February 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या 6 जनवरी 26* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

अयोध्या 6 जनवरी 26* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

अयोध्या 6 जनवरी 26* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

[06/01, 4:34 pm] +91 87380 48060: ब्रेकिंग

 

अयोध्या.
अयोध्या में फैजाबाद बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव आज.

मतदान की शुरुआत सुबह 8:00 बजे हुई।

मतदान प्रक्रिया शाम 4:00 बजे तक चलेगी।

देर शाम चुनाव परिणाम आने की संभावना है।

कुल 2478 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
चुनाव में कुल 45 प्रत्याशी मैदान में हैं।

मतदान स्थल आचार्य नरेंद्र देव सभागार बनाया गया है।

मतदाताओं की सुविधा के लिए कुल 32 मतदान बूथ बनाए गए हैं।

अध्यक्ष पद के लिए 5, महामंत्री पद के लिए 8 और उपाध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.
[06/01, 4:34 pm] +91 87380 48060: *प्रेस नोट जनपद अयोध्या दिनांक 06.01.2026*

* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या द्वारा थाना को0 नगर पर पंजीकृत अभियोग में फरार चल रहे कुल 03 अपराधी की गिरफ्तारी हेतु पुरस्कार घोषित किया गया है जिनका विवरण निम्नवत है-*

*थाना को0 नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 681/2024 धारा 419,420,467,468,471, 120बी भादवि* में फरार चल रहे अपराधी *अभिषेक सिंह पुत्र बृजभूषण सिंह निवासी ग्राम सहनवा थाना को0 अयोध्या जनपद अयोध्या* व *विनय सिंह पुत्र अजय प्रताप सिंह निवासी रायपट्टी थाना खण्डासा जनपद अयोध्या* की गिरफ्तारी हेतु *15,000 व 15,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।*

*थाना को0 नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 87/2025 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस* में फरार चल रहे अपराधी *रमाकान्त पाठक पुत्र स्व0 श्याम विहारी पाठक निवासी लक्ष्मणपुर कालोनी थाना को0 अयोध्या जनपद अयोध्या* की गिरफ्तारी हेतु *15,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।*
[06/01, 4:35 pm] +91 87380 48060: *एसडीएम ने छात्रों को किया जागरूकः महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।*

अयोध्या

अयोध्या जनपद के नगर पंचायत कुमारगंज स्थित चंद्रबली सिंह उर्मिला महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता को लेकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर सुधीर कुमार ने छात्र-छात्राओं को लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें अपने मताधिकार के प्रति जागरूक किया। उपजिलाधिकारी सुधीर कुमार ने विद्यार्थियों से कहा कि जैसे ही उनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो जाए, वे तत्काल अपने क्षेत्र के बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से संपर्क कर फॉर्म-6 प्राप्त करें। उन्होंने फॉर्म को सही ढंग से भरकर जमा करने की प्रक्रिया समझाई, जिससे उनका नाम मतदाता सूची में जुड़ सके और वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदार बन सकें। उन्होंने यह भी बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर मतदाता पंजीकरण, संशोधन और अन्य समस्याओं के समाधान से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध है। छात्र-छात्राएं वहां से अपनी हर समस्या का समाधान पा सकते हैं। उपजिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि जिनका भविष्य में राजनीति में आने का विचार है, उन्हें राजनीति की बुनियादी जानकारी अवश्य रखनी चाहिए। साथ ही, अपने अधिकारों, कर्तव्यों और संविधान के प्रावधानों को समझना भी जरूरी है। इस दौरान उन्होंने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 324 और 326 का उल्लेख करते हुए निर्वाचन आयोग की भूमिका और सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के महत्व को समझाया। उन्होंने एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के बारे में भी जानकारी दी और मतदाता सूची को शुद्ध व अद्यतन रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रबली सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में प्रधान से लेकर प्रधानमंत्री तक जनता के मत से ही बनते हैं। इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहना चाहिए और देश के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। इस अवसर पर प्रभारी तहसीलदार रंजन वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कुमारगंज संजय शुक्ला, ओम प्रकाश सिंह, दिनेश यादव सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
[06/01, 4:35 pm] +91 87380 48060: *“पहले दिया, फिर छीना राशन”विधवा की थाली पर अफसरशाही का वार, सप्लाई इंस्पेक्टर की भूमिका सवालों में*

अयोध्या।
मिल्कीपुर तहसील के रामपुर जोहन गांव में एक विधवा महिला का राशन कार्ड मामला अब संवेदनहीन प्रशासन और संदिग्ध कार्रवाई की मिसाल बनता जा रहा है। खबर प्रकाशित होने के बावजूद सप्लाई इंस्पेक्टर मिल्कीपुर ने अब तक कोई सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की, उल्टे पीड़ित महिला से ऐसे दस्तावेज मांगे जा रहे हैं जो कानून और व्यवहार—दोनों से परे हैं।विधवा प्रेम कुमारी का आरोप है कि उनका राशन कार्ड पहले स्वयं सप्लाई इंस्पेक्टर की जांच के बाद जारी किया गया, लेकिन बाद में जेठानी बिंदु लता के विरोध और प्रार्थना पत्र के दबाव में बिना सुनवाई कार्ड काट दिया गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह कि अब महिला से शादी का कोर्ट मैरिज सर्टिफिकेट मांगा जा रहा है—जबकि वह विधवा हैं और वर्षों से विभागीय अभिलेखों में दर्ज हैं।महिला का पति स्व. सुनील कुमार उपाध्याय का निधन हो चुका है। वरासत का मामला अभी उप जिलाधिकारी न्यायालय में विचाराधीन है, इसके बावजूद प्रभारी तहसीलदार के आदेश का हवाला देकर पूर्ति निरीक्षक ने राशन कार्ड निरस्त कर दिया। नियमों के अनुसार, न तो ग्राम प्रधान को सूचना दी गई, न ही महिला को सुनवाई का अवसर मिला।खबर चलने के बाद एसडीएम मिल्कीपुर सुधीर कुमार ने जांच के आदेश दिए थे, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि राशन आज भी बहाल नहीं हुआ। महिला भुखमरी की कगार पर है और सिस्टम कागजों में उलझाकर उसे और कमजोर करने में जुटा दिख रहा है।
सवाल सीधे हैं—जब पहले जांच कर राशन कार्ड जारी हुआ, तो अब वही जांच अमान्य कैसे?
विधवा महिला से कोर्ट मैरिज सर्टिफिकेट मांगना किस नियम के तहत?क्या पारिवारिक विरोध के आधार पर सरकारी लाभ छीना जा सकता है?
खबर और जांच आदेश के बाद भी कार्रवाई क्यों ठप?यह मामला सिर्फ एक राशन कार्ड का नहीं, बल्कि न्याय, संवेदना और जवाबदेही का है।अब देखना यह है कि प्रशासन विधवा की थाली लौटाता है या फाइलों में उसे भूखा ही छोड़ देता है।
[06/01, 4:35 pm] +91 87380 48060: कृषि मौसम विज्ञान विभाग,
आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज अयोध्या।
दिनांक-06-01-2026
अधिकतम तापमान (डिग्री से०) : 16.0 (-2.7)
न्यूनतम तापमान (डिग्री से०) : 7.0 (+0.5)
सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : 82 प्रतिशत
सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : 74 प्रतिशत
हवा की गति : 3.5 कि०मी०/घंटा
हवा की दिशा : उत्तरी-पश्चिमी
पूर्वानुमान:
आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी रहने, औसत तापमान सामान्य से नीचे रहने एवं हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने की संभावना है।
[06/01, 4:35 pm] +91 87380 48060: ब्रेकिंग

 

अयोध्या.
अयोध्या जनपद में भी एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया।

जनपद में कुल 15 लाख 70 हजार 258 मतदाता पंजीकृत पाए गए।

पुनरीक्षण प्रक्रिया में 3 लाख 37 हजार 542 मतदाताओं के नाम कटे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने जानकारी दी।

सभी मतदान बूथों पर अद्यतन मतदाता सूची उपलब्ध कराई गई।

जनपद की सभी पंजीकृत राजनीतिक पार्टियों को भी सूची दी गई।

मतदाता सूची को लेकर दावा और आपत्ति की प्रक्रिया शुरू हुई।

6 फरवरी तक दावा और आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।

नाम न होने पर फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाया जा सकता है।

फॉर्म-6 भरने की सुविधा ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन ईसीआई ऐप पर भी उपलब्ध है।

Taza Khabar