अयोध्या01जून2024*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की खास खबरें
[01/06, 6:42 pm] Vasudev Yadav: बाबा बागेश्वर धाम की खुली लूट
श्री श्री 1008 बागेश्वर बाबा का आज जयपुर के लालचंदपुरा गांव में “दिव्य दरबार” प्रस्तावित था !
अज्ञात कारणों से कार्यक्रम स्थगित हो गया !
मानव मात्र के कल्याण के लिए आयोजित दिव्य दरबार का मीनू निम्न प्रकार से था.
जो भी मुख्य आयोजक बनने का सौभाग्य प्राप्त करना चाहता हो उसके लिए 51 लाख रुपए शुल्क !
संयोजक बन कर पुण्य प्राप्त करने का शुल्क मात्र 31 लाख !
सह संयोजक बन कर पुण्य प्राप्त करने के अभिलाषी के लिए शुल्क 21 लाख !
यदि आप रामदरबार द्वार पर फ्लेक्स बोर्ड/बेनर लगवा कर अपना प्रमोशन करवाना चाहते हैं तो 11 लाख की रसीद कटवानी होगी !
राम द्वार से आगे लक्ष्मण द्वार आएगा. आप वहां फ्लेक्स बैनर लगवाना चाहें तो 7 लाख का शुल्क तय है !
इसी प्रकार हनुमान द्वार पर 5 लाख, भरत द्वार पर 3 लाख, शत्रुध्न द्वार पर 2 लाख, माता जानकी द्वार पर 2 लाख, दसरथ द्वार पर प्रमोशन के लिए 2 लाख का धर्म शुल्क तय किया गया !
अन्य स्थान विशेष पर फ्लेक्स लगाने के शुल्क 1 लाख तय किया गया !
कार्यक्रम में 11 हज़ार महिलाओं की कलश यात्रा भी प्रस्तावित थी !
जिसमे भागीदारी चाहने वाली माताओं बहनों को मिट्टी के कलश के लिए मात्र 350 व स्टील के कलश के लिए मात्र एक हज़ार रुपये की रसीद काटी गई !
आम आदमी एक तय फीस चुका कर डायरेक्ट बाबाजी से कोई भी एक सवाल कर सकता था !
मोह माया में फसे मानव समुदाय को मोक्ष का परम ज्ञान देने का ये अनूठा तरीका देख कसम से मेरी तो आंखें ही भर आईं !
Sanjay Mahendra
[01/06, 8:09 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: *मयंक तिवारी बने मीडिया सेंटर के नोडल अफसर*
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नितीश कुमार ने मतगणना के दौरान बनाए गए मीडिया सेंटर का नोडल अधिकारी क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी मंडलीय सूचना कार्यालय मयंक तिवारी को बनाया है। मतगणना जीआईसी में चार जून को सुबह आठ बजे शुरू होगी।
[01/06, 8:09 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: *सरयू की रेत पर बेहोश मिली युवती, अस्पताल में भर्ती*
अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में सरयू की रेत पर शुक्रवार सुबह एक 26 वर्षीय युवती बेहोशी की हालत में मिली है। पुलिस ने उसे श्रीराम अस्पताल पहुँचाया। वहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत में जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया। क्षेत्रीय लोग दुष्कर्म की आशंका जता रहे हैं, हालांकि अभी मेडिकल रिपोर्ट की जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं पुलिस मामले में अभी कुछ भी बोलने से कतरा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उसके शरीर के निचले हिस्से से रक्तस्राव हो रहा था। वह केसरिया रंग का टी शर्ट पहने हुई थी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस ने उसको श्रीराम अस्पताल पहुँचाया।
[01/06, 8:12 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या
रामनगरी में नहीं थम रहा है रामलला के दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं के साथ ठगी का सिलसिला, वीआईपी दर्शन के बाद अब सुगम दर्शन आरती पास पर भी ठग कर रहे हैं श्रद्धालुओं को, सुगम दर्शन पास और आरती पास को एडिट करके बना रहे हैं फर्जी पास,राम जन्मभूमि पर तैनात सुरक्षा बल की सतर्कता से पकड़े गए फर्जी पास, अयोध्या के प्रतिष्ठित होटल से जुड़े हैं ठगों के तार,एडिट करके गलत तरह से बना रहे थे राम लला के दर्शन का सुगम और आरती दर्शन पास, पुलिस ने अजय कुमार मौर्य और नरेंद्र पांडेय नामक दो गाइड के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, कई लोगों से चल रही है थाना राम जन्मभूमि में पूछताछ, बीते दिनों राम मंदिर ट्रस्ट ने भी राम भक्तों के साथ ठगी को लेकर जताई थी चिंता, लगातार वीआईपी दर्शन के नाम पर चल रहा है धनउगाही का खेल,

More Stories
हरदोई ११ फरवरी २६ * धामापुर फ्लाईओवर पर पलटी गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक सुरक्षित; मौके पर जुटी भीड़, बाद में पहुँची पुलिस
अयोध्या ११ फरवरी २६ * सिटी पब्लिक स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय INTER HOUSE SPORTS LEAGUE 2025-2026 का आज 11/02/2026 को हुआ समापन
सुल्तानपुर ११ फरवरी २६ * पं. दीनदयाल के सपनों को साकार कर रही सरकार : डॉ एमपी सिंह