अयोध्या03अप्रैल24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या से जुड़ी प्रमुख खबरें
[03/04, 1:59 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: *प्रेस वार्ता सांसद लल्लू सिंह*
*अयोध्या*। सांसद सल्लू, सिंह ने सिविल लाइन स्थित लोकसभा चुनाव कार्यालय में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार जीरो टालरेंस की नीति पर भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रही है। भ्रष्टाचार को लेकर सरकार ने कड़े कदम उठाये है। इसमें शामिल हर व्यक्ति पर कार्रवाई हो रही है। परन्तु कुछ नेता है जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूतों की बड़ी सूची होने के बाद भी वह धमंड के साथ अपने गुनाह को लेकर गुमराह करने वाले तर्क दे रहे है। लेकिन जनता गुमराह होने वाली नहीं है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दावा करती है कि केजरीवाल के समर्थन में रैली हुई। लेकिन कांग्रेस कहती है कि यह किसी व्यक्ति के समर्थन में रैली नहीं बल्कि गठबंधन की रैली है। कांग्रेस व आम आदमी पार्टी दिल्ली में एक साथ है। लेकिन पंजाब में अलग है। बिहार में आरजेडी ने अपने उम्मीदवार पहले खड़े कर दिये। कर्नाटक में उद्धव ठाकरे ने भी अपने उम्मीदवार पहले घोषित कर दिया। यह दर्शाता है कि जहां आपस में वैचारिक मतभेद है। वहां केवल गुमराह करने वाली बातें हो रही है।
उन्होंने कहा कि भष्टाचार में लिप्त लोग एक जैसी गतिविधि कर रहे है। हर दिन नया झूठ बोलते है। देश के प्रधानमंत्री को अपशब्द कहते है। हिन्दू धर्म का विरोध करते है। घोटाले सामने आने पर जब जांच एजेन्सियां नोटिस देती है। तो पहले तो उसे इग्नोर करते है। कार्रवाई होली है तो कोर्ट जाते हैं। कोर्ट अगर फटकार लगाती है तो विक्टम कार्ड खेलने के साथ देश के लोकतंत्र पर खतरा बताते हुए जनता को गुमराह करने का प्रयास करते हैं। यह सब वह लोग कर रहे है जो बंगाल संदेशखाली की घटना पर चुप है। देश को तोड़ने की बात कहने वालों पर एक्शन के बजाए उन्हें लोकसभा टिकट देते हैं। धार्मिक ग्रंथो का अपमान करते है। पहले झूठे आरोप लगाते है। बाद में उससे माफी मांगते है। आज जेल में बंद भ्रष्टाचारी नेताओं को जमानत तक नहीं मिल रही है। सत्येन्द्र जैन, मनीष सिसोदिया को कोर्ट ने जमानत नहीं दी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के उपर आजादी के बाद भष्टाचार के आरोपों की लम्बी सूची है। इसके शीर्ष नेतृत्व तक घोटाले में जेल से बेल तक चल रहे है। सपा के भ्रष्टाचार के बारे में सभी जानते है। इनके परिवारवाद से कभी उतर प्रदेश की जनता पीड़ित थी। सपा ने अपने शासन काल के दौरान भ्रष्टाचारियों व माफियाओं को संरक्षण प्रदान किया था।
उन्होंने कहा कि रामनगरी आने वाले तीर्थयात्रियों की अपेक्षाओं को पूरा किया जा रहा है। विकास के माध्यम से सरकार ने अयोध्या में पयर्टन सुविधाओं का अभूतपूर्व विकास किया है। विकास की इस गौरवगाथा से देश के विभिन्न क्षेत्रों से रामनगरी आने वाले तीर्थयात्री अवगत हो रहे है तथा वापस लौटने के बाद अपने क्षेत्र के लोगो को बता रहे है। अयोध्या के विकास से पूरे देश में उत्साह है। यहां सर्वागीण विकास की अवधारणा को धरातल पर उतारा गया है
[03/04, 1:59 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: रायबरेली: सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर!
प्रियंका गांधी लड़ेंगी रायबरेली से लोकसभा चुनाव
रायबरेली में कांग्रेसी नेताओं द्वारा तैयारियां की गई शुरू
कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में चहल कदमी बढ़ी
कांग्रेसी नेताओं में प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की सुगबुगाहट बढ़ने से बढ़ा उत्साह
जल्द ही रायबरेली में प्रत्याशी की होगी घोषणा
बीजेपी ने भी अभी तक रायबरेली में प्रत्याशी के नाम की नहीं की है घोषणा
[03/04, 2:03 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
भाजपा प्रत्याशी व सांसद लल्लू सिंह की प्रेसवार्ता
अयोध्या।
दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की रैली पर फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व सांसद लल्लू सिंह ने उठाया सवाल,
इंडी गठबंधन की रैली मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद है, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी जेल में बंद है, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी जेल में बंद है, देश के कांग्रेस व अन्य पार्टियों के नेता भ्रष्टाचार के चलते जेल में बंद है, मोदी ने देश की 140 करोड़ जनता को अपना परिवार माना है, उनकी गाड़ी कमाई मोदी लूटने नहीं देंगे, भ्रष्टाचार के आरोप में सारे लोग जेल में हैं, इसलिए यह सारे लोग आज भ्रष्टाचारियो को बचाने के लिए, मोदी सरकार पर दबाव डालने के लिए यह रैली कर रहे हैं सभा कर रहे हैं, यह कुछ भी करें लेकिन जो भ्रष्टाचारी हैं जो इस देश को लूटने का काम करेगा तो इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसको छोड़ने वाले नहीं है, 140 करोड़ जनता आज मोदी के साथ खड़ी है,इस लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 के पार जाएगी, भाजपा ने जो नारा दिया है 400 से अधिक सीट जीतकर राजग गठबंधन की अपनी सरकार बनने वाली हैं,भाजपा फैजाबाद लोकसभा सीट भी रिकॉर्ड मतों से जीतने वाली है, यह आम आदमी की सोच है,यह आम आदमी की धारणा है।
[03/04, 3:17 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर की प्रेसवार्ता
अयोध्या।
जनपद की महाराजगंज पुलिस व एंटी थेफ्ट सेल को मिली सफलता, मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, मोबाइल टावर से चोरी हुई 25 बैटरी बरामद, चोरी में प्रयुक्त टाटा विंटरा लो वाहन भी बरामद, एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद, महाराजगंज पुलिस ने ऐमी घाट कुमिहा तिराहे के पास से किया गिरफ्तार, जनपद के थाना महाराजगंज, थाना तारुन और थाना पूराकलंदर क्षेत्र के मोबाइल टावर से हुई थी बैटरी चोरी, चोरी का दर्ज हुआ था मुकदमा, गिरफ्तार चोर गोविंदा चौरसिया निवासी रामपुर भगन थाना तारुन, रूप सावन उर्फ पिंटू राणा निवासी हरियापुर थरिया कला थाना हैदरगंज।
[03/04, 4:16 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर की प्रेसवार्ता
अयोध्या।
जनपद की महाराजगंज पुलिस व एंटी थेफ्ट सेल को मिली सफलता, मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, मोबाइल टावर से चोरी हुई 25 बैटरी बरामद, चोरी में प्रयुक्त टाटा विंटरा लो वाहन भी बरामद, एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद, महाराजगंज पुलिस ने ऐमी घाट कुमिहा तिराहे के पास से किया गिरफ्तार, जनपद के थाना महाराजगंज, थाना तारुन और थाना पूराकलंदर क्षेत्र के मोबाइल टावर से हुई थी बैटरी चोरी, चोरी का दर्ज हुआ था मुकदमा, गिरफ्तार चोर गोविंदा चौरसिया निवासी रामपुर भगन थाना तारुन, रूप सावन उर्फ पिंटू राणा निवासी हरियापुर थरिया कला थाना हैदरगंज।
[03/04, 4:17 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: *सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर*
जेल में बंद अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब
तेजी से घट रहा है केजरीवाल का वजन
गिरफ्तारी के बाद से अब तक 4.5 Kg किलो वजन कम हुआ
केजरीवाल की तेजी से घटते वजन पर डॉक्टर्स ने चिंता जताई
More Stories
लखनऊ14अगस्त25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………..
आज का राशिफल*14 अगस्त 2025 , बृहस्पतिवार*
नई दिल्ली14अगस्त25*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*