अयोध्या03जून25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मिल्कीपुर तहसील फिर एक बार चर्चाओं में, अभी हाल में एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ लेखपाल को किया था गिरफ्तार, लेखपाल क्षेत्र पालपुर में तैनात लेखपाल राम सूरत चौहान का रिश्वत लेने का एक ऑडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल, पूरा उर्फ सुमेरपुर गांव की एक महिला से लेखपाल के द्वारा की जा रही बातचीत, बातचीत में 40 हजार पर किया गया सौदा, जिसमें 20 हजार लेने की लेखपाल कर रहा है स्वयं पुष्टि। पट्टा दिलाने के नाम पर लेखपाल ने महिला से ली थी रिश्वत। एसडीएम मिल्कीपुर सुधीर कुमार ने लेखपाल रामसूरत चौहान को 6मई 2025 को लेखपाल क्षेत्र पालपुर से हटाकर कन्दई कला लेखपाल क्षेत्र में की है तैनाती। तहसील के अधिकारियों का करीबी माना जाता है लेखपाल रामसूरत चौहान।
[6/3, 12:14 AM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग
अयोध्या।
अयोध्या में राजा राम के प्राण प्रतिष्ठा का हुआ आगाज। सरयू तट से सैकड़ो की संख्या में मातृ शक्तियों ने कलश में सरयू जल लेकर निकाली कलश यात्रा। सरयू तट से कलश यात्रा श्रृंगरहाट रामकोट होते हुए गेट नंबर 2 से पहुंची राम मंदिर। इससे पूर्व वैदिक आचार्यों ने प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान अनिल मिश्रा का कराया यजमान पूजन। कल सुबह 6:30 बजे शुरू हो जाएगा अनुष्ठान। शाम 6:30 बजे तक चलता रहेगा अनुष्ठान। 4 जून को भी दिनभर चलता रहेगा अनुष्ठान। 5 जून को दोपहर 1:00 बजे तक चलेगा अनुष्ठान। 1:25 से 1:40 के बीच अभिजीत मुहूर्त में राम दरबार की होगी प्राण प्रतिष्ठा। साथ अन्य उप मंदिरों में विराजित मूर्तियों की भी होगी प्राण प्रतिष्ठा। चंदौली के प्रकांड पंडित जयप्रकाश 101 वैदिक आचार्य के साथ संपन्न कराएंगे प्राण प्रतिष्ठा। 5 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे मौजूद।
[6/3, 12:14 AM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग
अयोध्या।
नेता प्रतिपक्ष व सपा के वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पांडे पहुंचे अयोध्या, शहीद शशांक तिवारी के आवास पहुंचकर परिजनों को दी संतावना। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बोले माता प्रसाद पांडे।कहा इस बार चुनाव में चलेगा पीडीए फार्मूला। भाजपा से जनता ऊब चुकी है। जनता अब अखिलेश यादव की तरफ देख रही है। 2017 की चुनाव में सपा चुनाव जीतेगी और अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री।
[6/3, 12:22 AM] +91 94155 29848: *जयपुरिया स्कूल के निदेशक विशाल गुप्ता बने भारतीय एमेच्योर बॉक्सिंग महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष*
अयोध्या।
जयपुरिया स्कूल के निदेशक विशाल गुप्ता को भारतीय एमेच्योर बॉक्सिंग महासंघ की आम सभा बैठक में उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया गया है। यह बैठक रविवार को नई दिल्ली में आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर संघ के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। डा राकेश मिश्र को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने विशाल गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। विशाल गुप्ता, अयोध्या के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के ज्येष्ठ पुत्र हैं।
[6/3, 8:37 AM] +91 94155 29848: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर*
*पटरंगा थाना में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न*
*ईदुलजुहा का पर्व आपसी भाई चारा के साथ मिल जुलकर मनाए,खुले में किसी तरह की न करें कुर्बानी==सीओ रूदौली*
भेलसर(अयोध्या)ईदुलजुहा के त्योहार को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में पटरंगा थाना में रविवार की शाम को पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के ग्राम प्रधान और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजित पीस कमेटी की बैठक में उपस्थित संभ्रांत लोगों को संबोधित करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी रुदौली आशीष निगम ने कहा ईदुलजुहा का त्योहार मिलजुल कर आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। त्योहार पर कुर्बानी की जाती है लेकिन इस कुर्बानी को सभी लोग घर के अंदर करें। खुले में कुर्बानी न करें जिससे माहौल खराब हो। कुर्बानी वाले पशुओं के अवशेष खुले में मत फेंके। उन्हें एक गड्ढा खोदकर उसमें दफन कर दें। प्रतिबंधित पशुओं की कुरबानी न करें। शिकायत मिलने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
प्रभारी निरीक्षक पटरंगा शशिकांत यादव ने कहा आप सभी लोग सजग रहने वाले लोग हैं अपने आसपास रहने वाले अराजक तत्वों पर नजर रखें। त्योहार में किसी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।ईदुलजुहा के लिए होने वाली नमाज के लिए मस्जिदों का निरीक्षण किया जा चुका है।सभी लोग आपस में मिलजुल कर त्योहार मनाए। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव, हाईवे चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक मदनपाल, उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार यादव, उपनिरीक्षक तरुण राज, उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार यादव व मस्जिदों के इमाम सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
[6/3, 8:38 AM] +91 94155 29848: अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुदस्सिर हुसैन
👉व्यक्ति विशेष
*सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में फलक पर चमकते सितारे थे मुबस्सिर हुसैन*
लोगों से मिली मोहब्बत को ही उसे पूंजी मानकर लगाया सिर माथे
मवई अयोध्या – जनपद अयोध्या ब्लॉक मवई कस्बा नेवरा में तालुकदार परिवार में जन्में मुबस्सिर हुसैन खां का जीवन बड़ा ही संघर्षों से भरा था,मजबूत इरादों के साथ वह आगे बढ़ते गए,उन्होंने जिंदगी में कभी हार नहीं मानी और आगे बढ़ते रहे,तालुकदार परिवार में भले ही उनका जन्म हुआ था, लेकिन उन्होंने अपनी उस समय की चुनौती पूर्ण परिस्थितियों को अपनी सफलता की राह में एक प्रेरणास्रोत के रूप में देखा।
किसी शायर ने सच ही कहा है,*मंजिले उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती हैं*
*पंखों से कुछ नहीं होता,हौंसलो से उड़ान होती हैं*
यह पंक्तियां समाजसेवी मुबस्सिर हुसैन की जिंदगी पर कहना सही होगा,अपनी 45 साल की जिंदगी में बड़े संघर्षों का सामना किया,लेकिन कभी हार न मानी, उनकी जिंदगी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सबक रहेगी,और आने वाली पीढ़ियां उनका मार्ग दर्शन युगों तक करते रहेंगे। कदम कदम पर विपरीत परिस्थितियों और संघर्षों का सामना करते हुए कभी थके नहीं,और खुद व दूसरों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहे,इसी लिए वह सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में फलक पर चमकते सितारे थे मुबस्सिर हुसैन!
आपको बता दें कि मुबस्सिर हुसैन का जन्म 1942 ईस्वी को पैतृक गांव नेवरा में तालुकदार घराने में हुआ था। 45 साल की छोटी सी जिंदगी में उन्होंने हमेशा लोगों की मदद की,और लोगों को मोहब्बत का पैगाम दिया,लोगों से मिली मोहब्बत को ही उसे पूंजी मानकर सिर माथे लगाया, उनकी एक खास बात थी कि लोगों में निराशा के वातावरण में आशा और प्रगति पथ का संचार भी किया। वे तालुकदार परिवार में भले ही पैदा हुए लेकिन उनका जीवन बड़ा ही सादा था। सादगी उनके जीवन की एक अमिट छाप थी,शिक्षा हासिल कर वह घर लौटे और वह नौकरी को तरजीह न देकर अपना जीवन समाजसेवा में लगा दिया। और बची हुई जिंदगी का समय लोगों के सुख दुख में खड़े रहना मानो उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा मकसद बन गया था। वह लोगों की मदद कर बहुत खुश होते। लेकिन छोटी सी उम्र में उनकी जिंदगी ने वफ़ा न दी और 04/10/1991 में वह दुनियां को अलविदा कह कर चल दिए। यही नहीं राजनीतिक सफर में फलक पर चमकते सितारे की तरह रहे मुबस्सिर हुसैन,जिन्हें लोग आज भी याद करते हैं। उनके दो बेटे दानिश और नाजिश है। जो अपने पिता के सिद्धांतों पर चलते हुए वह भी समाजसेवा में लगे हुए हैं। वह कहते हैं कि लोगों की मदद करने में मन को शांति मिलती हैं। यही कारण है कि आज वह नहीं है लेकिन लोग उन्हें याद करते हैं।
[6/3, 8:47 AM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग
चंपत राय की अपील
तीन चार पांच जून को किसी को आमंत्रित नहीं किया गया है।प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या ना आए। जिनको राम लला का दर्शन करने हैं वही श्रद्धालु आए।
अयोध्या।
राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का बड़ा बयान।
तीन चार पांच जून को किसी को आमंत्रित नहीं किया गया है। कोई भी प्राण प्रतिष्ठा शब्द सुनकर अयोध्या ना आए। वही लोग अयोध्या आए जिन्हें राम लला का दर्शन करना होगा। अभी मौसम भी अनुकूल नहीं है। राम दरबार व परकोटे में बनाए गए मंदिरों का दर्शन श्रद्धालु अभी कुछ महीने नहीं कर पाएंगे। राम मंदिर निर्माण की बाधाएं अभी सामने आ रही है। राम दरबार परकोटे में बनाए गए मंदिरों का दर्शन श्रद्धालु अभी नहीं कर पाएंगे। 5 जून को होगा राम दरबार व परकोटे में बने मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा। आज 2 जून को शाम 4:00 बजे सरयू तट से राम मंदिर के लिए निकलेगी जल कलश यात्रा। कल 3 जून 6:30 बजे शुरू होगा अनुष्ठान।
[6/3, 8:47 AM] +91 94155 29848: *आठ राजस्व निरीक्षकों का फेरबदल, छह ने निजी अनुरोध पर मांगा तबादला*
👉मुख्य राजस्व अधिकारी एस.के. त्रिपाठी ने जारी किए आदेश
अयोध्या। जिले में राजस्व विभाग के भीतर एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मुख्य राजस्व अधिकारी एस.के. त्रिपाठी ने आठ राजस्व निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। इनमें छह निरीक्षकों का तबादला उनके निजी अनुरोध पर किया गया है, जबकि दो अधिकारियों की तैनाती छह वर्ष की अवधि पूर्ण होने के कारण की गई है।
*फेरबदल की पूरी सूची इस प्रकार है:*
जयनारायन तिवारी को बीकापुर से सोहावल तहसील भेजा गया है।
अवधेश कुमार मिश्र, जो अब तक रुदौली में तैनात थे, उन्हें बीकापुर तहसील में नई जिम्मेदारी मिली है।
प्रेमकुमार कनौजिया को तहसील सदर से बीकापुर स्थानांतरित किया गया है।
शोभाराम यादव को बीकापुर से सोहावल तहसील भेजा गया है।
वसीम अहमद खां को तहसील सदर से मिल्कीपुर में स्थानांतरित किया गया है।
*रामहिमांचल तिवारी को रुदौली से तहसील सदर में नई तैनाती दी गई है।*
*इन छह निरीक्षकों का स्थानांतरण निजी अनुरोध पर किया गया है, जिसके तहत उन्हें कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।*
वहीं, छह वर्ष की तैनाती अवधि पूर्ण होने पर दो निरीक्षकों का भी स्थानांतरण हुआ है:
राजेंद्र प्रताप सिंह को बीकापुर से तहसील सदर भेजा गया है।
अरुण कुमार तिवारी को सोहावल से रुदौली में तैनात किया गया है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह फेरबदल राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने की दृष्टि से किया गया है।
[6/3, 9:20 AM] +91 94155 29848: विकासखंड रुदौली के समस्त किसान भाइयों को सूचित करना है कि राजकीय कृषि बीज भण्डार रुदौली पर हरी खाद के लिए ढाचा (Dhaicha)का बीज, जिप्सम पाउडर एवं मोटा धान में लाल मंसूरी (MTU-7029)आधारीय बीज, पंत-24 आधारीय बीज उपलब्ध है
अतः जिस किसान भाई को उपरोक्त बीज की आवश्यकता हो वे किसान कल्याण केंद्र रुदौली से बीज खरीद कर समय से बुवाई या नर्सरी कर दें जिससे कि उत्पादन अच्छा मिल सके कृषि विभाग में पंजीकृत किसान पॉस मशीन में अपना फिंगर लगाकर बीज प्राप्त कर सकते हैं संकर धान में त्रिमूर्ति कंपनी का JRH – 5 (देवकी)मध्यम महीन धान भी उपलब्ध है
[6/3, 9:22 AM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग
अयोध्या।
युवक की धारदार हथियार से हत्या। शव के किया 6 टुकड़े।जमीनी रंजिश में हत्या की आशंका।पट्टीदार पर लगाया हत्या का आरोप छप्पर में सो रहा था युवक।बीकापुर कोतवाली के चंद कदम की दूरी पर हुई हत्या। बीकापुर कोतवाली के पटेल नगर का मामला।
 
 
 
 
 

 
                   
                   
                   
                  
More Stories
लखनऊ31अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
प्रतापगढ़31अक्टूबर25* सपूत DIG राजीव पाण्डेय को ‘केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’
लखनऊ31अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*