डल में अलर्ट जारी किये जाने के निर्देश मण्डल के समस्त जिलाधिकारियों को दिये हैं।मण्डलायुक्त ने कोरोना के नये वैरिएंट को देखते हुये स्वास्थ्य विभाग को सक्रिय रहते हुये टीकाकरण में तेजी लाने तथा अधिक से अधिक लोगों का कोविड टेस्ट किये जाने के निर्देश दिये हैं।उन्होंने आम जनमानस से आह्वान करते हुये कहा है कि कोरोना के नये वैरिएंट ओमीक्रोन के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क एवं सेनेटाइजर का प्रयोग कर बचाव करें। इसके साथ ही जिन व्यक्तियों ने अभी तक अपना पहला डोज नहीं लगवाया है वह तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर टीकाकरण करवायें तथा जिन व्यक्तियों की दूसरी डोज की अवधि पूर्ण हो रही है वह भी समय पर अपना दूसरा डोज करवाते हुये टीकाकरण अभियान को पूर्ण करने में सहयोग करें। जनपदों में बाहर से आने वाले व्यक्तियों की नियमित जांच करें । कोरोना जांच भी बढ़ाएं।
??????????
[05/12, 7:30 AM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
यूपी: स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के 40 कर्मचारी सस्पेंड, स्थानांतरण
के बाद कार्यभार ग्रहण न करने पर शासन ने की बड़ी कार्रवाई
-कार्रवाई से कर्मचारी संगठन में हड़कंप
साउथ अफ्रीका में ओमिक्रॉन वैरिएंट ने कहर बरपा रखा है. स्थिति इतनी खराब है कि वहां पर लेवल 1 स्टेज का लॉकडाउन भी लगा दिया गया है. मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. पिछले 24 घंटे में भी 11 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं. अस्पताल मरीजों से भरे हुए हैं
‼️यूपी के सभी थानों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे,कैबिनेट में प्रस्ताव को मंजूरी,हर थाने में 12 से 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे,सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए 300 करोड़ रुपए के बजट की व्यवस्था‼️
*UP*: दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल शुरू करने को मंजूरी,15 दिसंबर से वाहनों से टोल वसूलना शुरू होगा, सराय काले खां से मेरठ तक 140 रुपये का टोल, इंदिरापुरम से मेरठ तक 95 रुपये का टोल होगा।
नोएडा
*थाना सेक्टर 58 पुलिस द्वारा ऑनलाइन ऐप्प से क्रिकेट पर सट्टा लगाने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 26 एटीएम कार्ड भिन्न-भिन्न बैंकों के , 09 फर्जी आधार कार्ड़ 6 मोबाइल फोन, 4 लाख 50 हजार रूपये नगद 01 मोटर साइकिल व 13 प्रिन्ट आउट (सट्टे से सम्बन्धित स्क्रीन शॉट) बरामद।
मथुरा‼️‼️
यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा मामला
हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हुई
एमपी के 3 पुलिसकर्मियों समेत 5 की मौत
पुलिया से टकराकर अनियंत्रित हुई थी बोलेरो
बोलेरो के परखच्चे उड़े, गाड़ी दो हिस्सों में बटी।
लखनऊ- UPTET पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी। एसटीएफ ने कौशांबी से देव प्रकाश पांडे को गिरफ्तार किया। कन्नौज में सहायक लेखाधिकारी के पद पर तैनात है देव प्रकाश पांडे।
ब्रेकिंग
लखनऊ।
राजधानी में मासूम से रेप की सनसनीखेज वारदात।
सात साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म की वारदात।
शादी समारोह से अगवा बच्ची खेत में बेहोश मिली।
मुंह पर टेप चिपका था, कपड़े थे अस्त-व्यस्त।
समारोह में शामिल एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप।
एफआईआर दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी की शिनाख्त हो चुकी है।
पड़ोसी गांव के युवक ने दिया वारदात को अंजाम।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी।
कल देर रात बच्ची को अगवा किया गया था।
लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र का मामला।
ग़ाज़ियाबाद-विजय नगर थाना क्षेत्र के प्रताप विहार स्थित लीलावती चौक पर बस व वैगनआर में हुई टक्कर। पुलिस मौके पर।
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम………*
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11:40 बजे दिल्ली हेलीपैड से वायुयान आईएएफ बीबीजे से रवाना होंगे।
– 12:25 बजे जौली ग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पहुंचेंगे।
– 12:25 से 12:30 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत होगा।
– 12:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जौली ग्रांट एयरपोर्ट से एमआई-17 हेलीकॉप्टर के माध्यम से देहरादून स्थित परेड ग्राउंड के लिए रवाना होंगे।
– 01:00 बजे प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड पहुंचेंगे।
– 01:00 से एक 01:10 बजे तक प्रधानमंत्री प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।
– 01:10 बजे पीएम मोदी मंच पर आएंगे।
– 01:33 से 01:40 बजे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमाम योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
– 01:40 से 02:15 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को संबोधित करेंगे।
– 02:30 बजे प्रधानमंत्री, खेल परिसर हेलीपैड से एमआई-17 हेलीकॉप्टर के माध्यम से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
– 02:50 बजे प्रधानमंत्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
– 02:55 बजे प्रधानमंत्री जौली ग्रांट एयरपोर्ट से वायुयान आईएएफ बीबीजे से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
– 03:40 बजे प्रधानमंत्री दिल्ली एयरपोर्ट पहुचेंगे।
नोएड़ा: करोड़ो रूपये महीनें में हड़पने वाला ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, जिसमें noidapolice के गाज़ियाबाद का मास्टरमाइंड पंकज गिरी समेत तीन सट्टेबाज चढ़े हत्थे, ऑनलाइन ऐप्प सोशल साइट नेटवर्क द्वारा NCR दिल्ली, गाज़ियाबाद, नोएड़ा इलाकों में सक्रिय था गैंग।
*बड़ी ख़बरें…*
➡लखनऊ- बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर वीडियो कॉफ्रेंसिंग,डीजीपी मुकुल गोयल ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग की,वीसी के जरिए सीनियर अधिकारियों के साथ समीक्षा की,समीक्षा बैठक में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर रहे मौजूद,ट्रैफिक व्यवस्था में नई तकनीक का होगा इस्तेमाल,जनता को जाम से निजात दिलाने के लिए मंथन किया,लखनऊ पुलिस मुख्यालय में की गई समीक्षा बैठक।
➡लखनऊ- रोहतास बिल्डर्स के ठिकानों पर CBI का छापा,नई दिल्ली,लखनऊ और गाजीपुर में छापेमारी,करोड़ों की बैंकिंग फर्जीवाले में की छापेमारी,फर्जी कागजातों से लोन लेकर हड़पने का आरोप,सीबीआई की लखनऊ यूनिट ने दर्ज की FIR।
➡लखनऊ- स्कूल के पास शराब की दुकान के लाइसेंस का मामला,शराब के लाइसेंस को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई,स्कूल,अस्पताल मंदिर के पास शराब की दुकान,इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में हुई सुनवाई,हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब तलब किया।
➡लखनऊ- यूपी आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष रहेंगे मौजूद,आज सुबह 9.30 बजे रीता बहुगुणा जोशी से मिलेंगे,14 सूत्री मांग पत्र घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए सौंपेंगे।
➡लखनऊ- मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट,पीड़ितों ने बड़ी संख्या में दिया धरना प्रदर्शन,कानूनी सहायता ना मिलने से नाराज हैं परिवार,सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची,पारा थाना क्षेत्र के जलालपुर चौकी घटना।
➡अम्बेडकरनगर- डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अम्बेडकरनगर दौरा,परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास ,योजनाओं के लाभार्थियों को देंगे स्वीकृति पत्र,11.15 बजे अम्बेडकरनगर पहुंचेंगे डिप्टी सीएम,डिप्टी सीएम पदाधिकारियों से करेंगे संवाद,अम्बेडकरनगर के कटेहरी में होगा कार्यक्रम।
➡अम्बेडकरनगर- प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद का दौरा आज,अकबरपुर में उदभवन केंद्र का करेंगे उद्घाटन,लोकार्पण,आवासीय भवनों की आधारशिला भी रखी जायेगी,बीजेपी कार्यालय भी जाएंगे मंत्री जितिन प्रसाद,राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर में कार्यक्रम।
➡कौशाम्बी- सांसद ट्राफी का समापन कार्यक्रम आज,डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का आगमन आज,11 बजे मां शीतला अतिथि गृह पहुंचेंगे केशव मौर्या,सांसद ट्राफी कार्यक्रम में पहुंचेंगे डिप्टी सीएम,मंझनपुर टेवा स्टेडियम में होगा सांसद ट्राफी कार्यक्रम,समापन पर केंद्रीय मंत्री का आगमन आज,केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कार्यक्रम में होंगे शामिल।
➡कानपुर- CSA के छात्रों ने स्टेप HBTI के छात्रों को पीटा,छात्रों की कार में तोड़फोड़कर फूंकी बाइक,21 नवंबर के रैगिंग को लेकर हुई थी मारपीट,छात्रों में 15 दिन में मारपीट की दूसरी घटना,HBTI के छात्रों ने नवाबगंज थाने में दी तहरीर,विवाद की सूचना पर भारी पुलिस फोर्स पहुंची,पुलिस,विवि के अधिकारियों ने किया निरीक्षण,उपद्रवी छात्रों की पहचान के लिए की पूछताछ।
➡अलीगढ़- जहरीली शराब कांड में 119 लोगों की मौत का मामला,शराब कांड में आरोपी जेल में निरुद्ध रेणु शर्मा की मौत,जेएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया,29 मई 2021 से जेल में बंद थी रेणु शर्मा,गैर इरादतन हत्या समेत कई धाराओं में निरुद्ध थी,जवां थाने में कई धाराओं में रेणु शर्मा पर दर्ज था केस,परिजनों ने जेएन मेडिकल कॉलेज पर काटा हंगामा,शराब कांड के मास्टरमाइंड की पत्नी थी रेणु शर्मा।
54 new cases, 0 death and 29 recovered in the last 24 hours; taking the total number of CoronaVirus cases to 14,41,244 in Delhi. Total 25,098 deaths also confirmed.
[05/12, 7:31 AM] Abdul jabbar Ayodhya: लखनऊ
सांसद रीता बहुगुणा जोशी का बीजेपी का बयान
किसी देश की स्थिति वहां कि महिलाओं की स्थिति से आंकी जाती है-रीता बहुगुणा जोशी
सपा बीएसपी की सरकार में महिलाओं के साथ अत्याचार होता था-रीता बहुगुणा जोशी
वर्ग विशेष के लोगों पर कार्रवाई नही होती थी-रीता बहुगुणा जोशी
योगी सरकार ने महिला थाने, एंटी रोमियो स्क्वायड बनाया गया-रीता बहुगुणा जोशी
पहली बार महिला बटालियन बनाया गया-रीता बहुगुणा जोशी
112 को और सशक्त बनाया गया-रीता बहुगुणा जोशी
सपा, कांग्रेस पहले यूपी के आंकड़े देख लें तब बोले-रीता बहुगुणा जोशी
41% महिला उत्पीड़न के मामले कम हुए-रीता बहुगुणा जोशी
महिलाओं को सशक्त और सक्षम बनाने के लिए काम कर रहे-रीता बहुगुणा जोशी
सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों को भी स्वयं सहायता समूहों को दिया जा रहा-रीता बहुगुणा जोशी
आज 2021वर्ष में 1000 बालको पर 944 बालिकाएं है-रीता बहुगुणा जोशी
बेटी बचाव और बेटी पढ़ाओ को लेकर हम आगर बढ़ रहे-रीता बहुगुणा जोशी
मेधावी बेटियों को 10वीं पर 10 हजार रुपए दिए जा रहे-रीता बहुगुणा जोशी
सुमंगला योजना में 10 लाख से ज्यादा बच्चियां पंजीकृत हो गई हैं-रीता बहुगुणा जोशी
पंचायत चुनाव में 3500 महिलाओं ने नामांकन किया 1500 जीती थी-रीता बहुगुणा जोशी
केंद्र सरकार में 11 महिला मंत्री बनाई गई-रीता बहुगुणा जोशी
चुनाव के घोषणा पत्र में महिलाओं को और सक्षम बनाने की योजनाएं लाएंगे-रीता बहुगुणा जोशी
150 साल की कांग्रेस पार्टी ने कभी महिलाओं का ध्यान नहीं दिया-रीता बहुगुणा जोशी
यूपी में 5 सीट भी नहीं आएंगी-रीता बहुगुणा जोशी
हारने वाली सीटे महिलाओं को देना अन्याय-रीता बहुगुणा जोशी
[05/12, 7:31 AM] Abdul jabbar Ayodhya: *▶️फ्री राशन के लिए राशन कार्ड धारक इन तारीखों का रखें ध्यान, महीने में एक बार मिलेगा तेल-दाल और नमक*
सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सरकार अब राशन कार्ड धारकों को हर माह दो बार नि:शुल्क खद्यान्न बांटने जा रही है। इसमें एक राज्य सरकार के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत तो दूसरा केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिलेगा। इसमें प्रति यूनिट 10-10 किलो अनाज दिया जाएगा। इसके साथ ही माह में एक बार नि:शुल्क नमक, तेल और दाल भी फ्री में मिलेगा। सभी खाद्य सामग्रियों को कोटेदार दिसम्बर से मार्च तक नि:शुल्क बाटेंगे।
प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का राशन पांच से 15 तारीख तक और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा का राशन 20 तारीख से 30 तारीख तक बटेगा।
नि:शुल्क गेहूं और चावल के साथ ही प्रत्येक कार्ड पर एक किलो आयोडाइज्ड नमक, एक किलो दाल या साबुत चना और एक लीटर खाद्य तेल (सरसों का तेल या रिफाइंड) नि:शुल्क वितरित किया जाएगा। इसका लाभ पात्र गृहस्थी और अंत्योदय दोनों को मिलेगा। अंत्योदय राशन कार्ड पर 35 किलो प्रति कार्ड की दर से 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल मिलेगा। वहीं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड पर प्रति यूनिट पांच किलो की दर से तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल मिलेगा।
दिसम्बर से मार्च तक कार्ड धारकों को नि:शुल्क राशन दिया जाएगा। लेकिन नमक, तेल, दाल के वितरण की तारीख अभी नहीं मिली है।
[05/12, 7:31 AM] Abdul jabbar Ayodhya: भारत और रूस एक संयुक्त उपक्रम के तहत बनाएगा एके-203 राइफल
भारत सरकार ने दोनों देशों के संयुक्त उपक्रम कार्यक्रम को दी मंजूरी
भारत की विश्व से हथियार खरीदने की निर्भरता होगी कम
परियोजना में MSME और रक्षा क्षेत्र के उद्योगों को कच्चे माल और पार्ट्स सप्लाई का मिलेगा अवसर
यूपी की महत्वाकांक्षी डिफेंस कॉरिडोर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
7.62× 39 एमएम कैलिबर की एके-203 राइफल तीन दशक पुराने इंसास की लेंगी जगह
[05/12, 7:31 AM] Abdul jabbar Ayodhya: बिग ब्रेकिंग
अयोध्या।
यलोजोन एरिया मे खुलेआम एफआईआर आफिस चलाने वाले जालसाज यूट्यूबर महेन्द्र त्रिपाठी पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा। प्रेस क्लब अयोध्या नामक गैर सरकारी संस्था चलाकर अवाम के अलावा नेता व अधिकारियों को करता था गुमराह। धोखाधड़ी जालसाजी तथा राष्ट्रीय चिन्हों का दुरुपयोग करने समेत कई शिकायतों के बाद मुकदमा दर्ज। पत्रकारों द्वारा मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेन्टर पर कब्जेदारी करने की फिराक मे लगे यूट्यूबर महेन्द्र त्रिपाठी के विरुद्ध दर्ज हुआ गम्भीर धाराओं मे मुकदमा। आधा दर्जन से अधिक मुकदमों में पहले से आरोपी है यूट्यूबर महेंद्र त्रिपाठी। कई मामलों में जमानत पर है बाहर। प्रेस क्लब अयोध्या नामक संगठन बनाकर पत्रकारों के नाम पर गांठता रौब। सोशल मीडिया पर आगामी 6 दिसंबर को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर को प्रेस क्लब को सौंपे जाने की कही थी बात। अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर के बारे में जिला अधिकारी नीतीश कुमार के बयान के बाद पत्रकारों में फैला था रोष। अयोध्या जनपद के टीवी रिपोर्टर राघवेंद्र शुक्ला ने दर्ज कराया जालसाज महेन्द्र त्रिपाठी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा। दर्ज मुकदमे में बगैर अनुमति प्रोटोकॉल तोड़ने की भी कही गई है बात। फर्जी लेटर पैड के माध्यम से अधिकारियों को जालसाज महेन्द्र करता था गुमराह। मुकदमा दर्ज होने की सूचना के बाद पत्रकारों ने जताया स्थानीय प्रशासन व माननीय मुख्यमंत्री योगी का आभार।
[05/12, 7:31 AM] Abdul jabbar Ayodhya: प्रयागराज
आजम ख़ान की जमानत अर्जी पर सुनवाई
जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी
इलाहाबाद HC ने अपना जजमेंट रिजर्व किया
शत्रु संपत्ति कब्जाने के आरोप में दर्ज हैं मुकदमे
अदालत का फैसला अगले हफ्ते आने की उम्मीद।
[05/12, 7:31 AM] Abdul jabbar Ayodhya: शोक समाचार
अयोध्या।
रोजनामा राष्ट्रीय सहारा उर्दू के जिला संवाददाता डॉ शकील अहमद के भांजे का लखनऊ के नीजि हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था जिसकी आज सुबह 4:00 बजे इंतकाल हो गया है। अंतिम संस्कार ताड़ की तकिया जनाना हॉस्पिटल रोड पर शाम 4 बजे हुआ।
[05/12, 7:31 AM] Abdul jabbar Ayodhya: कासगंज
सपा प्रतिनिधि मंडल आज आएगा कासगंज पुलिस कस्टडी में हुई युवक की हत्या की जांच व पीड़ित परिवार से मिलने के लिए
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का (07) सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल नदरई गेट थाना कासगंज में अल्ताफ पुत्र चाहत खान निवासी ग्राम अहरौली की पुलिस कस्टडी में हुई हत्या की जांच एवं पीड़ित परिवार से शोक संवेदना व्यक्त करने आज ग्राम अहरौली जनपद कासगंज आएगा।
समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पीड़ित परिवार के सहायतार्थ दी गई आर्थिक मदद सौंपेगा।
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल में डा0 असीम यादव पूर्व सदस्य विधान परिषद, मोहम्मद फहद राष्ट्रीय अध्यक्ष युवजन सभा, देवेन्द्र सिंह यादव जिलाध्यक्ष सपा कासगंज, मानपाल सिंह पूर्व मंत्री, अरविन्द प्रताप सिंह सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश, कमल सिंह शाक्य विधान सभा अध्यक्ष कासगंज, जाहिदा सुल्तान चेयरमैन सहावर शामिल हैं।
[05/12, 7:31 AM] Abdul jabbar Ayodhya: नियाजिया कादरिया मदरसे में शुरू हुई नई पहल अब महिलाएं भी बनेंगी आलिमे दीन
०००००००००००००००००००)
अयोध्या, फैजाबाद स्थित सब्जी मंडी में मदरसा नियाजिया
कादरिया ने अच्छी पहल शुरू करते हुए अब लड़कियों को आलिमे दीन बनाने का फैसला किया है मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिस तरह आदमियों को दीन हासिल करने का हक हासिल है उसी तरह हम चाहते हैं कि महिलाएं और बच्चियां भी आलिमे दीन बने और वह अपनी तकरीरों से मजहब इस्लाम को और इस्लाम के अच्छे पहलुओं को लोगों तक और खासतौर महिलाओं तक पहुंचाएं क्योंकि पहली क्लास मां की गोद होती है बच्चों के लिए, इसलिए बच्चियां और महिलाएं दीन हासिल करें , आलिमे दीन बनेगी तो आने वाले बच्चों की परवरिश भी बेहतर होगी और कुरान शरीफ में यह बताया गया है कि शिक्षा हासिल करना फर्ज है मदरसे के प्रिंसिपल मौलाना वहीद ने बताया कि हमारी कोशिश होगी की इन बच्चियों के लिए हम बेहतर सुविधाएं दे सकें
[05/12, 7:31 AM] Abdul jabbar Ayodhya: संम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ सम्पन्न
सोहावल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव की उपस्थिति में चला संपूर्ण समाधान दिवस।
फरियादियों की सुनी गयी समस्या हर विभाग के अधिकारी रहे मौजूद सोहावल उप जिला अधिकारी जयजीत कौर मिश्रा, तहसीलदार , राजस्व निरीक्षक रौनाही बड़ागांव अरुण तिवारी , BDOरशेष गुप्ता, एसडीओ सूर्य प्रताप सिंह सहित सभी अधिकारी मौजूद।
[05/12, 7:31 AM] Abdul jabbar Ayodhya: विनोद दुआ जी के जाने की उम्र ये नहीं थी..
? ? ? ?
टेलीविजन पत्रकारिता का आधार स्तंभ आज ढह गया।
विनोद दुआ जी ने टेलीविजन पत्रकारिता शूुरू की थी तब उनके सिवाय कोई और इस विधा को जानने-समझने वाला शायद नहीं था। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आज के तमाम नामधारी उन्हीं का हाथ पकड़कर आगे बढ़े।
… दुःखद बहुत ही दुःखद…
#विनम्र_श्रद्धांजलि ? ?
[05/12, 9:50 AM] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट*
*बस पिकप की ज़ोरदार टक्कर में परिचालक गम्भीर*
*जिला अस्पताल रेफर*
भेलसर(अयोध्या)रूदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई पिकप व बस की टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया।घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया।
जानकारी के मुताबिक रूदौली कोतवाली की भेलसर चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम कूढा सादात गांव के पास लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही बस व पिकप में ओवरटेक कर आगे निकलने के चक्कर में अनुबंधित अवध एक्सप्रेस बस ने आगे जा पिकप में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकप राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही पलट गई।घटना की सूचना ग्रामीणों ने भेलसर चौकी पुलिस को दी।सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी सन्तोष कुमार उपाध्याय अपने हमराहियों अशोक कुमार यादव व ताहिर खान के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर बिना एंबुलेंस का इंतजार किये तत्काल सबसे पहले अपने सरकारी वाहन से गम्भीर रूप से घायल बस परिचालक को इलाज के लिए सीएचसी रूदौली में भर्ती कराया।उसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटी पिकप को राष्ट्रीय राजमार्ग से किनारे कराया।इस सम्बन्ध में भेलसर चौकी प्रभारी सन्तोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम कूढासादात गांव के पास अयोध्या की ओर जा रही अनुबंधित अवध एक्सप्रेस बस संख्या यूपी 51 ए टी 2991ने आगे जा रही पिकप संख्या यूपी 42 टी 1735 में ज़ोरदार टक्कर हो गई जिससे पिकप पलट कर क्षतिग्रस्त हो गई।चौकी प्रभारी ने बताया कि इस घटना में बस परिचालक रौनाही थाना क्षेत्र के ग्राम पिलखावां मुबारकगंज निवासी ऋषभ कुमार पांडेय पुत्र अनूप कुमार पांडेय 24 वर्ष बुरी तरह घायल हो जिन्हें सीएचसी रूदौली में भर्ती कराया गया है जिनकी हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया।
[05/12, 9:50 AM] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व आलम शेख की रिपोर्ट*
*6 वर्षीय मासूम की हत्या का खुलासा*
*ताऊ ने मित्र के साथ मिलकर किया था दुष्कर्म*
भेलसर(अयोध्या)6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुराचार करने के बाद उसकी हत्या करने वाले सगे ताऊ और उसके दोस्त को पटरंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया है।ये सनसनी खेज वारदात पिछले 22 नवम्बर को थाना पटरंगा क्षेत्र में घटी थी।
आपको बता दें कि थाना पटरंगा पुलिस को पिछले दिनों एक शिकायत मिली थी जिसमे परिजनों ने 6 साल की मासूम बच्ची के गायब होने की सूचना दी थी।जिसे पुलिस ने गम्भीरता से लिये और मामले की छानबीन में जुटी थी कि 30 नवम्बर को गांव के ही तालाब में बोरे के अंदर से शव बरामद हुआ था।जिसकी शिनाख्त उसी गुमशुदा बच्ची के रूप में हुई थी और बाद में पुलिस द्वारा पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पूरे मामले की गहनता से जांच में जुट गई।काफी प्रयास के बाद थाना पटरंगा पुलिस व स्वाट टीम की मेहनत रंग लाई और मासूम की हत्या का जो खुलासा पुलिस ने किया वो दिल दहलाने वाला और खूनी रिश्तों को तार तार करने वाला रहा।
इस मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि 6 वर्ष की नन्ही बच्ची घर के सामने खेलते हुए गायब हुई थी और उसके सगे ताऊ सुरेंद्र रावत अपने दोस्त बबलू उर्फ करम सिंह के साथ उठा ले गया और दुष्कर्म करने के बाद मासूम का मुंह दबा कर उसकी हत्या कर शव को गन्ने के खेत में छुपा दिया और दो तीन दिन बाद शव को बोरे में डालकर कर तालाब में फेंक दिया।एसएसपी शैलेश पांडेय ने पुलिस टीम के इस सफल अनावरण के लिए बधाई दी और कहा कि जल्द से जल्द इस मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दोनों ही आरोपियों को जल्द ही सज़ा दिलाने का प्रयास करेंगे।फिलहाल सगे ताऊ ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मासूम के साथ मुंह काला करने के बाद उसकी हत्या कर दी।
[05/12, 9:50 AM] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खाँ की रिपोर्ट*
*अज्ञात वाहन की टक्कर से पड़ोसी जिले का बाइक सवार युवक घायल*
भेलसर(अयोध्या)मवई थाना क्षेत्र के बिहारा गांव के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई पहुंचाया।
स्थानीय निवासी राकेश तिवारी के मुताबिक ग्राम जीत तिवारी पुरवा थाना शुकुल बाजार जिला अमेठी निवासी विकास तिवारी पुत्र शिवचरन तिवारी सैदपुर में अपनी रिश्तेदारी में आया था।शुक्रवार की सुबह वह बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था तभी बिहारा गांव के निकट किसी चार पहिया अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे पीआरवी पुलिस के उपनिरीक्षक चन्द्रवीर सिंह,सिपाही रविन्द्र कुमार व चालक सुशील गोस्वामी ने घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई पहुंचाया।
[05/12, 9:50 AM] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट*
*आज आयोजित होगा सपा का सवर्ण सम्मेलन*
भेलसर(अयोध्या)सपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ0 पुष्कर यादव ने बताया कि आज पुष्कर पुरम में सपा का सवर्ण सम्मेलन आयोजित किया गया है।उन्होंने सवर्ण समाज के कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में शामिल होने की अपील की है।

More Stories
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*दो किसानों के घर में अचानक लगी आग ट्रैक्टर सहित तीन भैंस झुलसी*
अयोध्या 16 फ़रवरी 26*विधानसभा घेराव मामले मे कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट का सिलसिला शुरू
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें