अयोध्या 27अगस्त 25**काली माता मंदिर का क़िया गया भव्य भूमिपूजन*
✍🏼✍🏼✍🏼✍🏼✍🏼✍🏼✍🏼✍🏼
रुदौली /अयोध्या :- रुदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा महंगू का पुरवा मे काली माता मंदिर का क़िया गया भव्य भूमिपूजन! आप को बता दे कि ग्राम सभा महंगू का पुरवा में काली माता मंदिर के निर्माण की शुरुआत भूमि पूजन के साथ हुई। इस अवसर पर रुदौली प्रथम के पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम कैलास उर्फ़ कल्लू वर्मा ने भी भूमि पूजन मे पहुँच पूजा-पाठ में भाग लिया व माता रानी के भक्त के रूप मे मंदिर निर्माण हेतु आर्थिक सहयोग भी क़िया। भूमि पूजन मे पूजा पाठ व अनुष्ठान से पूरा इलाका भक्तमय बना रहा! कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष व सदस्यो सहित राज कमल यादव, गंगा राम यादव,प्रधान इंदरजीत यादव,भम्मे सिंह कोटेदार, बसंतलाल यादव,जसवंत यादव, मेवालाल चौहान,जय प्रकाश वर्मा, भदई रावत,हरिश चंद वर्मा, शेष कुमार,राजू राजपूत आदि सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे जहाँ पर ग्रामवासियों ने माता रानी से सभी भक्तों के कल्याण की कामना की।

More Stories
कानपुर ngr 12 मार्च 26*कानपुर जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की मौत से हड़कंप।
कौशाम्बी 12 मार्च 26*भरवारी स्टेशन के दोनों तरफ प्लेट फॉर्म ऊंचे होने से यात्रियों को रही परेशानी*
कौशाम्बी 12 मार्च 26*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजकीय विद्यालय की 10 शिक्षिकाएं सम्मानित*