July 2, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या03नवम्बर24*जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही का महंत वीरेंद्र दास महाराज ने किया स्वागत।

अयोध्या03नवम्बर24*जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही का महंत वीरेंद्र दास महाराज ने किया स्वागत।

अयोध्या03नवम्बर24*जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही का महंत वीरेंद्र दास महाराज ने किया स्वागत।

 

अयोध्या। श्रीराम नगरी अयोध्या जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही का गोविंद आश्रम के पीठाधीश्वर महंत वीरेंद्रदास जी महाराज ने किया स्वागत सम्मान। बता दे कि वे अयोध्या दौरे पर थे, संतो महंतो ने महंत वीरेंद्रदास महाराज के नेतृत्व में उनका स्वागत कर अपना आशीर्वाद प्रदान किए।
श्री वीरेंद्र दास महाराज ने बताया कि रामनगरी अयोध्या का जो विकास हो रहा है यह योगी और मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही के कुशल निर्देशन में अयोध्या जनपद का खूब विकास हो रहा है। श्री महंत वीरेंद्र दास ने बताया कि जब से अयोध्या में राम लल्ला का मंदिर बना है, अयोध्या का चारों ओर विकास हो रहा है। प्रतिदिन लाखों की संख्या में राम भक्त और श्रद्धालु अयोध्या आकर दर्शन पूजन कर रहे हैं। वे अपना जीवन धन्य कर रहे हैं। महंत वीरेंद्र दास महराज ने कहा कि राम मंदिर बनने के बाद अयोध्या में विश्व का सबसे बड़ा दीप उत्सव मनाया गया और इसके बाद अयोध्या के हजारों मंदिरों में अन्नकूट और 56 भोग का प्रसाद भगवान श्री राम को अर्पित किया गया। लाखों श्रद्धालु राम भक्तों ने यही प्रसाद ग्रहण कर अपना जीवन धन्य किए । उन्होंने कहा कि अयोध्या में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी हर महीना आकर यहां पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करते हैं साधु संतों का भी सम्मान करते है। जिसके चलते अयोध्या का चारों ओर विकास चल रहा है। महंत वीरेंद्रदास ने बताया कि जब से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी बने हैं रामनगरी विकास की ओर अग्रसर है। अयोध्या के दर्जनों मंदिर को पर्यटन विभाग की ओर से विकास कराया जा रहा है। वह जब भी अयोध्या आते हैं। अयोध्या के धर्म गुरुओं से मिलते हैं। उनका स्वागत सम्मान करते हैं। यह हम साधु संतों के लिए बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की कुशल निर्देशन में अयोध्या में विकास का गति तेज हो रहा है। आने वाले समय में अयोध्या जहां विकसित नगरी बनेगी। वहीं दूसरी इसकी धार्मिक सांस्कृतिक महत्ता और बढ़ेगी क्योंकि अयोध्या में चारों ओर आजकल विकास ही विकास हो रहा है। जिसके चलते अयोध्या आने वाले श्रद्धालु और राम भक्त साधु संत हर कोई विकास कार्यों से काफी खुश है।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.