प्रेस विज्ञप्ति
अयोध्या 5 सितंबर 2021
स्वर्गीय मित्रसेन यादव की छठी पुण्य-तिथि पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम आनंद सेन यादव lलोक सभा फैज़ाबाद से तीन बार सांसद एवं आधा दर्जन से अधिक बार विधायक रहे स्वर्गीय मित्रसेन यादव की छठी पुण्य-तिथि 7 सितंबर दिन मंगलवार को किसान इंटर कॉलेज मिल्कीपुर में आयोजित होगी, जिसमें विधानसभा सदस्य शैलेंद्र कुमार यादव उर्फ ललई यादव मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे l कार्यक्रम के आयोजक बीकापुर विधानसभा के पूर्व विधायक आनंद सेन यादव ने आज आयोजन स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और बताया कि पुण्यतिथि के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद, विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा, विधान परिषद सदस्य हीरालाल यादव, पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन, पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां, पूर्व विधायक अभय सिंह, विधायक अरुण वर्मा, वर्तमान विधान परिषद सदस्य राजेश यादव उर्फ राजू, विधायक सुरेश यादव, पूर्व विधायक अनूप संडा, पूर्व विधायक जय शंकर पांडेय प्रमुख रूप से शामिल होंगे।
सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि मिल्कीपुर स्थित किसान इंटर कॉलेज पर आज कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के मौके पर पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं बीकापुर विधानसभा प्रभारी एजाज़ अहमद, बीकापुर विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल, पूर्व ब्लाक प्रमुख लल्लन कोरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य साहब लाल यादव, राम सिंह मास्टर, जगजीवन पटेल, उदय राज यादव, प्रधानाचार्य शिव कुमार यादव, बड़े बाबू लालता प्रसाद यादव मौजूद रहे।
चौधरी बलराम यादव
सपा जिला प्रवक्ता अयोध्या

More Stories
बिजनौर 14 फ़रवरी 26*वेलेंटाइन डे बड़ा खुलासा: बिजनौर के रेस्टोरेंट के ‘VIP रूम’ में कपल्स के गुप्त वीडियो बनाए जा रहे थे!** 🚨
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*जबतक मनरेगा को मूल स्वरूप में बहाल नहीं करेंगे तबतक मनरेगा योजना की लड़ाई जारी रहेगी – प्रदीप मिश्रा अंशुमन*