अयोध्या 4 जनवरी 26 *बिजली तार चोरी गैंग का पर्दाफाश। .
रुदौली पुलिस की बड़ी कार्यवाही
पांच लाख का चोरी का सामान बरामद
बिजली तार चोरी गैंग का पर्दाफाश
5 शातिर चोर गिरफ्तार, भेजे गए गए जेल
भेलसर(अयोध्या)रुदौली कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए विद्युत तार चोरी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर कार्यवाही करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर करीब 5 लाख रुपये मूल्य का चोरी का सामान बरामद किया है। इस कार्यवाही से क्षेत्र में सक्रिय चोरी गिरोहों में हड़कंप मच गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुदौली संजय मौर्या द्वारा विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था। अभियान त्रिनेत्र के तहत क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना का सफल अनावरण किया। पुलिस ने अभियुक्तों को चोरी के माल, औजारों और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन सहित गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक इस संबंध में थाना कोतवाली रुदौली पर मु0अ0सं0 02/2026 धारा 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में मनीष पाण्डेय पुत्र राजाराम पांडेय निवासी ग्राम प्रणि शाहगंज थाना इनायतनगर,कृष्ण कुमार पुत्र अमरनाथ निवासी कनकपुर सगरौली थाना तारुन, गंगादीन पुत्र अंगद प्रसाद निवासी बन्नीपिपरी थाना बीकापुर, मनोज यादव पुत्र राम भवन यादव निवासी ग्राम शंकरपुर बिकरमजोत थाना छावनी जनपद बस्ती व आशीष साहू पुत्र अमर प्रसाद निवासी ग्राम पुरजोधी शुक्ल का पुरवा थाना शामिल हैं। इनमें से मनीष पाण्डेय का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास दर्ज है।बरामदगी में 33 केवी एल्युमिनियम तार के बंडल, एलटी एबीसी केबिल, बीजल कंडक्टर, एमएस चैनल, क्रॉस आर्म, होल्डिंग क्लैम्प, लोहे के औजार, घटना में प्रयुक्त 5 मोबाइल फोन और पिकअप वाहन UP 32 RN 8540 शामिल है।इस पूरी कार्यवाही को प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य के नेतृत्व में निरीक्षक शत्रोहन यादव व उपनिरीक्षक विपिन श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक अभय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक गजेंद्र कुमार, हेड का0 राजेश यादव,का0 रजत कुमार की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस की इस सफलता को लेकर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की सतर्कता की क्षेत्र में काफी सराहना की जा रही है।

More Stories
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*बोर्ड परीक्षा केदो का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम एसपी*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*कौशाम्बी पहुंचे अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब मजदूरों के जीविका से कर रही है खिलवाड़*