अब्दुल जब्बार
अयोध्या02दिसम्बर*अंजुमन चिश्तिया-ए-हक़ द्वारा आयोजित जशने ग़ौसुलवरा कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
कार्यक्रम में दीनी प्रतियोगिता के नतीजे घोषित कर बच्चों को किया गया पुरस्कृत
भेलसर(अयोध्या)रुदौली नगर के कटरा मोहल्ला में अंजुमन चिश्तिया-ए-हक़ द्वारा जश्ने ग़ौसुलवरा का आयोजन किया गया।जिसको मौलाना सलीम क़ादरी ने खिताब किया।
आयोजित जलसे को सम्बोधित करते हुए मौलाना सलीम क़ादरी ने हदीसे पाक का हवाला देते हुए कहा कि दीन का इल्म(ज्ञान)हासिल करना हर मुसलमान मर्द-औरत पर फ़र्ज़ है।क्योंकि बिना इल्म(ज्ञान)हासिल किए नमाज़ रोज़े की सही तरीके से अदायगी नही हो सकती।उन्होंने अपनी तकरीर में ज़रूरत से ज़्यादा पानी खर्च करने को मकरूह(गलत)करार देते हुए कम पानी खर्च करने का लोगों को संदेश दिया।आयोजित गौसे आज़म कार्यक्रम में आगामी 21 नवम्बर को आयोजित दीनी इस्लामी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सफल छात्रों को पुरस्कृत किया गया।आयोजित दीनी इस्लामी प्रतियोगिता में रूदौली नगर के टेढ़ीबाज़ार निवासी अमीर हमज़ा ने प्रथम,मंगल बाज़ार निवासी मो0 शाकिब ने द्वितीय व पूरेखान निवासी मो0 तनवीर खान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।यह जानकारी देते हुए कमेटी के अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता एखलाक राजा ने बताया कि 21 नवम्बर को आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में पचास से अधिक बच्चों ने भाग लिया था जिसमें टॉप 10 पोज़ीशन में आने वाले सभी बच्चों को कमेटी द्वारा प्रमाण पत्र व पुरुस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के भावी रूदौली विधानसभा पप्रत्याशी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अली,रूदौली नगर पालिका चेयरमैन जब्बार अली,बसपा नगर अध्यक्ष चौधरी शहरयार सहित कई सम्मानित लोगों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर सफल छात्रों को ट्रॉफी भेंटकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर कमेटी उपाध्यक्ष सुल्तान खान,कोषाध्यक्ष मो० अफ़ज़ाल,महासचिव नदीम अहमद खान, सचिव तस्दीक हुसैन,कटरा वार्ड के सभासद ग़ुलाम अंसारी,पूर्व सभासद रियाज़ राना,मो० शुऐब,मीर फैज़ान अशरफ,मोबीन क़ादरी,महमूद अशरफ,शाह आलम, शाहिद गुड्डू, चांद मोहम्मद , शकील राजू, मक़सूद आलम,मो० शाकिब सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

More Stories
भागलपुर7 मार्च 26*जगदीशपुर प्रखंड कार्यालय में पैक्स चुनाव का नामांकन प्रक्रिया शुरू
रोहतास 7 मार्च 26* महिला यात्री का 2 लैपटॉप के साथ छुटे सामानों को आरपीएफ ने बरामद कर यात्री को किया सुपुर्द*
बांदा7मार्च26*डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर बाॅदा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।**