April 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या 6 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

अयोध्या 6 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

अयोध्या 6 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

: ब्रेकिंग

अयोध्या.
*अयोध्या में निषाद राज की जयंती धूमधाम से मनाई गई।*

कार्यक्रम में भक्ति गीतों और राम-निषाद मित्रता की झलक देखने को मिली।

टेढ़ी बाजार स्थित निषाद राज चौराहे पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और संतोष निषाद ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

बड़ी संख्या में निषाद समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

विधायक ने राम और निषाद राज के रिश्ते को अटूट बताया।

उन्होंने इस संबंध को आस्था और मित्रता का प्रतीक बताया।

निषाद समाज के योगदान को महत्वपूर्ण बताया गया।

निषाद राज पार्टी के भाजपा के साथ मजबूती से खड़े होने की बात कही गई।

कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद और सम्मान किया गया।
[06/04, 10:48] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

अयोध्या.
*नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से असम के चाय बागान श्रमिकों का दल अयोध्या पहुंचा।*

यह दल डिब्रुगढ़ के मनोहरी चाय बागान से आया।

कुल 30 श्रद्धालुओं में 25 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल रहे।

प्रधानमंत्री ने पहले चाय बागान दौरे के दौरान काशी और अयोध्या दर्शन के लिए प्रेरित किया था।

पहली बार अयोध्या पहुंचना श्रमिकों के लिए सपने जैसा अनुभव रहा।

कारसेवक पुरम में ट्रस्ट पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान किया।
राम लला,हनुमानगढ़ी , नागेश्वर नाथ टेम्पल , दशरथ महल और कनक भवन में दर्शन-पूजन किया।

श्रद्धालुओं ने अयोध्या में बेहतर व्यवस्थाओं और सुविधाओं की सराहना की।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया।
[06/04, 10:48] Basudev Yadaw Ayodhya: ✍️
*अयोध्या में पहली बार होगा दशरथ महोत्सव, 22 अप्रैल को भूमि पूजन, 28 से कार्यक्रम शुरू*

अयोध्या।
रामनगरी अयोध्या में पहली बार चक्रवर्ती महाराज दशरथ महोत्सव का आयोजन 28 अप्रैल से किया जाएगा। इसकी जानकारी प्रबंध कमेटी द्वारा ओम रेजिडेंसी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई। आयोजन स्थल बूथ नंबर चार, होली अवध होटल के पास निर्धारित किया गया है संस्था के अध्यक्ष शेखर तिवारी ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत 22 अप्रैल को भूमि पूजन के साथ होगी। इस अवसर पर कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव में हॉलीवुड, बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्म जगत के कलाकारों की भागीदारी रहेगी, जिससे कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जाएगा महोत्सव के दौरान सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। इसमें देश के लिए शहीद हुए सैनिकों के परिजनों, राम मंदिर आंदोलन के कार्यसेवकों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा।
[06/04, 10:48] Basudev Yadaw Ayodhya: ✍️
*जच्चा बच्चा मौत मामले में आरोपी डाक्टर व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज*
अयोध्या:
शहर के मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत का मामला, मृतक सोनी यादव के पति सुरेश यादव की तहरीर पर अस्पताल संचालक डॉक्टर अंजली श्रीवास्तव व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज, लापरवाही में हुई मौत का दर्ज हुआ मुकदमा, कोतवाली नगर में दर्ज हुआ मुकदमा, चार दिन पूर्व मां परमेश्वरी मेमोरियल अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराई गई थी सोनी यादव, लापरवाही में गई थी मां बेटे की जान,अब दर्ज हुआ मुकदमा.

Taza Khabar