March 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या 25सितम्बर 25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरे..

अयोध्या 25सितम्बर 25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरे..

अयोध्या 25सितम्बर 25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरे..

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 25 वर्षीय युवक का शव, पुलिस जांच मे जुटी

मिल्कीपुर अयोध्या

अयोध्या। मिल्कीपुर क्षेत्र के ग्राम सभा सलोनी में एक 25 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में तनाव व्याप्त है। सूरज पुत्र गंगाराम (उर्फ फकीर चंद) अपने खेत में मचान बनाकर खेत की रखवाली करने गया था, लेकिन आज सुबह स्थानीय लोगों ने उसे मचान पर चारपाई से रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया।
सूचना मिलते ही मृतक के परिजन में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को अपने घर पर ले जाकर थाना इनायत नगर पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा के साथ फॉरेस्क टीम द्वारा हर एँगल से जांच कर पुलिस टीम ने शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक सूरज की हाल ही में निशा से शादी हुई थी, जो जानकी प्रसाद निवासी बैजू का पुरवा की हैं। शादी के बाद ससुराल पक्ष के साथ मृतक के परिवार के बीच कई बार विवाद भी हुए थे। दो दिन पहले मृतक के परिवार के लोग ससुराल पक्ष से विदाई के संबंध में बातचीत करने भी गए थे। मृतक के तीन भाई हैं, जिनमें सबसे छोटा भाई आकाश (22 वर्ष) अविवाहित है।
थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह घटना आत्महत्या लगती है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक के मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
[9/24, 8:36 AM] +91 94155 29848: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुदस्सिर हुसैन*

*सपा के वरिष्ठ नेता आज़म खां की रिहाई,कार्यकर्ताओं में उल्लास माहौल*

*न्याय और सच्चाई की हुई जीत – रुश्दी मियां*

भेलसर(अयोध्या)समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य,वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री आज़म खां की 23 महीने बाद जेल से रिहाई की ख़बर मिलते ही पूरे रुदौली विधान सभा में सपाइयों के बीच हर्ष उल्लास की लहर दौड़ गई।
पूर्व मंत्री सैय्यद अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां ने कहा कि आज़म खां साहब की रिहाई न्याय और सच्चाई की जीत है। न्यायालय का हम आभार व्यक्त करते हैं। हमें पूरा भरोसा था कि न्यायालय से न्याय जरूर मिलेगा।उन्होंने आगे कहा कि आज़म खां साहब की रिहाई से समाजवादी कार्यकर्ताओं का हौसला और मजबूत हुआ है। यह फैसला समाजवादियों के मनोबल को और ऊँचा करेगा। सपा नेता रुश्दी मियां के साथ-साथ सपा नेता अलाउद्दीन खां,शाह मसूद हयात गजाली,मो0 अतीक खान,मो0 आमिर खान एडवोकेट, शुएब खान,हाफ़िज़ रसीदुल्लाह,समाजसेवी दानिश हुसैन,पूर्व प्रधान इदरीश खां,सपा नेत्री श्रेया सिंह पटेल,मुनीर अहमद अंसारी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने न्यायालय के इस निर्णय का स्वागत किया।रुदौली कस्बा सहित नेवरा, कोंडरा,सण्डवा,मवई,रानीमऊ, सीवन वाजिदपुर,चंद्रामऊ,बाबा बाज़ार,उमापुर आदि स्थानों पर सपा कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां भी बाँटी और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशियां मनाईं।
[9/24, 8:37 AM] +91 94155 29848: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर*

*धान के खेत में विशालकाय अजगर देखकर गांव में मचाम हड़कंप*

*वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा*

भेलसर(अयोध्या)विकास खण्ड मवई मांजनपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने धान के खेत में एक विशाल अजगर को रेंगते हुए देखा। खेत में काम कर रहे किसानों की नजर जैसे ही अजगर पर पड़ी, तुरंत ही उन्होंने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशीष कुमार को सूचना दी।सूचना मिलते ही आशीष कुमार मौके पर पहुंचे और देखा कि अजगर ने संभवतः कोई शिकार भी किया हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत मवई थाने और वन विभाग को सूचित किया।वन विभाग से नरेंद्र कुमार राव के नेतृत्व में भगवती प्रसाद यादव, मोल्हे यादव और हरिशंकर सहित एक टीम मौके पर पहुंची। काफी सावधानी से अजगर को पकड़ा गया और उसे किसी बड़े व सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ने के लिए टीम रवाना हुई।इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल तो रहा लेकिन प्रशासन की तत्परता और वन विभाग की सक्रियता से समय रहते खतरे को टाल दिया गया तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की कार्रवाई की सराहना की।लगातार हो रही वर्षा और फसलों की कटाई के मौसम में जंगली जानवरों का रिहायशी इलाकों में घुसना आम होता जा रहा है।
विशेषज्ञों की मानें तो ऐसे समय में सतर्क रहना जरूरी है और किसी भी जंगली जानवर को देखकर खुद से कुछ न करें तुरंत अधिकारियों को सूचित करें।
[9/24, 8:38 AM] +91 94155 29848: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर*

*राजस्व की टीम ने पुलिस बल के साथ धाम सुनवा मां कामाख्या धाम से हटवाया अवैध अतिक्रमण*

भेलसर(अयोध्या)रूदौली तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत मां कामाख्या धाम क्षेत्र के अंतर्गत धाम सुनवा स्थित सरकारी भूमि को अवैध कब्ज़े से मुक्त कराने के लिए राजस्व विभाग ने पुलिस बल के साथ बड़ी कार्यवाही की।यह भूमि गाटा संख्या 233 एवं 225 मि. के अंतर्गत आती है, जो राजस्व अभिलेखों में क्रमशः देवस्थान और बंजर झाड़ी के खाते में दर्ज है।काफी समय से इस भूमि के आंशिक हिस्से पर माता प्रसाद और महेश दत्त निवासी ग्राम सैमसी द्वारा अवैध अध्यासन किया गया था। नगर पंचायत कार्यालय, मां कामाख्या धाम ने अतिक्रमणकर्ताओं को पहले नोटिस देकर स्वयं कब्ज़ा हटाने का निर्देश दिया था लेकिन समय सीमा के बावजूद कब्ज़ा नहीं हटाया गया। इसके बाद प्रशासन ने राजस्व और पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाने की कार्यवाही सुनिश्चित की।
मंगलवार को मौके पर नायब तहसीलदार रूदौली, राजस्व टीम, पुलिस बल और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी स्वयं उपस्थित रहे। अधिकारियों की देखरेख में सरकारी भूमि से अवैध निर्माण और कब्ज़ा हटवाया गया। इस दौरान प्रशासन ने आसपास के लोगों को भी समझाया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्ज़ा करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।अधिकारियों के अनुसार सार्वजनिक एवं धार्मिक प्रयोजन से दर्ज भूमि को अवैध कब्ज़ों से मुक्त कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस तरह की कार्यवाही से नगर पंचायत क्षेत्र में सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और भविष्य में इस तरह के अतिक्रमण कारियों को रोका जा सकेगा।
[9/24, 7:13 PM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
20 सितंबर को अयोध्या के कोतवाली नगर क्षेत्र की फतेहगंज खीर गली में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ को लेकर राजनीति गरमाई।

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने की प्रेसवार्ता, कहा जिस घर में चल रहा था चकला घर उस पर चलाया जाए बुलडोजर

इस खुलासे के बाद अब मामला राजनीतिक रूप से गरमा गया है।

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि फतेहगंज चौकी से मात्र 500 मीटर की दूरी पर पिछले 25 साल से चकला घर संचालित हो रहा था।

सांसद का आरोप है कि पुलिस इस अवैध कारोबार को संरक्षण दे रही थी।

अवधेश प्रसाद ने मांग की कि जिस मकान में चकला घर चलता पाया गया, उस पर बुलडोजर चलाया जाए।

साथ ही, जब से चल रहा था चकला घर, फतेहगंज चौकी पर रहे सभी चौकी इंचार्ज—even रिटायर चौकी इंचार्ज पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए।
[9/24, 8:20 PM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर में डिलीवरी के लिये प्रसूता को भर्ती कराने के बाद प्रसूता को हुआ इन्फेक्शन, दिया गया जवाब, संक्रमित ग्लव्स प्रयोग करने का आरोप, तारुन के एक निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती, सीजीरियन से प्रसव होने के के बाद स्थित हुई गम्भीर, हालत गंभीर होने के बाद डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में कराया है भर्ती, एक माह बाद इलाज के दौरान प्रसूता की हुई मौत, परिजन शव लेकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर नंसा पहुँचकर एएनएम के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, अंतिम संस्कार के लिए कर रहे इनकार, मौके पर पहुंचे सीओ बीकापुर और तहसीलदार, तारून थाना क्षेत्र का मामला।
[9/24, 8:26 PM] +91 94155 29848: अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुदस्सिर हुसैन

*नवरात्रि के पावन अवसर पर समाजसेवी दुर्गेश यादव व अविनाश यादव ने कराया धार्मिक चबूतरे का जीर्णोद्धार*

*धार्मिक स्थल हमारे संस्कार व आस्था के प्रतीक – दुर्गेश यादव*

मवई अयोध्या। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम बरई क्षेत्र के ग्राम वासियों को एक सौगात मिली। समाजवादी विचार धारा से जुड़े स्वर्गीय अमरनाथ यादव के पुत्र प्रधान प्रतिनिधि व समाजसेवी दुर्गेश यादव व डॉ.अविनाश यादव ने गांव में स्थित ऐतिहासिक धार्मिक स्थल के चबूतरे का जीर्णोद्धार कराकर इसे पुनःसंवार दिया।
धार्मिक माहौल और आस्था से जुड़े इस स्थल की मरम्मत दोनों भाइयों के सहयोग से किया गया, इस सराहनीय कार्य में ग्रामीणों ने भी दोनों भाइयों का बढ़-चढ़कर सहयोग और श्रमदान किया। सैकड़ों ग्रामीणों की सहभागिता ने इसे सामूहिक प्रयास और सामाजिक एकजुटता की मिसाल बताया।
प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश यादव ने कहा कि – नवरात्रि का यह पावन पर्व हमें समाज और परंपराओं से जोड़े रखने का संदेश देता है। धार्मिक स्थलों का संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है,क्यों कि ये हमारे संस्कार और आस्था के प्रतीक हैं।”
गांव के बुजुर्गों ने कहा कि स्व. अमर नाथ यादव सदैव समाज सेवा और जनहित के कार्यों में अग्रणी रहते थे। उनके परिवार द्वारा किया गया यह कार्य उनकी परंपरा को जीवित रखने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने वाला है।
ग्रामीणों ने इस सराहनीय पहल के लिए दुर्गेश यादव व डॉ. अविनाश यादव का आभार जताया और कहा कि नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर धार्मिक स्थल के जीर्णोद्धार से पूरे गांव का माहौल भक्तिमय और सकारात्मक हो गया है।