July 3, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या 22 अगस्त * ब्रेकिंग न्यूज़ upaajtak से

अयोध्या 22 अगस्त * ब्रेकिंग न्यूज़ upaajtak से

[8/22, 8:13 AM] +91 94155 29848: *3 दिन का राजकीय शोक*
लखनऊ।
कल्याण सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया है।
[8/22, 8:13 AM] +91 94155 29848: *23 तारीख को नरौरा में गंगा तट पर कल्याण सिंह जी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 23 अगस्त को प्रदेश के अंदर सार्वजनिक अवकाश घोषित रहेगा ताकि हर व्यक्ति उनको श्रद्धाजंलि दे सकें: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ*
[8/22, 8:35 AM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
राम नगरी अयोध्या में भी हुआ मिशन शक्ति फेज थ्री का शुभारंभ। सांसद लल्लू सिंह महापौर ऋषिकेश उपाध्याय जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह व जनपद के अधिकारियों ने किया शुभारंभ। गांधी सभागार में हुआ आयोजन।85 मातृ शक्तियों का हुआ सम्मान।13 मुख्यमंत्री कन्या सुमंगल योजना व निराश्रित महिला पेंशन लाभार्थियों को दिया गया प्रमाण पत्र। 31 दिसंबर तक चलेगा मिशन शक्ति अभियान।
[8/22, 8:35 AM] +91 94155 29848: *लखनऊ*

*उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अयोध्या से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज।*

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या से लड़ सकते हैं अगला विधानसभा चुनाव।

*पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर पहले ही यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने की कर चुके हैं घोषणा।*

22 तारीख को अयोध्या जा सकते हैं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर।

*हनुमानगढ़ी के दर्शन कर करेंगे विधानसभा चुनाव का आगाज।*

अयोध्या से यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के चुनाव लड़ने की अटकलें तेज, इसी को लेकर पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर पहुंच रहे अयोध्या।
[8/22, 8:35 AM] +91 94155 29848: *_?सिपाही पंकज सिंह यादव ने महिला कांस्टेबल के साथ किया बलात्कार,मुकदमा दर्ज_*

*खाखी हो रही शर्मसार*

_?यूपी के प्रयागराज में सिपाही पंकज सिंह यादव पर महिला कांस्टेबल के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। अभी बस्ती में ग्रामीणों द्वारा पीटे गये इश्कमिजाज दरोगा अशोक चतुर्वेदी का मामला शांत नहीं हुआ था कि यह एक नया मामला सामने आ गया_

_?इस तरह के मामलों से प्रदेश में पुलिस की छवि आम जनता के बीच खराब हो रही है।लोग यह कहने लगे है कि जब खुद पुलिसकर्मी महिलाओं की अस्मत लूटने में लगे हैं तो वह जनता की इज्जत कैसे बचा पाएंगे। प्रयागराज में महिला कॉन्स्टेबल ने सिपाही पंकज सिंह यादव पर नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है_

_?पीड़ित महिला कांस्टेबल का आरोप है कि सिपाही पंकज सिंह ने बलात्कार करते हुए अश्लील वीडियो बनाया और तस्वीर भी खींचीं। अब वह अश्लील वीडियो और तस्वीरों से उसे ब्लैकमेल कर रहा था_

_?पुलिस ने पीड़ित महिला कॉन्स्टेबल की शिकायत पर आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।यह मामला थाना कर्नलगंज में दर्ज किया गया है।एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण को संज्ञान में लिया गया है। इसकी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने पर आरोपी के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी_

_?यूपी में लगातार दरोगा और सिपाहियों के कारनामों से विभाग की छवि धूमिल हो रही है।डीजीपी मुकुल गोयल के स्पष्ट निर्देशों के बाद भी पुलिस विभाग के दरोगा और सिपाहियों में अनुशासन बिगड़ रहा है_

??️
[8/22, 8:35 AM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
रामनगरी में मेडिकल जांच कराने को लेकर दर-दर भटक रही नाबालिग पीड़िता। गैर समुदाय के युवक पर है रेप का आरोप। दो दिन पूर्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मेडिकोलीगल हेतु पीड़िता को भेजा था महिला जिला अस्पताल। डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही के चलते 2 दिन से पुलिस थाना, घर और अस्पताल के बीच चक्कर काट रही नाबालिग बालिका। पीड़िता के पिता की सूचना पर अस्पताल पहुंची सनातन सेना की राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट श्वेता राज सिंह ने लापरवाह चिकित्सक व कर्मचारियों को लगाई जमकर फटकार। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक बनकर बैठे अस्पताल मे मौजूद डा आसाराम ने कहा डॉक्टरों की है महिला अस्पताल में भारी कमी, अस्पताल में 2 संविदा और दो है परमानेंट मौजूद डॉक्टर जिसमें से 1 गए हैं सम्मान समारोह में तो दूसरे कर रहे हैं सर्जरी। न्याय के लिए दर-दर भटक रही नाबालिग बालिका की आबरू के साथ लगातार हो रहा है खिलवाड़। जनपद के पटरंगा थाना क्षेत्र में 2 दिन पूर्व बालिका के पिता ने की थी शिकायत।
[8/22, 8:35 AM] +91 94155 29848: राम नगरी को बुलेट ट्रेन से जोड़ने की कवायद तेज , रेल मंत्रालय के नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने किया सर्वे।

अयोध्या। राम नगरी को बुलेट ट्रेन से जोड़ने की कवायद तेज , रेल मंत्रालय के नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने किया सर्वे , एक्सक्यूटिव डायरेक्टर अनूप अग्रवाल ने कल किया निरीक्षण , दिल्ली , अयोध्या , प्रयागराज , वाराणसी से जुड़ेगी बुलेट ट्रेन ,
940 किलोमीटर की है यह योजना एरियल सर्वे हो चुका , अयोध्या विकास प्राधिकरण सचिव आर पी सिंह का बयान
अयोध्या विजन 2047 की योजनाओं हुई चर्चा , मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट से जुड़ेगा बुलेट ट्रेन का स्टेशन , 2030 में चलेगी बुलेट ट्रेन , 2.30 घंटे में दिल्ली से अयोध्या तक का सफर होगा तैय , 300 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड होती है बुलेट ट्रेन की , जापान की तकनीकी की होगी बुलेट ट्रेन ।
[8/22, 8:35 AM] +91 94155 29848: *स्थानांतरण*
*दिनांक 21.08.2021*

*पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री आशीष श्रीवास्तव द्वारा निम्न उप निरीक्षक/मुख्य आरक्षी/आरक्षी को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन स्थानान्तरित किया गया-*
क्र0स0 नाम उप निरीक्षक / मुख्य आरक्षी / आरक्षी ना0पु0 कहा से कहा को
1. उ0नि0 सिद्धनाथ यादव थाना गौर पुलिस लाइन
2. मु0आरक्षी रमाशंकर यादव थाना गौर पुलिस लाइन
3. मु0आरक्षी अजीत कुमार यादव थाना गौर पुलिस लाइन
4. आरक्षी अरविन्द यादव थाना गौर पुलिस लाइन
5. आरक्षी दीपक चौहान थाना गौर पुलिस लाइन
[8/22, 8:35 AM] +91 94155 29848: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि

अयोध्या।
बाबू कल्याण सिंह जी का देहावसान यद्यपि भारतीय समाज की अपूरणीय क्षति है तथापि भावी काल में वे इतिहास पुरुष कहलाये जाएँगे । निहत्थे भक्तों पर गोली नहीं चलाई जायेगी तथा ६ दिसम्बर को या उसके पूर्व अयोध्या में अधिकारियों ने जो कुछ किया , मेरे आदेश से किया , इसकी सम्पूर्ण ज़िम्मेदारी मेरी है , ऐसी घोषणा करने का आत्मिक साहस रखने वाले वे थे , उनका राजनीतिक जीवन अनुकरणीय है । मैं भावपूर्ण श्र्द्धांजलि समर्पित करता हूँ । परम पिता परमात्मा उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें , यह कामना है ।चम्पत राय ( महा सचिव -श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ) २१.८.२०२१
[8/22, 8:35 AM] +91 94155 29848: नही रहे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह

 

पीजीआई प्रेस विज्ञप्ति: 21अगस्त

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल माननीय श्री कल्याण सिंह जी का एक लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। उन्हें 4 जुलाई को संजय गांधी पी जी आई के Critical Care medicine के आईसीयू में गंभीर अवस्था में भर्ती किया था। लंबी बीमारी और शरीर के कई अंगों के धीरे-धीरे फेल होने के कारण आज उन्होंने अंतिम सांस ली।
[8/22, 8:35 AM] +91 94155 29848: लखनऊ – कल्याण सिंह के निधन पर प्रदेश में 3 दिन का राजकीय शोक मनाया जाएगा, 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित रहेगा।

कुछ देर में कल्याण सिंह के आवास पहुंचेंगे सीएम योगी, कल पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे कार्यकर्ता, कल शाम अलीगढ़ पहुंचेगा पार्थिव शरीर, अलीगढ़ के स्टेडियम में श्रद्धांजलि अर्पित करने की व्यवस्था की जाएगी।
[8/22, 12:18 PM] +91 94155 29848: *सरयू स्नान करते महिला डूबी*
अयोध्या।
स्नान के दरमियान गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा। ससुर और दुधमुहे बच्चे के साथ स्नान करने अयोध्या पहुंची थी महिला। बच्चा और ससुर दोनो सुरक्षित। डूबी हुई महिला राजमाला पत्नी सुजीत कुमार मिश्रा लहरवा पश्चिम चंपारण की थी निवासी। गोताखोर कर रहे हैं तलाश। अयोध्या कोतवाली के निर्मोचन घाट का मामला।
[8/22, 12:18 PM] +91 94155 29848: लखनऊ।
*- कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन करने आज आ रहे प्रधानमंत्री मोदी।*
*सुबह 10 बजे कल्याण सिंह के आवास पहुंच सकते हैं पीएम।*
[8/22, 12:18 PM] +91 94155 29848: *PM मोदी पहुँचे लखनऊ*

कल्याण सिंह के आवास की सुरक्षा बढ़ी,पीएम मोदी कुछ देर में पहुंचेंगे आवास,कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन करेंगे PM, पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि देंगे, कल्याण सिंह के परिजन, रिश्तेदार मौजूद,योगी सरकार के कुछ मंत्री भी मौजूद हैं।
[8/22, 12:18 PM] +91 94155 29848: *अयोध्या-सरयू में स्नान करते हुए महिला डूबी*

*स्नान के दरमियान गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा*

ससुर और दुधमुहे बच्चे के साथ स्नान करने अयोध्या पहुंची थी महिला। बच्चा और ससुर दोनो सुरक्षित। डूबी हुई महिला का नाम राजमाला पत्नी सुजीत कुमार मिश्रा लहरवा पश्चिम चंपारण की थी निवासी। पुलिस को दी गई सूचना। पुलिस मौके पर मौजूद। गोताखोर कर रहे हैं तलाश। अयोध्या कोतवाली के निर्मोचन घाट का मामला।
[8/22, 12:18 PM] +91 94155 29848: *लखनऊ:- पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के आवास पर एक बार फिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूरी रात आवास के बाहर ही बैठे रहे सीएम योगी,* वीवीआइपी प्रोटोकॉल को देखते हुए लखनऊ के पुराने एयरपोर्ट पर भारी सुरक्षा तैनात, लखनऊ के इतिहास में पहली बार एक साथ इतने भी वीवीआइपी रहेंगे राजधानी में मौजूद।
[8/22, 12:18 PM] +91 94155 29848: *प्रधानमंत्री का बयान*

कल्याण सिंह ने भारतीय जनता पार्टी भारतीय जन संघ पूरे परिवार को एक विचार के लिए देश के उज्जवल भविष्य के लिए उन्होंने समर्पित किया कल्याण सिंह जी भारत के कोने कोने में विश्वास का नाम बन गए थे प्रतिबद्ध निर्णय करता का नाम बन चुके थे और जीवन के अधिकतम समय में जनकल्याण में हमेशा चाहे वह विधायक के रुप में हो चाहे सरकार में उनका स्थान हो चाहे गवर्नर की जिम्मेदारी हो हमेशा हर एक के लिए प्रेरणा का केंद्र बने जनसामान्य का विश्वास का प्रतीक बने देश ने एक मूल्यवान शख्सियत नेता खोया है हम उनके आदर्शों उनको संकल्पों को लेकर के अधिकतम पुरुषार्थ करें और उनके सपनों को पूरा करने में कोई कमी ना रखें मैं उनके चरणों में प्रार्थना करता हूं कि प्रभु श्री राम कल्याण सिंह जी को शरण मे ले और प्रभु राम उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में दुख को सहन करने की शक्ति दे
[8/22, 12:23 PM] +91 94155 29848: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व जगदम्बा श्रीवास्तव की रिपोर्ट*

*दबंगों ने विधवा की जमीन पर किया अवैध कब्जा*

भेलसर(अयोध्या)दबंगों ने विधवा की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया।पीड़ित की सुनवाई कोतवाली में न होने पर सम्पूर्ण समाधान दिवस में पीड़ित ने एसडीएम से फरियाद की है।
रूदौली कोतवाल की ग्राम जलीलपुर की निवासिनी पूनम बेवा विनोद ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम से शिकायत किया है कि पति की मृत्यु होने के बाद वह अपने घर ग्राम जलीलपुर में रह रही थी उसके दो बच्चे भी हैं।लगभग 3 माह पहले अपने घर मे ताला लगा कर वह अपने मायके आजमगढ़ अपनी मां को देखने गई थी।इसी बीच गांव के राम करन पुत्र सुकई,बरसाना पत्नी बहादुर,बहादुर पुत्र रामकरन ने मेरे घर का दरवाजा तोड़कर सारा सामान उठा ले गए और पूरा मकान गिरा कर समतल कर दिया।प्राथिनी को जब मालूम हुआ तो घर आकर इसकी शिकायत जब कोतवाली रूदौली पर 18 अगस्त को की।शिकायत के बाद भी आज तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है जिस से विपक्षी जनों के हौसले काफी बुलंद हैं वह काफी बदमाश और सरहंग किस्म के व्यक्ति हैं एलानिया तौर पर कहते हैं कि हम कब्जा नहीं हटाएंगे।विपक्षी जनो के परिवार में काफी सदस्य हैं जो लड़ाई झगड़ा करके प्रार्थिनी को जान से मार देने की प्लानिंग किया करते हैं।शिकायत पर एसडीएम विपिन कुमार सिंह ने पुलिस को जांच कर कार्यवाई के निर्देश दिए हैं।
[8/22, 12:23 PM] +91 94155 29848: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट*

*कोतवाली रुदौली के पुलिस चौकी नयागंज पर धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व*

*महिला सशक्तिकरण व महिला जागरूकता और सम्मान कार्यक्रम*

*समाज में अच्छा कार्य करने वाली महिलाओँ को मैडल देकर किया गया सम्मानित*

भेलसर(अयोध्या)कोतवाली रूदौली के पुलिस चौकी नयागंज परिसर में शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान मिशन शक्ति के तहत महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस मौके पर समाज में अच्छा कार्य करने वाली महिला श्रीमती नीलम,सबीना खातून,महिला उपनिरीक्षक सरोज देवी,महिला का0 कंचन यादव,शिप्रा यादव व रुदौली इंटर कॉलेज की छात्राओं वर्षा,प्रज्ञा,आकांक्षा,प्रतिज्ञा,मुस्कान और विधि को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में पधारे नेशनल शूटर व कोच श्री शनि वर्मा व विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला थानाध्यक्ष सुश्री कुमारी रत्ना को कार्यक्रम आयोजक चौकी प्रभारी नयागंज उ0नि0 रणजीत यादव ने श्रीराम दरबार व श्री गणेश जी की प्रतिमा व अंगवस्त्र प्रदान करते हुए स्वागत किया।कोतवाली रुदौली की महिला हेल्प डेस्क प्रभारी महिला उ0नि0 श्रीमती सरोज देवी को स्मृति चिन्ह व माल्यार्पण करके महिला थानाध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया।उपस्थित महिलाये और बच्चीयों ने चौकी प्रभारी रणजीत यादव की कलाई में रक्षा बंधन बाँधकर लंबी उम्र की कमाना किया।समाजसेवी दारोगा रणजीत यादव ने सभी को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।
महिला थानाध्यक्ष ने महिलाओ की सुरक्षा के संबंध में सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम से अवगत कराते हुए बताया कि महिलाओ को स्वयं से जागरूक होना पड़ेगा और हम आपकी सुरक्षा में हमेशा तत्पर हैं।मुख्य अतिथि श्री शनि वर्मा ने महिलाओ को आगे ले जाने के लिए हमेशा तैयार रहना बताया।भवदीय इंटर कॉलेग के शिक्षक श्री अतुल श्रीवास्तव व का0 विशाल,का0 हेमंत,का0 ऋषि प्रताप सिंह,का0 अरविंद कुशवाहा समेत तमाम महिलाएं मौजूद रही।
[8/22, 12:23 PM] +91 94155 29848: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां की रिपोर्ट*

*नाबालिग को अगवा करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा*

*पुलिस ने आरोपी को बनमऊ के जंगल से अरेस्ट कर भेजा जेल*

भेलसर(अयोध्या)मवई थाना क्षेत्र के एक गांव से एक पखवारे पूर्व किशोरी अगवा करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।इस मामले में किशोरी के पिता ने मवई थाने में नामजद केस दर्ज कराया था।पुलिस तभी से आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही थी।
थाना क्षेत्र के एक गांव से लगभग एक पखवारे पूर्व एक किशोरी को गांव का ही एक युवक घर से भगा ले गया था।परिजनों ने किशोरी की काफी तलाश की लेकिन कहीं उसका पता नही चला।10 अगस्त को किशोरी के पिता ने मवई थाना पहुंचकर गांव के ही एक युवक के विरूद्ध नामजद केस दर्ज कराया था।मवई के थाना प्रभारी विश्वनाथ यादव के मुताबिक शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने आरक्षी बैजनाथ यादव व सूर्य प्रताप सिंह के साथ आरोपी को बनमाऊ के जंगल से गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अंकित यादव पुत्र रामकुमार ग्राम नरौली थाना मवई का निवासी है।उसके विरूद्ध धारा 363/366 व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

About The Author

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.