February 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ २४ फरवरी २६ *पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना के महज़ दो घंटे बाद ही सड़क ऐसी चमकाई गई, मानो वहां कभी कुछ हुआ ही न हो

अयोध्या 24 फ़रवरी 26*बड़े भाई ने फर्जी दस्तावेज लगाकर अपने नाम करवा लिए मोटर सायकिल 

अयोध्या 24 फ़रवरी 26*बड़े भाई ने फर्जी दस्तावेज लगाकर अपने नाम करवा लिए मोटर सायकिल 

अयोध्या*जनपद अयोध्या के थाना बीकापुर तहसील मिल्कीपुर क्षेत्र से एक गंभीर धोखाधड़ी और कूटरचना का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत रामपुर जोहन पूरे मंशा उपाध्याय, थाना कोतवाली बीकापुर की निवासी प्रेम कुमारी (लगभग 40 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय सुनील कुमार ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनकी मोटरसाइकिल को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उनके जेठ अनिल उपाध्याय ने अपने नाम दर्ज करा लिया है।

प्रार्थिनी के अनुसार उनके पति सुनील कुमार का निधन 3 अगस्त 2021 को हो गया था। उनके पति के नाम पर पंजीकृत मोटरसाइकिल संख्या यूपी 42 बीटी 6703 थी, जो वर्तमान में उनके पास सुरक्षित है तथा वाहन के सभी मूल कागजात भी उनके पास मौजूद हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उन्होंने उक्त मोटरसाइकिल किसी को बेची नहीं है।
प्रेम कुमारी का आरोप है कि उनके जेठ अनिल कुमार उपाध्याय (लगभग 42 वर्ष), निवासी ग्राम रामपुर जोहन पूरे मंशा उपाध्याय, थाना कोतवाली बीकापुर ने बेईमानी की नीयत से कूटरचित दस्तावेज तैयार कराए और मृतक के स्थान पर अपना नाम दर्ज कराकर वाहन का पंजीकरण अपने नाम स्थानांतरित करा लिया। यह जानकारी उन्हें तब हुई जब उन्होंने मोबाइल एप के माध्यम से वाहन की स्थिति जांची।
मामले की जानकारी मिलते ही प्रार्थिनी ने 25 अगस्त 2025 को थाना कोतवाली बीकापुर में लिखित शिकायत दी, लेकिन आरोप है कि कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद 6 सितंबर 2025 को उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या, मुख्यमंत्री तथा राज्य महिला आयोग को भी ऑनलाइन शिकायत भेजी। 18 सितंबर 2025 को उन्होंने रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से पुनः प्रार्थना पत्र प्रेषित किया, परंतु अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।
न्यायालय में धारा 173(4) बीएनएसएस के अंतर्गत दाखिल प्रार्थना पत्र में प्रार्थिनी ने अनुरोध किया है कि मामले के तथ्यों को देखते हुए थाना कोतवाली बीकापुर पुलिस को विपक्षी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया जाए।इस संबंध में अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान ना ही दबंग के खिलाफ कोई कार्रवाई सामने आयी है।

Taza Khabar