*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान की रिपोर्ट*
अयोध्या03अगस्त21*अपहरण व यौन उत्पीड़न में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार*
*छः माह पूर्व गांव की युवती को बहला फुसलाकर किया था अगुवा*
*पटरंगा थाना क्षेत्र के पूरे कथिक मजरे सरैठा गांव का मामला*
भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाने की पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।इस अभियुक्त पर नाबालिक युवती को अगुवा करने व उसका यौन उत्पीड़न करने का आरोप था।पुलिस ने युवती को पहले ही बरामद कर लिया था।जबकि महीनों से फरार चल रहे इस आरोपी को रविवार की देर शाम गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।जहां पर इसकी जमानत नामंजूर करते हुए इसे जेल भेज दिया गया।
बताते चले पटरंगा थाना क्षेत्र के पूरे कथिक मजरे सरैठा गांव निवासी मोनू पुत्र हनुमान ने गांव की ही एक नाबालिक युवती को बहला फुसलाकर अगुवा कर लिया था।घटना छः माह पूर्व की है।मामले पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर पर धारा 363 366 का अपराध दर्ज कर युवती को बरामद कर लिया था।जबकि आरोपी फरार हो गया था।मामले की विवेचना कर रहे हाइवे चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव ने युवती के बयान के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म व पास्को एक्ट की धारा को बढ़ाते हुए आरोपी युवक को थाना क्षेत्र के मटौली मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने सोमवार को आरोपी युवक को न्यायालय के समक्ष पेश किया।जहां पर न्यायालय ने उनकी जमानत नामंजूर करते हुए उसे जेल भेज दिया।
More Stories
कौशाम्बी 8 नवम्बर 26*अधिकारियों के साथ डिप्टी सीएम ने की बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश*
वडोदरा 8 नवम्बर 26*वडोदरा की 42 वर्षीय दीपिकाबेन मकवाना अपनी मेहनत और नेक पहल से इंसानियत की मिसाल पेश कर रही हैं।
कानपुर नगर 8 नवम्बर 26*शादी के महज 09 महीने बाद 30 वर्षीय रुचि मिश्रा का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला।